सुप्रीम कोर्ट ने केरल वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता बहाल की
सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के आदेश में संशोधन किया और केरल वक्फ बोर्ड को स्वायत्तता दे दी। बोर्ड अब सरकार के संयुक्त सचिव की देखरेख में काम नहीं करेगा।

सौजन्य से:- Jagran
केरल वक्फ बोर्ड को मिली स्वायत्तता, सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश में किया संशोधन
सुप्रीम कोर्ट ने केरल हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश के एक हिस्से को हटा दिया है, जिसमें राज्य वक्फ बोर्ड को संयुक्त सचिव की निगरानी में काम करने को कहा ...और पढ़ें
HighLights
- सुप्रीम कोर्ट ने केरल वक्फ बोर्ड की स्वायत्तता बहाल की।
- हाई कोर्ट के संयुक्त सचिव की निगरानी वाले आदेश को हटाया।
- बोर्ड पूंजीगत खर्च के लिए कोर्ट की मंजूरी लेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केरल हाई कोर्ट के एक अंतरिम आदेश के उस हिस्से को हटाने का निर्देश दिया जिसमें राज्य वक्फ बोर्ड को संयुक्त सचिव की निगरानी में काम करने के लिए कहा गया था।
प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने बोर्ड की स्वायत्तता बहाल करते हुए हाई कोर्ट के आदेश में संशोधन किया और हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध दायर अपीलों का निपटारा कर दिया।
पीठ ने अपने आदेश में कहा, "पैरा छह की शुरुआती लाइन (हाई कोर्ट के आदेश के) को देखते हुए, जिसके तहत बोर्ड को कोर्ट की मंजूरी के बिना कोई भी पूंजीगत खर्च आदि नहीं करने का निर्देश दिया गया है, हम इस बात से सहमत हैं कि आदेश के पैरा-6 की आखिरी लाइन बनाए रखने की कोई जरूरत नहीं है।"
"नतीजतन, बोर्ड को सरकार के संयुक्त सचिव की देखरेख में काम करने का निर्देश हटाया जाता है। हालांकि बोर्ड के सदस्य की हैसियत से संयुक्त सचिव को काम करते रहना चाहिए। हाई कोर्ट से आग्रह है कि वह मामले का जल्द से जल्द फैसला करे।"
खबरें और भी
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

