लंबित वादों की समीक्षा के लिए उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश
चतरा के उपायुक्त ने सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, लोकायुक्त और विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने और न्यायालयों से मांगी गई सूचनाएं और प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सौजन्य से:- Hindustan Hindi News
सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षा,
सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षा, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षा, सुप्री
उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश चतरा संवाददाता । समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय, लोकायुक्त और विभिन्न आयोगों में लंबित वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न न्यायालयों एवं आयोगों में लंबित मामलों की प्रगति, विभागीय कार्रवाई तथा न्यायालयों द्वारा निर्गत आदेशों के अनुपालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों में समयबद्ध एवं प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने तथा न्यायालयों एवं आयोगों द्वारा मांगी गई सूचनाएं एवं प्रतिवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने कहा कि न्यायालयों एवं आयोगों से संबंधित मामलों में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभाग लंबित वादों की नियमित समीक्षा करें तथा संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु समन्वित रूप से कार्य करें। उन्होंने न्यायालयी मामलों में अद्यतन अभिलेख संधारण एवं समय पर अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया। बैठक में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को लंबित मामलों के प्रभावी निष्पादन एवं न्यायालयीय आदेशों के अनुपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। बैठक में विधि शाखा प्रभारी विनय कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।फोटो 12 जून चतरा 4- डीसी रवि आनंद
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Supreme Court ने Patna High Court के फैसले को Suo Motu उठाकर कड़ी लताड़ लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश

सुप्रीम कोर्ट ने चार हाई कोर्टों में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की

महाराष्ट्र के मजिस्ट्रेट ने रेलवे अधिकारी को बग‑ग्रस्त VIP सोफ़ा न बदलने पर अवमानना नोटिस जारी किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी की सपोर्ट सेवाएँ तुरंत पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया

दिल्ली हाई कोर्ट की संख्या अब 50, सात नई नियुक्तियों का शपथ समारोह

किशोर न्याय कानून के दशक पर मंथन: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए परामर्श कार्यक्रम

सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे
ताज़ा ख़बरें
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंटेरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस के लिए निर्देश, दोषी व्यक्ति पर अपमानजनक आरोपों के लिए
- केन्द्रीय सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सूचना दी
- अल्लाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2.5 वर्ष कैद रहे मुबारक अली को बAIL दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जज पदों के लिए 15 जजियों में 5 महिलाओं की सिफारिश की
- सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने बोधगया के महाबोधि व विष्णुपद मंदिरों में पूजा-अर्चना की
- गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 80,659 मामलों का निपटारा, 7.64 करोड़ रुपये राजस्व
- सुप्रीम कोर्ट‑दिल्ली हाईकोर्ट के जजों ने महाबोधि मंदिर में पूजा‑अर्चना की
- सुप्रीम कोर्ट जज और पत्नी ने सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ की पूजा की

