बिहार पुलिस ने 36 प्रमुख अधिकारियों को 40 जिलों का नेतृत्व सौंपा: नया व्यवस्था
बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से लेकर डीआईजी स्तर के 36 पदाधिकारियों को 40 पुलिस जिलों की ज़िम्मेदारी दी है। इन अधिकारियों को 27 सितंबर तक अपने जिलों में निरीक्षण कर डीजीपी प्रीता वर्मा को रिपोर्ट करनी है, तथा 25 से 28 सितंबर तक रात्रि विश्राम करके मामले समीक्षा कर 29 सितंबर तक रिपोर्ट जमा करनी है।

सौजन्य से:- Hindustan
कानून व्यवस्था पर बिहार पुलिस का नया प्लान, जिलों के लिए प्रभारी IPS की तैनाती; लिस्ट देखें
डीजी से लेकर डीआईजी स्तर के 36 पुलिस पदाधिकारियों को 40 पुलिस जिलों का प्रभारी व नोडल पदाधिकारी नामित किया है। सभी डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एडीजी से लेकर डीआईजी स्तर के 36 पुलिस पदाधिकारियों को 40 पुलिस जिलों का प्रभारी व नोडल पदाधिकारी नामित किया है। नयी व्यवस्था में एडीजी (विधि व्यवस्था) केएस अनुपम को पटना, जबकि एडीजी (बी-सैप) नैय्यर हसनैन खान को मुजफ्फरपुर का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
इनके अलावा एडीजी आर मलार विझि को नालंदा, एडीजी ईओयू डॉ. अमित कुमार जैन को वैशाली, एडीजी एसवीयू सुधांशु कुमार को दरभंगा की कमान मिली है। चार अफसरों को दो-दो जिलों की जिम्मेदारी दी गयी है। मुख्यालय ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को जिला का आवंटन करते हुए 27 सितंबर तक अपने आवंटित जिले का निरीक्षण पूरा करते हुए डीजीपी प्रीता वर्मा को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।
किस जिले के प्रभारी कौन?
मुख्यालय के मुताबिक, एडीजी रेल डॉ. कमल किशोर सिंह को समस्तीपुर, एडीजी सीआईडी पारसनाथ को मुंगेर, एडीजी आधुनिकीकरण अजिताभ कुमार को गोपालगंज, एडीजी तकनीकी सेवाएं अमित लोढ़ा को लखीसराय व शेखपुरा, एडीजी एटीएस अमृत राज को भोजपुर, आईजी (एससीआरबी) राजेश कुमार को पूर्णिया, आईजी (प्रोविजन) पी कन्नन को सारण, आईजी प्रशिक्षण अनुसूया रणसिंह साहू को औरंगाबाद, आईजी रेल पंकज कुमार राज को भागलपुर और नवगछिया, आईजी मद्य निषेध प्रेमलथा को जहानाबाद, आईजी सीआईडी और सीसीएसयू रंजीत कुमार मिश्रा को मधुबनी, आईजी मुख्यालय मनोज कुमार को गया जी, आईजी विशेष शाखा संजय कुमार को बेतिया और बगहा, डीआईजी सीआईडी जयंत कांत को कटिहार, डीआईजी ईओयू मानवजीत सिंह ढिल्लन को रोहतास, डीआईजी विशेष शाखा हरप्रीत कौर को कैमूर, डीआईजी बी-सैप मीनू कुमारी को बेगूसराय, डीआईजी एससीआरबी सुधीर पोरिका को खगड़िया, डीआईजी आधुनिकीकरण तौहिद परवेज को किशनगंज, डीआईजी (विधि एवं मानवाधिकार) सुशील कुमार को शिवहर, डीआईजी मद्य निषेध अनिल कुमार को सहरसा, डीआईजी कार्मिक राजेंद्र कुमार भील को मधेपुरा, डीआईजी (विधि व्यवस्था) आनंद कुमार को मोतिहारी का प्रभारी पुलिस बनाया गया है। डीआईजी साइबर अवकाश कुमार को सीतामढ़ी, डीआईजी सीआईडी दीपक रंजन को बक्सर, डीआईजी इनामुल हक मेंगनू को जमुई, डीआईजी एसयूवी आमिर जावेद को सीवान, डीआईजी प्रशिक्षण राजीव रंजन एक को बांका, डीआईजी ईआरएसएस अजय कुमार पांडेय को अरवल एवं नवादा, डीआईजी एसटीएफ नीरज कुमार सिंह को अररिया और डीआईजी एटीएस सुशांत कुमार सरोज को सुपौल जिले को प्रभारी पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
डीजीपी को देंगे रिपोर्ट
मुख्यालय ने जिन अफसरों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है, उनको अपने-अपने आवंटित जिले में जाकर कानून व्यवस्था की समीक्षा करनी होगी। वे निश्चित अंतराल पर संबंधित जिले में बैठक कर उस जिले के कानून व्यवस्था की स्थिति, केसों के अनुसंधान, उसके निष्पादन की स्थिति, ट्रायल, पुलिस स्टेशन की कार्यप्रणाली, गश्ती, महिला संबंधित अपराध व पॉक्सो सहित विभिन्न अधिनियमों के क्रियान्वयन और उसकी स्थिति आदि की समीक्षा कर डीजीपी को रिपोर्ट करेंगे।
25 से 28 तक संबंधित जिलों में रात्रि विश्राम करेंगे
इसके साथ ही, बिहार पुलिस मुख्यालय के विधि व्यवस्था प्रभाग ने सभी क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी से अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत जिलों में विधि व्यवस्था से संबंधित मामलों की समीक्षा कर रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए क्षेत्रीय आईजी व डीआईजी 25 से 28 तक संबंधित जिलों में रात्रि विश्राम करते हुए जिले के लंबित कांडों, वारंट, इश्तिहार, कुर्की व गश्ती आदि की समीक्षा कर 29 सितंबर तक पुलिस मुख्यालय को अपनी रिपोर्ट देंगे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
देवघर में कुख्यात गैंगस्टर शिबू मिश्रा का अचानक दिल का दौरा, पुलिस को मिली राहत

अमनुल्लाह के हस्तक्षेप से निजी विश्वविद्यालयों पर नए नियम

सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख न्यायाधीश सूर्य कांत ने कहा: अदालतें नज़रअंदाज़ नहीं करेंगी छात्रों का शांति प्रदर्शनों का अधिकार

भारत के आपराधिक न्याय में द्वितीयक पीड़न: न्याय की राह में फिर‑से आघात

खनन विधि विरोध पर अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड सरकार पर लगाया आरोप: बढ़ता अवैध कारोबार

दंड राहत में पीड़ता की आवाज़ क्यों नहीं सुनाई देती?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: मैजिस्ट्रेट की बरी‑की‑रिपोर्ट के खिलाफ पीड़ता की अपील सत्र कोर्ट में ही दायर होनी चाहिए

सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग को रोकने का आदेश: प्रथम चरण में सीलिंग अनिवार्य
ताज़ा ख़बरें
- तीस साल बाद SC-ST अत्याचार अधिनियम के प्रभाव पर नई दृष्टि
- सुप्रीम कोर्ट ने आवासीय इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर कड़ी रोक लगाई: 'चुनाव' नीति पर चेतावनी
- ओडिशा के डेरजंग बांध में चौकीदार की हत्या में 10 आरोपियों को उम्रकैद की सजा
- विवाह से पहले वित्तीय समझौता अब भारत में अनदेखा नहीं रह सकता
- सुप्रीम कोर्ट जज के बेटे की इलेक्शन कमीशन काउंसल भूमिका से न्यायिक निष्पक्षता पर सवाल
- सुप्रीम कोर्ट ने रहवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक उपयोग पर बंदी और पिक-एंड-चूज़ प्रवर्तन के खिलाफ चेतावनी दी
- बिहार में 36 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को 40 जिलों की सुरक्षा की समीक्षा का काम सौंपा, 25‑27 सितंबर में करेंगे दौरा
- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प समर्थित मिसौरी कांग्रेस मानचित्र को तीसरी बार अस्वीकार किया

