होममुकदमेसुप्रीम कोर्ट नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर सुनवाई करेगा
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर सुनवाई करेगा

सोमनाथ भारती ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय के चुनाव को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

17 जुलाई 2026 को 02:15 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर सुनवाई करेगा

सौजन्य से:- Hindustan

आप नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती की याचिका को सुनने की अनुमति दी है। याचिका में 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय के चुनाव को चुनौती दी गई है। उपाध्याय ने भारती को 2131 वोटों से हराया था और आरोप लगाया गया है कि चुनाव में धांधली हुई।

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती की याचिका पर सुनवाई को सहमति दे दी। याचिका में 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर से भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय के चुनाव को चुनौती दी गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने भारती की याचिका को खारिज कर दिया था। फरवरी 2025 में हुए दिल्ली चुनाव में उपाध्याय ने भारती को 2131 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी। भारती ने हाईकोर्ट में दायर याचिका में उपाध्याय पर जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के उल्लंघन का आरोप लगाया था। दावा था कि भाजपा प्रत्याशी ने लोगों को कारों से मतदान केंद्रों तक लाने के लिए अपने एजेंट तैनात किए थे।

यह भी दावा किया गया कि उपाध्याय ने एक डमी प्रत्याशी भी उतारा, ताकि मतदाताओं को भ्रमित कर अनुचित लाभ उठाया जा सके। भारती ने याचिका में यह भी कहा था कांग्रेस प्रत्याशी रहे जितेंद्र कुमार कोचर का पूरा चुनावी अभियान सिर्फ उनके खिलाफ ही चलाया गया था। हालांकि, याचिका में कोचर को पक्षकार नहीं बनाया गया था। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने 17 जनवरी को याचिका खारिज कर दी थी।भारती ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने सुनवाई के बाद याचिका मंजूर कर ली। अदालत ने कहा कि पीठ इस याचिका पर सुनवाई करेगी।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत
मुकदमे

सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी
मुकदमे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव
मुकदमे

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
मुकदमे

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या

ताज़ा ख़बरें