राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पर कोडरमा में बैठक, 12 सितंबर को कार्यवाही शुरू
झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, कोडरमा में प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन हेतु तैयारी करने और पक्षकारों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। सभी न्यायिक पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी से अदालत के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सौजन्य से:- Hindustan
Kodarma News: 12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर बैठक
Kodarma News: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश से राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर बैठक हुई। प्रधान जिला जज रमाकांत मिश्रा ने अधिक से अधिक मामले निष्पादित करने की अपील की। उन्होंने न्यायालयों से मामले चिह्नित करने और पक्षकारों को सूचित करने का निर्देश दिया। सभी न्यायिक पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई गई।
Kodarma News: कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर गुरुवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला जज सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा ने की।
बैठक के मुख्य बिंदु
बैठक में प्रधान जिला जज ने न्यायिक पदाधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की। उन्होंने अपने-अपने न्यायालयों से राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन योग्य मामलों को चिह्नित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया।
न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भागीदारी
उन्होंने कहा कि मामलों के निष्पादन से जहां विभाग को राजस्व की वसूली में सहायता मिलती है, वहीं न्यायालय पर लंबित मुकदमों का बोझ भी कम होता है। उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों से अपने स्तर पर भी पक्षकारों को सूचित करने तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निष्पादन कराने के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता में सभी न्यायिक पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
उपस्थित न्यायिक अधिकारीगण
मौके पर जिला जज प्रथम सचिन्द्र नाथ सिन्हा, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश, अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रज्ञा बाजपेयी, अवर न्यायाधीश तृतीय सत्यभामा कुमारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, मुंसिफ मिथलेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी ज्योत्सना पाण्डेय, न्यायाधीश प्रभारी विकास कुमार भगत, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नमिता मिंज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

