होमअपराधसुप्रीम कोर्ट ने कहा, चढ़ावा चोरी केस की चार्जशीट दो दिन में दाखिल होगी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, चढ़ावा चोरी केस की चार्जशीट दो दिन में दाखिल होगी

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के चार याचिकाओं पर सुनवाई में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि पहली गिरफ्तारी के 90‑दिन का समय 25 सितंबर को समाप्त हो रहा है और दो दिनों में चार्जशीट दायर की जाएगी, नहीं तो डिफॉल्ट जमानत दी जाएगी। कोर्ट ने स्टेटस रिपोर्ट में सीसीटीवी एवं अन्य सामग्री के बारीकी से विश्लेषण को स्वीकार किया और कहा कि जांच काफी हद तक पूरी है, जिससे चार्जशीट फाइल होने की संभावना है।

21 सितंबर 2026 को 12:05 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने कहा, चढ़ावा चोरी केस की चार्जशीट दो दिन में दाखिल होगी

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी की स्वतंत्र जांच की मांग वाली 4 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को सुनवाई की. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता कोर्ट को बताया कि इस मामले में दो दिनों में चार्जशीट दाखिल हो जाएगी, क्योंकि मामले में पहली गिरफ्तारी को 90 दिन 25 सितंबर को पूरे हो रहे हैं. साथ ही एसजी ने कोर्ट को बताया कि स्टेटस रिपोर्ट रजिस्ट्री में भेज दी गई है.

कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि इस मामले में पहली गिरफ्तारी के 90 दिन 25 सितंबर को पूरे रहे है. दो दिनों में चार्जशीट दाखिल हो जाएगी, अगर ऐसा नहीं हुआ तो आरोपियों को डिफॉल्ट जमानत मिल जाएगी. इस पर सीजेआई ने कहा कि आपको बिल्कुल चार्जशीट दाखिल करनी चाहिए.

'बारीकी से हो रहा है एनालिसिस'

स्टेटस रिपोर्ट में बताया गया है कि आरोपियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और अन्य मटीरियल का बारीकी से एनालिसिस किया गया है, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में रिकॉर्ड किया.

स्टेटस रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि चढ़ावे के कीमती सामान की रसीद एक खास सॉफ्टवेयर से बनाई जाती है और उन सभी सामानों को एसबीआई (SBI) के लॉकर में सुरक्षित रखा जाता है.

'पूरी हो चुकी है जांच'

वहीं, UP सरकार की तरफ से बताया गया कि जांच काफी हद तक पूरी हो चुकी है. जांच पूरी होने पर संबंधित कोर्ट में चार्जशीट फाइल की जाएगी. SIT का कहना है कि जांच अब तक पूरी हो चुकी है. SIT 25 सितंबर को या उससे पहले चार्जशीट फाइल करेगी.

हाथ में नहीं लेंगे मामला: CJI

सुप्रीम कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को कानून के अनुसार सही आदेश पारित करने की पूरी अनुमति दे दी है. सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान साफ कहा कि वह सेशन जज से मामला अपने हाथ में नहीं लेना चाहते. उन्होंने टिप्पणी की कि अगर अदालत को आगे जांच की जरूरत महसूस होगी, तभी वह इस संबंध में कोई नया ऑर्डर पास करेंगे.

---- समाप्त ----

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सत्र न्यायालय ने सोनिया गांधी के मतदाता सूची विवाद में मजिस्ट्रेट के फैसले को निरस्त किया
अपराध

सत्र न्यायालय ने सोनिया गांधी के मतदाता सूची विवाद में मजिस्ट्रेट के फैसले को निरस्त किया

दिल्ली हाईकोर्ट ने SAP को नायरा एनर्जी की सॉफ्टवेयर सेवाएँ पुनः चालू करने का निर्देश दिया
अपराध

दिल्ली हाईकोर्ट ने SAP को नायरा एनर्जी की सॉफ्टवेयर सेवाएँ पुनः चालू करने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा के लिये पील पर नोटिस जारी; गुरुग्राम दीवार ढहने की स्वतंत्र जांच का आदेश
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा के लिये पील पर नोटिस जारी; गुरुग्राम दीवार ढहने की स्वतंत्र जांच का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने धर्मस्थला के पास 2012 के बलात्कार‑हत्या मामले की नई जांच का आदेश दिया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने धर्मस्थला के पास 2012 के बलात्कार‑हत्या मामले की नई जांच का आदेश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी मनिपुर के राहत शिविरों में 25 असहज मौतों की विस्तृत रिपोर्ट
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मांगी मनिपुर के राहत शिविरों में 25 असहज मौतों की विस्तृत रिपोर्ट

विशेष जज ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश: सोनिया गांधी वोटर‑लिस्ट केस में प्रक्रिया संबंधी कई त्रुटियाँ
अपराध

विशेष जज ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश: सोनिया गांधी वोटर‑लिस्ट केस में प्रक्रिया संबंधी कई त्रुटियाँ

राम मंदिर दान धोखाधड़ी: सुप्रीम कोर्ट को 2 दिन में चार्जशीट जमा करने का वादा
अपराध

राम मंदिर दान धोखाधड़ी: सुप्रीम कोर्ट को 2 दिन में चार्जशीट जमा करने का वादा

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार पर विश्वविद्यालय के हटाने के आग्रह पर आलोचना की
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार पर विश्वविद्यालय के हटाने के आग्रह पर आलोचना की

ताज़ा ख़बरें