सुप्रीम कोर्ट को बताया, केंद्र त्रिभाषा नीति पर सुझावों को निखार रहा है
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया कि वह सीबीएसई की नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए त्रिभाषा अनिवार्यता नीति पर अपने सुझावों को परिष्कृत करने के कार्य में लगा है और इस हेतु अतिरिक्त समय की मांग की है। कोर्ट ने नीति के क्रियान्वयन में बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने और पर्याप्त मानव संसाधन व्यवस्था सुनिश्चित करने की जरूरत पर ज़ोर दिया, तथा सुनवाई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया।

सौजन्य से:- Jagran
'त्रिभाषा नीति पर सुझावों पर कर रहे काम', केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए सीबीएसई की त्रिभाषा नीति पर उसके सुझावों पर काम कर रही है।
HighLights
- केंद्र सरकार सीबीएसई की त्रिभाषा नीति पर कर रही काम
- सुप्रीम कोर्ट ने नीति के क्रियान्वयन पर जताई चिंता
- नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए दो भारतीय भाषाएं अनिवार्य
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए दो भारतीय भाषाओं समेत तीन भाषाएं पढ़ने की अनिवार्यता के संबंध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की नीति लागू करने के बारे में उसके सुझावों पर काम कर रही है।
अतिरिक्त सालिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ को बताया कि सीबीएसई अलग-अलग तौर-तरीकों पर काम कर रहा है। उन्होंने इस सिलसिले में और समय मांगा। सुप्रीम कोर्ट ने भाटी की बात पर गौर करते हुए मामले की सुनवाई एक सप्ताह के लिए टाल दी।
शीर्ष अदालत ने 20 अगस्त को कहा था कि बच्चों पर दबाव नहीं पड़ना चाहिए। अदालत ने नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए त्रिभाषा नीति से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजने पर बल दिया था। कहा था कि नीति लाने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन याचिकाकर्ताओं को सिर्फ इस बात की चिंता थी कि इसे किस तरह से लागू किया जा रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जिस एक बात पर विचार किया जाना था, वह यह थी कि उपलब्ध भाषा विकल्पों के लिए पर्याप्त मानव संसाधन ढांचा कैसे तैयार किया जाए।
शीर्ष अदालत 27 मई को इस नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गई थी तथा उसने केंद्र, सीबीएसई एवं राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था
सीबीएसई द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार एक जुलाई से नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है, जिनमें कम से कम दो भारतीय भाषाएं शामिल होनी चाहिए।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

