होममुकदमेझारखंड सरकार ने केंद्र के संशोधित खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का इरादा जताया
मुकदमे

झारखंड सरकार ने केंद्र के संशोधित खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का इरादा जताया

राज्य के वित्त एवं खनन विभाग ने बताया कि नए Mines and Minerals Development and Regulation 2026 अधिनियम से झारखंड को वार्षिक लगभग 14‑15 हजार करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो सकता है, जिससे महिलाओं की 'मइयां सम्मान योजना' जैसे कल्याण कार्य प्रभावित होंगे। सरकार ने केंद्र पर 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का भी दावा किया और राजनीतिक तनाव के बीच विधानसभा के विशेष सत्र की तैयारी भी कर रही है।

28 अगस्त 2026 को 09:31 am बजे
झारखंड सरकार ने केंद्र के संशोधित खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का इरादा जताया

सौजन्य से:- Aaj Tak News

Advertisement

झारखंड की खनिज संपदा से जुड़ा विवाद अब संसद से निकलकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मंजूरी के बाद झारखंड सरकार ने केंद्र के संशोधित खान और खनिज कानून, यानी Mines and Minerals Development and Regulation 2026 को चुनौती देने की तैयारी शुरू कर दी है. राज्य के वित्त और खनन विभाग ने याचिका का कानूनी ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया है.

Advertisement

राज्य सरकार का कहना है कि नए कानून से झारखंड के आर्थिक हित और राज्यों के संवैधानिक अधिकार प्रभावित होंगे. सरकार के अनुमान के मुताबिक, कानून लागू होने के बाद झारखंड को हर साल करीब 14 से 15 हजार करोड़ रुपये के रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है. सरकार की चिंता है कि इसका असर कई जनकल्याण योजनाओं पर पड़ेगा. इनमें महिलाओं को आर्थिक मदद देने वाली 'मइयां सम्मान योजना' भी शामिल है.

राज्यों के खनिज अधिकार पर सवाल

नए कानून का मकसद खनिज अधिकारों और खनिज वाली जमीन पर टैक्स या सेस लगाने वाले राज्यों के अधिकारों को सीमित करना है. झारखंड सरकार इसे राज्यों के अधिकारों और संघीय ढांचे से जुड़ा बड़ा मुद्दा मान रही है.उसका आरोप है कि केंद्र खनिज संपदा वाले क्षेत्रों के नियंत्रण में अपनी भूमिका बढ़ाना चाहता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा', खनिज विधेयक पर आर-पार के मूड में CM सोरेन

इसके साथ ही झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार पर खनन से जुड़े करीब 1.36 लाख करोड़ रुपये के बकाये का दावा भी है. राज्य सरकार को आशंका है कि नए कानून के बाद इस रकम को हासिल करने का रास्ता और मुश्किल हो सकता है.

इस मुद्दे पर झारखंड में सियासी टकराव तेज हो गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस संशोधन के विरोध में हैं. कांग्रेस ने राज्य के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालयों पर धरना दिया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. साथ ही राज्य सरकार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी भी कर रही है. वहीं, भाजपा इस कानून के समर्थन में है.

पार्टी का कहना है कि इससे खनिज संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा, निवेश बढ़ेगा और अवैध खनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. भाजपा इसके फायदे लोगों तक पहुंचाने के लिए 'जन जागरण अभियान' चलाने की बात कह रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Read more!

Advertisement

Latest News in Hindi »

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत
मुकदमे

सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी
मुकदमे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव
मुकदमे

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
मुकदमे

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या

ताज़ा ख़बरें