सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट को फैसला वापस लेने का आदेश दिया
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी जिसमें तमिलनाडु में गो-हत्या पर राज्यव्यापी प्रतिबंध को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया गया था। हाई कोर्ट ने 1976 के सरकारी आदेश को लागू करने का आदेश दिया था।

सौजन्य से:- Navbharat Times
सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें 1976 के सरकारी आदेश को लागू करके तमिलनाडु में गो-हत्या पर राज्यव्यापी प्रतिबंध को तुरंत लागू करने का निर्देश दिया गया था। तमिलनाडु सरकार की दायर स्पेशल लीव पिटिशन (SLP) पर नोटिस जारी किया और हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी।
चेन्नई : सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें तमिलनाडु सरकार को यह पक्का करने का निर्देश दिया गया था कि बकरीद या किसी अन्य दिन किसी भी गाय या बछड़े की हत्या न हो। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने इस मामले में नोटिस जारी किया और हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। तमिलनाडु सरकार की याचिका के अनुसार, 27 मई के हाई कोर्ट के आदेश ने असल में पूरी तरह से रोक लगा दी थी, जो राज्य में जानवरों की हत्या से जुड़े कानूनी नियमों के खिलाफ थी और ऐसी राहत दी गई थी जिसकी मांग याचिकाकर्ता ने नहीं की थी।
राज्य सरकार ने कहा कि हाई कोर्ट का आदेश कोयंबटूर में बकरीद के दौरान सार्वजनिक जगहों पर गायों की हत्या को रोकने के निर्देश मांगने वाली एक याचिका पर दिया गया था। हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता ने केवल मौजूदा कानूनों को लागू करने और यह पक्का करने के निर्देश मांगे थे कि अधिकृत बूचड़खानों के बाहर जानवरों की बलि न दी जाए।
तमिलनाडु ने क्या कहा
राज्य ने कहा कि अधिकारियों ने कोर्ट को यह भी बताया था कि नियमों को लागू करने के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने याचिका में कहा कि बूचड़खाने के लिए तय जगहों पर ही हत्या की अनुमति होनी चाहिए, यह देखने के बाद हाई कोर्ट ने राज्य को यह पक्का करने का निर्देश दिया कि बकरीद के मौके पर या किसी अन्य दिन किसी भी गाय या बछड़े की हत्या न हो।
मद्रास हाई कोर्ट ने क्या कहा
तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट के 27 मई के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाई कोर्ट ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था कि बकरीद के जश्न के दौरान या किसी अन्य दिन राज्य में कहीं भी किसी गाय या बछड़े की हत्या न हो। अपनी याचिका में, राज्य सरकार ने तर्क दिया कि हाई कोर्ट के निर्देश तमिलनाडु में पशु वध को नियंत्रित करने वाले कानूनी ढांचे से आगे जाते हैं।
याचिका के अनुसार, हालांकि तमिलनाडु पशु संरक्षण अधिनियम, 1958, मवेशियों के वध को नियंत्रित करता है और उन शर्तों को निर्धारित करता है जिनके तहत इसकी अनुमति दी जा सकती है, लेकिन यह पूरी तरह से प्रतिबंध नहीं लगाता है। SLP के अनुसार, मूल जनहित याचिका (PIL) में यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश मांगे गए थे कि वध केवल निर्धारित वध गृहों में ही किया जाए, लेकिन मद्रास हाई कोर्ट ने इससे आगे बढ़कर आदेश दिया कि तमिलनाडु में कहीं भी किसी गाय या बछड़े की हत्या न की जाए।
यह मानते हुए कि जानवरों की हत्या केवल तय बूचड़खानों में ही हो सकती है, मद्रास हाई कोर्ट ने कहा कि अधिकारी तय बूचड़खानों के अलावा किसी अन्य जगह पर किसी भी जानवर की हत्या की इजाज़त नहीं दे सकते। कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को निर्देश दिया कि यह पक्का किया जाए कि बकरीद के मौके पर या किसी भी अन्य दिन किसी गाय या बछड़े की हत्या न हो। साथ ही, मुख्य सचिव और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) को निर्देश दिया कि वे सभी संबंधित अधिकारियों को सख्ती से पालन करने के लिए उचित आदेश जारी करें।
लेखक के बारे मेंशशि मिश्राशशि पांडेय मिश्रा नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कॉन्टेंट प्रॉड्यूसर (Principal Digital Content Producer) हैं। वह नवभारत टाइम्स में महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र-प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, केरल, गोवा समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्य की खबरों पर काम करती हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 18 साल का लंबा अनुभव है। इस दौरान उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। शशि पांडेय मिश्रा ने सितंबर 2017 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने अपनी पत्रकारिता के दौरान राजनीति, क्राइम, ह्यूमन ऐंगल स्टोरीज पर काम किया। इस दौरान समाजिक मुद्दों से जुड़े कई स्टिंग भी किए। कई स्पेशल खबरें कीं, जो नेशनल स्तर पर सुर्खियां बनीं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गुजरात चुनाव के दौरान स्पेशल ग्राउंड स्पोर्टिंग की। देश की राजनीति, पर्यावरण, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दे और क्राइम की खबरें लिखना पसंद है।
देश का राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना। उस खबर से भारत पर और लोगों पर क्या असर पड़ेगा इस पर काम करना प्राथमिकता है। इसके अलावा भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी के पाठकों को खास खबर, खबर की सत्यता, पुष्ट खबरें और वीडियो के जरिए विश्लेषण देना शशि पांडेय मिश्रा की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- भारत का राजनीतिक घटनाक्रम, पर्यावरण, क्राइम, स्वास्थ्य, महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर लिखना
पत्रकारिता अनुभव: अखबार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
शशि पांडेय मिश्रा ने साल 2007 में पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण से की। उससे पहले अमर उजाला में इंटर्नशिप की। दैनिक जागरण के बाद आई नेक्स्ट में काम किया। फिर सहारा समय चैनल जॉइन किया। लेकिन लेखन का शौक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से वापस प्रिंट की तरफ ले आया। लखनऊ में कैनविज टाइम्स में काम किया और उसके बाद नवभारत टाइम्स अखबार में। यहां से नवभारत टाइम्स के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम की शुरुआत की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी हर संस्थान में बेस्ट रिपोर्टिंग के अवॉर्ड मिले।
शशि पांडेय मिश्रा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रैजुएनशन किया है। उसके अलावा विद्या इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई की।
पुरस्कार: दैनिक जागरण कानपुर में पहली महिला पत्रकार होने का सम्मान मिला। आईनेक्स्ट में बेस्ट रिपोर्टर का अवॉर्ड, नवभारत टाइम्स अखबार में बेस्ट रिपोर्टर का अवॉर्ड, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में भी अवॉर्ड मिला।
शशि पांडेय मिश्रा की स्पेशल खबरें
- सरकारी शेल्टर होम में अव्यवस्थाओं के लेकर स्पेशल खबर की। यहां अंदर कोई नहीं जा सकता था तो इस दौरान सफाई कर्मचारी बनकर अंदर गई और स्टिंग किया।
- कानपुर में राहुल गांधी की स्पेशल विजिट के दौरान डॉक्टर बनकर अस्पताल के अंदर गई और स्पेशल खबर निकाली।
- कानपुर जू में जानवरों की हालत और प्रदूषण पर लगातार स्पेशल स्टोरीज कीं, इन छपी खबरों के अखबार संसद के अंदर लहराकर मेनका गांधी ने सवाल उठाए। खबरों को संज्ञान लिया गया और बड़ा एक्शन हुआ।
- लखनऊ में विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक खिलौना पिस्तौल लेकर अंदर घुसी, लखनऊ के नामी स्कूलों में भी पिस्तौल लेकर घूमी और सुरक्षा में सेंध का स्टिंग किया।
- केंद्र सरकार की पालना गृह योजना में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया। खबरों को हाई कोर्ट ने संज्ञान में लिया और मामले में सीबीआई जांच बैठी।
- महिला सुरक्षा की जांच के लिए पूरी दिन और आधी रात तक 30 किलोमीटर पैदल चली और सुरक्षा के इंतजाम की पोल खोली।
- मायावती के सीएम रहने के दौरान स्पेशल खबर के लिए उस अस्पताल में मरीज बनकर भर्ती हुई, जहां उनकी विजिट थी और स्पेशल कवेज की।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
चढ़ावा चोरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी

हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पंचायती राज विभाग को सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच के निर्देश

हाईकोर्ट ने नशा तस्करी मामले में CBI को सौंपी जांच

बंगाल में संगठित अपराध पर शिकंजा, बिना मुकदमे एक साल जेल

उत्तर प्रदेश में अपराध को खत्म करने के दावे का क्या है सच?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट ने SIT से जांच रिपोर्ट के लिए कहा, 20 जुलाई को सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में गोकशी पर लगे बैन को हटाया है
ताज़ा ख़बरें
- 'व्यापक यौन शिक्षा' स्कूलों में जल्द आ रही, सरकार ने SC को दी मंजूरी
- सुप्रीम कोर्ट ने POCSO दुरुपयोग पर जताई चिंता: कहा किशोर-किशोरी को भागने से सरकार कैसे रोकेगी
- सुप्रीम कोर्ट ने पोक्सो एक्ट की व्यावहारिकता पर उठाए सवाल
- सुप्रीम कोर्ट ने गुवाहाटी हाई कोर्ट के फैसले को पलटा, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
- सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
- चढ़ावा चोरी पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस
- सुप्रीम कोर्ट ने पलटा तमिलनाडु में गौहत्या पर हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को नोटिस
- मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने के कदमों में सुधार की आवश्यकता

