होममुकदमे12 सितंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत, छोटे‑बड़े विवादों का त्वरित सुलह‑समझौता समाधान
मुकदमे

12 सितंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत, छोटे‑बड़े विवादों का त्वरित सुलह‑समझौता समाधान

12 सितंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में नागरिक अपने लंबित प्रकरण ले जाकर समाधान पा सकते हैं। मोटर वाहन, पारिवारिक, राजस्व आदि विभिन्न प्रकार के मामलों को आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निपटाया जाएगा। साथ ही 1 अगस्त से 30 सितंबर तक चल रहे राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान के तहत भी विवाद समाधान को बढ़ावा दिया जा रहा है।

11 सितंबर 2026 को 02:04 pm बजे
12 सितंबर को लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत, छोटे‑बड़े विवादों का त्वरित सुलह‑समझौता समाधान

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Lucknow

- National Lok Adalat 2026 | Legal Dispute Settlement & Case Resolution

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से निपटेंगे मामले:मोटर वेहिकल, पारिवारिक और राजस्व समेत कई मामलों का होगा समाधान

- कॉपी लिंक

आम लोगों को लंबित मामलों के त्वरित और आसान समाधान का मौका देने के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित होने वाली इस लोक अदालत में लोग अपने लंबित प्रकरण लेकर पहुंच सकते हैं। यहां मामलों का निस्तारण आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया जाएगा।

छोटे-मोटे विवादों के समाधान का बेहतर मंच

सिविल जज (सीडी) व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत के जरिए छोटे-मोटे मामलों का आसानी से समाधान कराया जा सकता है। मोटर व्हीकल, पारिवारिक, राजस्व सहित कई तरह के मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किया जाएगा।

30 सितंबर तक जारी है राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान

उन्होंने बताया कि 1 अगस्त से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान भी चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को आपसी सहमति और मध्यस्थता के जरिए विवादों का समाधान उपलब्ध कराना है। ऐसे में जिन लोगों के मामले लंबित हैं, वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने प्रकरण लेकर पहुंचकर निस्तारण का लाभ उठा सकते हैं।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें