होम›वकील›राहुल गांधी के मामले में सुनवाई, भगवान राम पर टिप्पणी
वकील

राहुल गांधी के मामले में सुनवाई, भगवान राम पर टिप्पणी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भगवान श्रीराम पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में अदालत ने सुनवाई की। अदालत ने राहुल गांधी को अर्जी की प्रति देने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की।

13 अगस्त 2026 को 06:57 am बजे
राहुल गांधी के मामले में सुनवाई, भगवान राम पर टिप्पणी

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a7d573adfd4bc06800445a9","slug":"rahul-gandhi-case-hearing-held-in-court-remarks-had-made-about-lord-ram-in-varanasi-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अदालत में राहुल गांधी के मामले में हुई सुनवाई, भगवान राम पर की थी टिप्पणी; अगली तारीख 16 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

Varanasi: अदालत में राहुल गांधी के मामले में हुई सुनवाई, भगवान राम पर की थी टिप्पणी; अगली तारीख 16 सितंबर को

Thu, 13 Aug 2026 11:03 AM IST

Pragati Chand

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

Published by: Pragati Chand

Updated Thu, 13 Aug 2026 11:03 AM IST

सार

Varanasi News: राहुल गांधी के खिलाफ भगवान श्रीराम पर टिप्पणी करने के मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने राहुल गांधी को अर्जी की प्रति देने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भगवान श्रीराम पर कथित अमर्यादित टिप्पणी के मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (चतुर्थ)/एमपी-एमएलए कोर्ट में मामला विचाराधीन है। अदालत ने राहुल गांधी को अर्जी की प्रति देने का आदेश देते हुए अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर की तारीख तय की। सुनवाई में राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता रहे। यह अर्जी हरिशंकर पांडेय ने कोर्ट में दाखिल की थी।

विज्ञापन

अर्जी में आरोप है कि राहुल गांधी ने 21 अप्रैल 2025 को अमेरिका के बोस्टन ब्राउन यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ एक सत्र में भगवान श्रीराम पर विवादित बयान दिए थे। उन पर भगवान राम को ''पौराणिक'' और उनके युग की कहानियों को ''काल्पनिक'' बताने का आरोप है।

विज्ञापन

अर्जी में कहा गया है कि इन टिप्पणियों से करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। राहुल गांधी पर राम मंदिर का विरोध करने और विदेश में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने का भी आरोप है। मामले में दाखिल अर्जी को 27 मई 2025 को अवर न्यायालय ने खारिज कर दिया था।

विज्ञापन

न्यायालय ने इसे परिवाद पत्र पोषणीय नहीं होने के चलते खारिज किया था। आदेश के खिलाफ हरिशंकर पांडेय ने सत्र न्यायालय में पुनरीक्षण अर्जी दाखिल की। सत्र न्यायालय ने सुनवाई के बाद निचली अदालत को फिर से सुनवाई का आदेश दिया। वर्तमान में मामले की सुनवाई हो रही है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिगों के सोशल‑मीडिया एग्रीमेंट को अवैध कहा, सरकार को ढांचा बनाने का निर्देश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने नाबालिगों के सोशल‑मीडिया एग्रीमेंट को अवैध कहा, सरकार को ढांचा बनाने का निर्देश

एलपीयू में दंगे पर हाईकोर्ट में पीआईएल, सीबीआई जांच की मांग
वकील

एलपीयू में दंगे पर हाईकोर्ट में पीआईएल, सीबीआई जांच की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने माँगी: बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर नियम बनाये जाएँ
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने माँगी: बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर नियम बनाये जाएँ

सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव परिणाम पर रोक लगाई, राजस्थान AAG को हस्तक्षेप का आदेश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव परिणाम पर रोक लगाई, राजस्थान AAG को हस्तक्षेप का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग‑बुलिंग रोकथाम हेतु केंद्रीय कानून की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग‑बुलिंग रोकथाम हेतु केंद्रीय कानून की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

मकराना में 10 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का समाधान होगा
वकील

मकराना में 10 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का समाधान होगा

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार की एकतरफ़ा कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए निलंबन याचिका को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार की एकतरफ़ा कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए निलंबन याचिका को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते CEC ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर उठाए गए सवालों की सुनवाई करेगा
वकील

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते CEC ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर उठाए गए सवालों की सुनवाई करेगा

ताज़ा ख़बरें