सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे
जिला अदालतों में कार्यरत सात न्यायिक अधिकारी सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में जज बनेंगे, जिसमें चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय शपथ देंगे। इस नियुक्ति के बाद हाई कोर्ट के जजों की गिनती 50 हो जाएगी, जबकि कुल स्वीकृत पद 60 हैं, जिससे खाली पदों की संख्या घटेगी और मामलों की सुनवाई में तेजी की उम्मीद है।

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
दिल्ली हाई कोर्ट को सोमवार को सात नए जज मिलेंगे. दिल्ली की जिला अदालतों में न्यायिक अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे सात अधिकारी सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट के जज के रूप में पद की शपथ लेंगे. इन नई नियुक्तियों के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की मौजूदा संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी.
दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय सातों नए जजों को पद की शपथ दिलाएंगे. शपथ लेने वाले न्यायिक अधिकारियों में निवेदिता अनिल शर्मा, निशा सहाय सक्सेना, संजय शर्मा, भारत पाराशर, अदिति चौधरी, दिनेश भट्ट और अरुण भारद्वाज शामिल हैं. इन सभी अधिकारियों को जिला न्यायपालिका में काम करने का अनुभव है और अब उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया है.
शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सुबह 10 बजे दिल्ली हाई कोर्ट परिसर में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय सातों नवनियुक्त जजों को शपथ दिलाएंगे.
19 सितंबर को केंद्र ने जारी की थी अधिसूचना
केंद्र सरकार ने 19 सितंबर को इन सात न्यायिक अधिकारियों की दिल्ली हाई कोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इन अधिकारियों को हाई कोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश की थी. इसके बाद केंद्र सरकार ने नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए अधिसूचना जारी की.
Advertisement
सात नए जजों के शपथ लेने के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में जजों की संख्या 50 हो जाएगी. दिल्ली हाई कोर्ट में जजों के कुल 60 पद स्वीकृत हैं. इस लिहाज से नई नियुक्तियों के बाद भी हाई कोर्ट में 10 पद खाली रहेंगे.
नई नियुक्तियों से हाई कोर्ट में खाली पदों की संख्या कम होने के साथ ही लंबित मामलों की सुनवाई और न्यायिक कामकाज को आगे बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंटेरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस के लिए निर्देश, दोषी व्यक्ति पर अपमानजनक आरोपों के लिए

केन्द्रीय सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सूचना दी

अल्लाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2.5 वर्ष कैद रहे मुबारक अली को बAIL दिया

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जज पदों के लिए 15 जजियों में 5 महिलाओं की सिफारिश की

सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने बोधगया के महाबोधि व विष्णुपद मंदिरों में पूजा-अर्चना की

गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 80,659 मामलों का निपटारा, 7.64 करोड़ रुपये राजस्व

सुप्रीम कोर्ट‑दिल्ली हाईकोर्ट के जजों ने महाबोधि मंदिर में पूजा‑अर्चना की

सुप्रीम कोर्ट जज और पत्नी ने सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ की पूजा की
ताज़ा ख़बरें
- लोक अदालत 12 सितंबर से 25 अक्टूबर — ब्रिक्स सम्मेलन के कारण तारीख बदली
- हाई कोर्ट ने मुंबई को ‘गंदगी का शहर’ कहा, BMC पर कठोर फटकार
- बिलासपुर हाई कोर्ट में आज शपथ लेंगे तीन नई जजों की टीम
- 12 सितंबर को नैनीताल में राष्ट्रीय लोक अदालत, विवादों का त्वरित निपटारा
- एसजी मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में हाई कोर्ट के रिहाई आदेश को चुनौती देने की घोषणा
- उप-कोर्ट मैनेजर्स के लिये नई सेवा नियमावली, 81 पदों की तैनाती और वेतन ₹56,100‑₹1.77 लाख
- पंजाब सरकार के विरोध के बावजूद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति पर विवाद
- सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट जमा राशियों के लिये समान नियामक ढाँचा बनाने की माँग की

