होममुकदमेसुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त को राजनीतिक दलों के ₹2000 से कम नकद दान पर वैधता के प्रश्न की सुनवाई तय की
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त को राजनीतिक दलों के ₹2000 से कम नकद दान पर वैधता के प्रश्न की सुनवाई तय की

सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को आयकर अधिनियम की धारा 13ए(डी) के तहत राजनीतिक दलों को ₹2000 से कम नकद दान स्वीकार करने की वैधता पर याचिका की सुनवाई करेगा। दलील में कहा गया है कि यह प्रावधान पारदर्शिता की कमी से चुनावी शुद्धता को प्रभावित करता है। याचिकाकर्ता ने चुनाव आयोग को निर्देश देने के साथ चुनावी बांड योजना के रद्द फैसले का भी हवाला दिया है।

27 अगस्त 2026 को 06:55 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट ने 31 अगस्त को राजनीतिक दलों के ₹2000 से कम नकद दान पर वैधता के प्रश्न की सुनवाई तय की

सौजन्य से:- Jagran

राजनीतिक दलों के नकद चंदे की वैधता पर 31 अगस्त को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को राजनीतिक दलों को 2,000 रुपये से कम के नकद चंदे की अनुमति देने वाले आयकर अधिनियम के प्रावधान की वैधता पर सुनवाई करेगा।

HighLights

- सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को नकद चंदे पर सुनवाई करेगा।

- याचिका आयकर अधिनियम की धारा 13ए(डी) को चुनौती देती है।

- पारदर्शिता की कमी और चुनाव प्रक्रिया की शुचिता पर सवाल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दलों को दो हजार रुपये से कम का नकद चंदा मिलने की अनुमति देने वाले आयकर अधिनियम के प्रविधान की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर 31 अगस्त को सुनवाई करेगा।

यह मामला जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है। पिछले साल 24 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर केंद्र सरकार और अन्य पक्षों से जवाब तलब किया था।

खेम सिंह भाटी द्वारा दायर इस याचिका में आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 13ए के खंड (डी) को असंवैधानिक घोषित कर रद करने की मांग की गई है। याचिका में यह भी तर्क दिया गया है कि पारदर्शिता की कमी चुनाव प्रक्रिया की शुचिता को प्रभावित करती है।

इससे मतदाताओं को राजनीतिक फंडिंग के स्रोतों और दानदाताओं के बारे में जरूरी जानकारी नहीं मिल पाती, जो एक सूझबूझ भरा मतदान करने के लिए आवश्यक है।

इसके अलावा, याचिका में चुनाव आयोग को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि किसी भी राजनीतिक दल के पंजीकरण और चुनाव चिन्ह के आवंटન के लिए यह अनिवार्य किया जाए कि वह नकद में कोई राशि स्वीकार न करे।

याचिकाकर्ता ने अपनी दलील के समर्थन में सुप्रीम कोर्ट के उस 2024 के फैसले का भी हवाला दिया है, जिसमें चुनावी बांड योजना को रद कर दिया गया था। आयकर अधिनियम की धारा 13ए राजनीतिक दलों की आय से जुड़े विशेष प्रविधानों से संबंधित है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत
मुकदमे

सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी
मुकदमे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव
मुकदमे

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
मुकदमे

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या

ताज़ा ख़बरें