चैतन्य बघेल को मिली बड़ी राहत, जमानत रद्द करने से किया इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा चैतन्य बघेल को दी गई जमानत को रद्द करने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कानूनी मुद्दे अभी भी खुले हैं। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल पर कथित शराब घोटाले का आरोप लगाया गया है।

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
छत्तीसगढ़ के कथित बहुचर्चित 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को देश की सर्वोच्च अदालत से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा चैतन्य बघेल को दी गई जमानत को रद्द करने करने से इंकार कर दिया है.
CJI जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत जमानत के हाई कोर्ट के आदेश में दखल करने से इनकार करते हुए कहा कि इस मामले से जुड़े कानूनी मुद्दे कोर्ट के सामने अभी भी खुले रहेंगे.
दरअसल छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाले मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में चैतन्य बघेल को जनवरी में जमानत दे दी थी. हाई कोर्ट के इस आदेश के खिलाफ ED और राज्य सरकार की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली जमानत रद्द करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में अपील दाखिल की थी.
यह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार अनुभवी खिलाड़ी, लेकिन मोदी-शाह की बिछाई बिसात में फंस गए', बिहार में बड़े फेरबदल पर भूपेश बघेल का तंज
इस याचिका मे दलील दी गई है कि चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद से मामले का कोई भी मुख्य गवाह सामने आने से डर रहा है. यह मामला 2161 करोड़ रुपये के कथित शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसकी जांच CBI और ED दोनों एजेंसियां कर रही हैं. ED की जांच के अनुसार, इस घोटाले में 2019 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के खजाने से भारी गड़बड़ी की गई है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

