प्रभारी मंत्री का निर्देश: समय पर पूरे हों विकास कार्य, कानून-व्यवस्था में लापरवाही न बरतें
उत्तर प्रदेश के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने अधिकारियों को विकास कार्यों को समय सीमा में पूरा करने और कानून-व्यवस्था में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

सौजन्य से:- Hindustan
विकास कार्य समय पर पूरे करें, कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा : प्रभारी मंत्री
कलक्ट्रेट सभागार में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर की अध्यक्षता में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। राठौर ने अधिकारियों को कार्य समय सीमा में पूरा करने और जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को प्रभारी मंत्री एवं सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर की अध्यक्षता में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास योजनाएं तय समय सीमा में पूरी की जाएं और जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और गंगा एक्सप्रेस-वे से संभल के आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत फॉगिंग और साफ-सफाई प्रभावी ढंग से कराने, लोक निर्माण विभाग को मानसून में सड़कों को गड्ढामुक्त रखने तथा कृषि विभाग को किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
वन विभाग की समीक्षा के दौरान 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद पौधारोपण अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने और गंगा तट पर अधिक से अधिक फलदार व छायादार पौधे लगाने पर जोर दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने वर्धमान नदी पुनर्जीवन अभियान तथा एक जनपद-पांच नदियां योजना की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

