होम›अपराध›युवराज मनचंदा के शीघ्र अंत्येष्टि पर जज ने पुलिस से किया कड़ा सवाल
अपराध

युवराज मनचंदा के शीघ्र अंत्येष्टि पर जज ने पुलिस से किया कड़ा सवाल

न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने गुरुग्राम पुलिस की शव की पहचान से पहले तेज़ी से अंत्येष्टि करने की प्रक्रिया पर प्रश्न उठाए, कहा कि इससे जांच पर असर पड़ सकता है। अदालत ने सीसीटीवी फुटेज की मांग की और उपनिरीक्षक चांदगी राम को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई में उपस्थित रहने का निर्देश दिया, जिसकी मुख्य सुनवाई आज होगी।

26 सितंबर 2026 को 03:05 am बजे
युवराज मनचंदा के शीघ्र अंत्येष्टि पर जज ने पुलिस से किया कड़ा सवाल

सौजन्य से:- Jagran

युवराज मनचंदा मामला: शव की जल्दबाजी में अंत्येष्टि पर जज ने उठाए सवाल, अदालत में आज अहम सुनवाई

न्यायिक मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने गुरुग्राम पुलिस से युवराज सिंह मनचंदा के शव की जल्द अंत्येष्टि पर सवाल उठाए हैं, जिससे जांच प्रभावित होने की बात कही गई है।

HighLights

- न्यायिक मजिस्ट्रेट ने गुरुग्राम पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

- शव की पहचान से पहले अंत्येष्टि पर अदालत ने पूछा सवाल।

- मामले की सुनवाई आज, अदालत ने सीसीटीवी फुटेज भी मांगी।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। एक नामी रियल्टी कंपनी में सेल्स मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा के शव का जल्द अंतिम संस्कार किए जाने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की जांच पर अदालत ने सवाल उठाए हैं।

न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राहुल जैन ने कहा कि शव का अंतिम संस्कार पहले ही किए जाने से जांच प्रभावित हुई है। अदालत ने पुलिस से पूछा कि शव की पहचान होने से पहले उसका अंतिम संस्कार क्यों कराया गया?

अदालत में आज अहम सुनवाई

अदालत इस मामले की सुनवाई आज शनिवार को करेगी। अदालत अपराध स्थल की पूरी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की मांग समेत अन्य बिंदुओं पर भी सुनवाई करेगी।

इससे पहले 20 सितंबर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने बीएनएस की धारा 94 के तहत अज्ञात शव से जुड़े 12 श्रेणियों के रिकॉर्ड सुरक्षित रखने और पेश करने का निर्देश दिया था।

सवाल का जवाब नहीं दे सके अधिकारी

मामले की सुनवाई के दौरान बादशाहपुर थाने के उपनिरीक्षक चांदगी राम से पुलिस की ओर से दाखिल अनुपालन रिपोर्ट पर सवाल किए गए। पुलिस अधिकारी इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं दे सके।

उन्होंने केवल इतना कहा कि पुलिस ने अदालत के निर्देशों का पालन करते हुए मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष जवाब दाखिल किया है।

अदालत ने रिपोर्ट को प्रभावी तरीके से देखने के लिए सुनवाई शनिवार तक टालते हुए उपनिरीक्षक को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें- बिना पहचान शव का अंतिम संस्कार क्यों? युवराज मनचंदा केस में गुरुग्राम पुलिस पर भड़का कोर्ट; रिपोर्ट तलब

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
देवघर में कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा का अचानक दिल का दौरा, पुलिस को मिली राहत
अपराध

देवघर में कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा का अचानक दिल का दौरा, पुलिस को मिली राहत

अमनुल्लाह के हस्तक्षेप से निजी विश्वविद्यालयों पर नए नियम
अपराध

अमनुल्लाह के हस्तक्षेप से निजी विश्वविद्यालयों पर नए नियम

सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा: अदालतें नज़रअंदाज़ नहीं करेंगी छात्रों का शांति प्रदर्शनों का अधिकार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा: अदालतें नज़रअंदाज़ नहीं करेंगी छात्रों का शांति प्रदर्शनों का अधिकार

भारत के आपराधिक न्याय में द्वितीयक पीड़न: न्याय की राह में फिर‑से आघात
अपराध

भारत के आपराधिक न्याय में द्वितीयक पीड़न: न्याय की राह में फिर‑से आघात

खनन विधि विरोध पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप: बढ़ता अवैध कारोबार
अपराध

खनन विधि विरोध पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप: बढ़ता अवैध कारोबार

दंड राहत में पीड़ता की आवाज़ क्यों नहीं सुनाई देती?
अपराध

दंड राहत में पीड़ता की आवाज़ क्यों नहीं सुनाई देती?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: मैजिस्ट्रेट की बरी‑की‑रिपोर्ट के खिलाफ पीड़ता की अपील सत्र कोर्ट में ही दायर होनी चाहिए
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: मैजिस्ट्रेट की बरी‑की‑रिपोर्ट के खिलाफ पीड़ता की अपील सत्र कोर्ट में ही दायर होनी चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग को रोकने का आदेश: प्रथम चरण में सीलिंग अनिवार्य
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग को रोकने का आदेश: प्रथम चरण में सीलिंग अनिवार्य

ताज़ा ख़बरें