पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लगने में 11 साल के बच्चे का ही हाथ!
पाकिस्तान के कराची में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की आग में अब 72 लोगों की मौत का मुख्य कारण 11 साल का बच्चा पाया गया है। बच्चे के खिलाफ मुकदमा चलाने की तैयारी है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
जनवरी 2026 में कराची के गुल प्लाजा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग मामले में 11 वर्षीय बच्चे को मुख्य अभियुक्त बनाया गया है। इस बच्चे के खिलाफ मुकदमा चलाने की तैयारी है। इस अग्निकांड में कम के कम 72 लोगों की मौत हुई थी। आरोप है कि इसी बच्चे ने माचिस से आग लगाई थी।
कराची: पाकिस्तान के कराची में जनवरी में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी आग में 72 लोगों की मौत के मामले में पुलिस द्वारा अदालत में दाखिल आरोपपत्र में नामजद 11 वर्षीय एक बच्चे पर मुकदमा चलेगा। कराची के व्यावसायिक क्षेत्र सदर में एम. ए. जिन्ना रोड स्थित गुल प्लाजा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में 17 जनवरी को भीषण आग लग गई थी। आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों और बचाव दल को एक सप्ताह का समय लगा था।
बच्चे के पिता समेत चार अन्य लोग भी आरोपी
शनिवार को दाखिल आरोपपत्र में 11 वर्षीय बच्चे, उसके पिता और चार अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। आग लगने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। अभियोजन पक्ष के गवाहों के अनुसार, पिता की अनुपस्थिति में यह बच्चा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कृत्रिम फूलों की दुकान संभाल रहा था और कथित तौर पर माचिस की तीलियों से खेलते समय आग लग गई।
बच्चे पर चलाया जाएगा मुकदमा
जिला लोक अभियोजक अब्दुल रज्जाक गुज्जर ने कहा कि आरोपपत्र में नामजद अन्य आरोपियों के साथ इस बच्चे पर भी अदालत में मुकदमा चलाया जाएगा। अन्य आरोपियों में गुल प्लाजा प्रबंधन समिति के सदस्य तनवीर पास्ता, अमर इस्माइल, मोहम्मद रमजान और मोहम्मद अमीन शामिल हैं।
अग्निकांड में 72 लोगों की हुई थी मौत
जांच अधिकारी ने आरोपपत्र में अभियोजन पक्ष के 42 गवाहों को सूचीबद्ध किया है। आरोपपत्र के अनुसार, इस अग्निकांड में 72 लोगों की मौत हुई, आठ अन्य घायल हुए और 1,153 दुकानें जलकर खाक हो गईं। गुज्जर ने बताया कि इस घटना की जांच करने वाले न्यायिक आयोग की रिपोर्ट बाद में अदालत में पेश की जाएगी।
गुल प्लाजा कॉम्प्लेक्स में कैसे लगी थी आग?
आरोपपत्र के अनुसार, अभियोजन पक्ष के कई गवाह अपने बयान दर्ज करा चुके हैं। इनमें 13 वर्षीय एक बच्चे ने अपने बयान में कहा कि वह गुल प्लाजा में अपने दोस्त की दुकान पर मौजूद था जो माचिस की तीलियों से खेल रहा था, तभी अचानक दुकान में आग लग गई।
लेखक के बारे मेंप्रियेश मिश्रप्रियेश मिश्र नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर (Principal Digital Content Producer) के पद पर कार्यरत हैं। वे नवभारत टाइम्स की दुनिया (World) सेक्शन से जुड़े हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनका 10 साल का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। प्रियेश मिश्र ने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है। प्रियेश मिश्र ने मार्च 2020 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था।
प्रियेश मिश्र के पास वैश्विक घटनाक्रम, युद्ध, सैन्य संघर्ष, राजनयिक तनाव, कूटनीति जैसे विषयों पर न्यूज कवरेज का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पिछले 5 वर्षों में आर्मेनिया-अजरबैजान के युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2020-2024, इजरायल-हमास गाजा युद्ध, ईरान-इजरायल संघर्ष, भारत-पाकिस्तान संघर्ष ऑपरेशन सिंदूर, तालिबान-पाकिस्तान संघर्ष, चीन-ताइवान विवाद, वेनेजुएला संकट जैसे वैश्विक घटनाक्रम का कवरेज किया है।
प्रियेश वैश्विक अपनी खबरों में राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना और उसका भारत पर क्या असर पड़ेगा, इस पर फोकस रखते हैं। भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी भाषा के पाठकों को खबरों और विश्लेषण के जरिए जानकारी देना प्रियेश मिश्र की पहली प्राथमिकता रहती है। प्रियेश मिश्र की विशेषज्ञता फॉरेन अफेयर्स, वैश्विक राजनीतिक, कूटनीतिक घटनाक्रम, रक्षा और वैश्विक संघर्ष और उनका भारत की राजनीति या भारत के आम लोगों पर क्या असर होगा, इस क्षेत्र में है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Worldकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

