होम›वकील›सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग‑बुलिंग रोकथाम हेतु केंद्रीय कानून की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग‑बुलिंग रोकथाम हेतु केंद्रीय कानून की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और प्री‑यूनिवर्सिटी संस्थानों में रैगिंग और बुलिंग रोकने के लिए केंद्रीय कानून और दिशा‑निर्देश बनाने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई से इंकार किया। न्यायमूर्ति ने स्पष्ट किया कि ऐसे विषय पर पहले ही फैसले हुए हैं और नई याचिकाएँ स्वीकार नहीं की जाएँगी, परंतु याचिकाकर्ता को संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष अपना प्रतिनिधित्व पेश करने की अनुमति दी।

29 सितंबर 2026 को 08:04 am बजे
सुप्रीम कोर्ट ने रैगिंग‑बुलिंग रोकथाम हेतु केंद्रीय कानून की याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

सौजन्य से:- Law Trend

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश भर के स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षण संस्थानों में रैगिंग और बुलिंग की रोकथाम के लिए केंद्रीय कानून और एक समान दिशा-निर्देश लागू करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने स्पष्ट किया कि शीर्ष अदालत इस विषय से जुड़े मुद्दों पर पहले ही फैसला सुना चुकी है। पीठ ने कहा कि पहले जारी किए गए अदालती निर्देशों के क्रियान्वयन के लिए कोई नई याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती।

सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष प्रतिवेदन देने की अनुमति

पीठ ने याचिका पर आगे सुनवाई से इनकार करते हुए याचिकाकर्ता यादवी आदित्य रसिवासिया के वकील को इस संबंध में संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष अपना प्रतिवेदन (रिप्रेजेंटेशन) पेश करने की अनुमति दे दी।

इस याचिका में केंद्र सरकार, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) को पक्षकार बनाया गया था।

केंद्रीय कानून और अनिवार्य पाठ्यक्रम की मांग

याचिका में अदालत से परमादेश (रिट ऑफ मैंडमस) जारी करने का आग्रह किया गया था, जिससे संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों को स्कूलों और प्री-यूनिवर्सिटी संस्थानों में रैगिंग और बुलिंग की समस्या पर लगाम लगाने के लिए एक उपयुक्त केंद्रीय कानून बनाने और उसे लागू करने का निर्देश दिया जा सके।

इसके अलावा, याचिका में प्रस्तावित केंद्रीय कानून के तहत पूरक दिशा-निर्देश तैयार करने का निर्देश देने की मांग भी की गई थी, जिन्हें सभी स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी संस्थान अनिवार्य रूप से लागू करें ताकि छात्रों से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित हो सके। साथ ही, याचिकाकर्ता ने सभी केंद्रीय और राज्य शिक्षा बोर्डों के पाठ्यक्रम में रैगिंग और बुलिंग के दुष्प्रभावों पर आधारित एक विषय को अनिवार्य रूप से शामिल करने का निर्देश देने की अपील की थी।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव परिणाम पर रोक लगाई, राजस्थान AAG को हस्तक्षेप का आदेश
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने RCA चुनाव परिणाम पर रोक लगाई, राजस्थान AAG को हस्तक्षेप का आदेश

मकराना में 10 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का समाधान होगा
वकील

मकराना में 10 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय लोक अदालत, लंबित मामलों का समाधान होगा

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार की एकतरफ़ा कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए निलंबन याचिका को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार की एकतरफ़ा कार्यवाही पर प्रश्न उठाते हुए निलंबन याचिका को शीघ्र सुनवाई के लिये सूचीबद्ध किया

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते CEC ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर उठाए गए सवालों की सुनवाई करेगा
वकील

सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते CEC ज्ञानेश कुमार के निर्णयों पर उठाए गए सवालों की सुनवाई करेगा

SC अगले हफ्ते ग्यानेश कुमार की निर्णय प्रक्रिया पर उठे सवालों की सुनवाई करेगा
वकील

SC अगले हफ्ते ग्यानेश कुमार की निर्णय प्रक्रिया पर उठे सवालों की सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका को सूचीबद्ध किया, सुनवाई अगले हफ्ते
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका को सूचीबद्ध किया, सुनवाई अगले हफ्ते

सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी ग्यानेश कुमार के विरुद्ध क्वो वर्न्टो याचिका सुनने का निर्णय लिया
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने सीईसी ग्यानेश कुमार के विरुद्ध क्वो वर्न्टो याचिका सुनने का निर्णय लिया

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर न्यूनतम आयु 18 के नियम बनाने को केंद्र को कहा
वकील

सुप्रीम कोर्ट ने सोशल मीडिया पर न्यूनतम आयु 18 के नियम बनाने को केंद्र को कहा

ताज़ा ख़बरें