सुप्रीम कोर्ट ने दिया महत्वपूर्ण फैसला: एनसीएससी के पास आदेश देने की न्यायिक शक्ति नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने एनसीएससी को सेवा मामलों में बाध्यकारी आदेश जारी करने की न्यायिक शक्ति से वंचित कर दिया है। आयोग की भूमिका को सिफारिशी और सलाहकारी बताया गया है।

सौजन्य से:- Hindustan
एनसीएससी के पास आदेश देने की न्यायिक शक्ति नहीं : सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) की सेवा मामलों में बाध्यकारी आदेश जारी करने की न्यायिक शक्ति नहीं है। यह आयोग केवल सिफारिशी और सलाहकारी भूमिका में है, न कि न्यायिक। इस फैसले ने मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के मामले में आयोग के आदेश को चुनौती दी जो प्रमोशन से जुड़े लाभों से संबंधित था।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) के पास सेवा मामलों में बाध्यकारी आदेश पारित करने की न्यायिक शक्ति नहीं है। शीर्ष अदालत ने अपने फैसले में कहा कि संविधान के तहत इसकी भूमिका सिफारिशी और सलाहकारी है, न्यायिक नहीं। जस्टिस संजय करोल और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि ‘एनसीएससी एक संवैधानिक निकाय है जिसे संविधान के अनुच्छेद 338 के तहत स्थापित किया गया था, ताकि अनुसूचित जातियों के सदस्यों के सामाजिक-आर्थिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक हितों की शोषण से रक्षा की जा सके। हालांकि पीठ ने कहा कि एनसीएससी को दी गई शक्तियां सीमित हैं और यह साफ है कि एनसीएससी अनुच्छेद 338ए और 338बी के तहत इसके सहयोगी निकाय सामाजिक भलाई के उद्देश्य वाले संवैधानिक निकाय हैं, लेकिन स्पष्ट रूप से विधायिका ने इनकी भूमिका सिफारिशी और सलाहकारी तय की है, न कि न्यायिक।
इनका काम न्यायिक कार्यों को अपने हाथ में लेना नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने इस कानूनी सवाल पर विचार कर रही थी कि क्या एनसीएससी सेवा से जुड़े मामलों में आदेश जारी कर सकता है और क्या ऐसे आदेश केवल निर्देश देने वाले होते हैं या अनिवार्य होते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पोर्ट अथॉरिटी की अपील स्वीकार करते हुए यह फैसला दिया है, जिसमें बॉम्बे हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें आयोग के आदेश को सही ठहराया गया था। आयोग ने पोर्ट अथॉरिटी को निर्देश दिया था कि वह एक अनुसूचित जाति के कर्मचारी को प्रमोशन से जुड़े लाभ दे और 30 दिनों में बकाया राशि का भुगतान करे। यह मामला मुंबई पोर्ट अथॉरिटी की कर्मचारी माधवी के. चंदोरकर के पद कम करने से जुड़ा था।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने अशोक चक्र लगाने की मांग को ठुकराया, अदालत ने दिया ये जवाब

नई नीलामी नियमावली: विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के लिए वियतनाम कानून में संशोधन

विपक्ष ने सरकार से पूछा कि पेपर लीक की जिम्मेदारी कौन लेगा, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की माँग

क्या डेटा सुरक्षा बोर्ड आपकी सुरक्षा के लिए भारत में पर्याप्त स्वतंत्र है?

भूमि कानून में संशोधन: किन मामलों में भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र नहीं दिए जाएंगे?

हाईकोर्ट के किन फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में नहीं चैलेंज कर सकते हैं

तंबाकू से होने वाले नुकसान की रोकथाम और नियंत्रण के लिए कानून में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समाप्त करने का प्रस्ताव

प्रदर्शनों पर पुलिस बल प्रयोग: भारतीय कानून और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय
ताज़ा ख़बरें
- निवेश, बजट और सीमा शुल्क संबंधी कानूनों में संशोधन पर राय आमंत्रित
- संविधान का अनुच्छेद 142: एक असाधारण शक्ति की उपयोगिता बनाम छात्रों के भविष्य की सुरक्षा
- सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों को दिल्ली HC से वित्तीय राहत मिली क्या यह मामला है
- संशोधित खाद्य सुरक्षा कानून को पूरा करना: विकेंद्रीकरण, डिजिटल परिवर्तन और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने को बढ़ावा
- कम्यून स्तर की सैन्य एजेंसियों के लिए कानूनी ढांचे को सुधारने का प्रयास
- कार्यकारी सर्कुलर कानून से मिले वेतन के अधिकार को सीमित नहीं कर सकता है: इलाहाबाद हाईकोर्ट
- वियतनाम में मुद्रा और बैंकिंग से संबंधित कानूनों में संशोधन हेतु जनप्रतिक्रिया आमंत्रित
- 69000 शिक्षक भर्ती मामला: सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों से मांगे सुझाव

