सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल में एथेनॉल प्रतिशत स्पष्ट करने की मांग पर सुना
सुप्रीम कोर्ट के एम.एम. सुंदरेश एवं प्रसन्ना बी. वराले की बेंच पर याचिका सुनी जाएगी, जिसमें पेट्रोल पंप के नोजल और बिल पर एथेनॉल का प्रतिशत स्पष्ट करने और ग्राहक को रसीद पर लिखवाने की माँग है। इसके साथ ही ऑनलाइन डेटाबेस और स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति की स्थापना की भी मांग की गयी है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Business
- Ethanol Blending Hearing | Supreme Court Petrol Pump Ethanol Percentage
एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:याचिका में मांग- पंपों पर बताया जाए पेट्रोल में कितना एथेनॉल मिला रहे
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट आज यानी सोमवार (31 अगस्त) को उस जनहित याचिका पर सुनवाई करेगी, जिसमें देश के सभी पेट्रोल पंपों के नोजल और पेट्रोल बिल पर एथेनॉल की सटीक मात्रा यानी प्रतिशत लिखे होने की मांग की गई है।
PTI के मुताबिक न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। यह याचिका नरेंद्र कुमार गोस्वामी की ओर से दायर की गई है।
पंप के नोजल और पेट्रोल बिल पर लिखनी होगी एथेनॉल की मात्रा
याचिका में केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया है कि पेट्रोल पंपों की हर डिस्पेंसिंग नोजल पर एथेनॉल ब्लेंडिंग का प्रतिशत स्पष्ट रूप से लिखा जाए।
इसके साथ ही, जब भी कोई ग्राहक पेट्रोल खरीदे, तो उसको मिलने वाली रसीद पर भी यह अनिवार्य रूप से लिखा हो कि उस ईंधन में कितने प्रतिशत एथेनॉल मिला हुआ है।
गाड़ियों के लिए ऑनलाइन कंपैटिबिलिटी डेटाबेस बनाने की मांग
याचिकाकर्ता ने अदालत से मांग की है कि सरकार एक आधिकारिक और सार्वजनिक ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करे। इस डेटाबेस में वाहन निर्माता, मॉडल, इंजन के प्रकार और निर्माण के वर्ष के हिसाब से सर्च करने की सुविधा हो। इससे आम नागरिक यह आसानी से जान सकेंगे कि उनकी गाड़ी E20 या अन्य एथेनॉल मिश्रण के अनुकूल है या नहीं।
E20 पेट्रोल के असर की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी का सुझाव
याचिका में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाने की भी मांग की गई है। इस कमेटी में:
- पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के प्रतिनिधि
- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के प्रतिनिधि
- भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के सदस्य
- स्वतंत्र ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स
शामिल होने चाहिए। यह समिति सड़कों पर चल रहे वाहनों पर E20 ईंधन के वास्तविक प्रभाव की जांच करके सार्वजनिक रिपोर्ट जारी करेगी।
माइलेज, इंजन लाइफ और पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का होगा आकलन
याचिका में कहा गया है कि यह एक्सपर्ट कमेटी निम्नलिखित पहलुओं का अध्ययन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करे:
- माइलेज और रखरखाव: एथेनॉल मिले पेट्रोल का गाड़ी के माइलेज, इंजन की उम्र और मेंटेनेंस खर्च पर क्या असर पड़ता है।
- वारंटी और बीमा: एथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल के इस्तेमाल से गाड़ी की वारंटी और इंश्योरेंस क्लेम पर पड़ने वाले प्रभाव।
- पर्यावरण और पानी की खपत: गाड़ियों से निकलने वाले धुएं और एथेनॉल उत्पादन में होने वाली पानी की खपत का पर्यावरण पर प्रभाव।
- खाद्य सुरक्षा: अनाज और गन्ने के एथेनॉल डायवर्जन से खाद्य सुरक्षा और पशु चारे पर पड़ने वाले असर।
- टॉप-10 में 7 कंपनियों का मार्केट-कैप ₹1.13 लाख करोड़ घटा: एयरटेल टॉप लूजर, वैल्यू ₹40,500 करोड़ घटी; TCS की वैल्यू बढ़ी
- IITian एयरोस्पेस इंजीनियर ला रहा ₹680 करोड़ का IPO: इनकी कंपनी में शाहरुख-सलमान-सचिन का निवेश, 31 अगस्त से ओपन होगा इश्यू
- फ्लेक्सी-कैप फंड्स ने 1 साल में दिया 20% का रिटर्न: इसमें निवेश करना कम रिस्की, यहां जानें इससे जुड़ी खास बातें
- PPF की सरकारी गारंटी या SIP की ज्यादा कमाई: ₹10 हजार की मंथली बचत पर समझें रिस्क-रिटर्न का गणित; एक्सपर्ट्स ने बताया 70:30 का फॉर्मूला
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

