होम›अपराध›रांची पोक्सो अदालत ने देवराज महतो को 20 साल कैद व 50,000 रुपये जुर्माना सजा
अपराध

रांची पोक्सो अदालत ने देवराज महतो को 20 साल कैद व 50,000 रुपये जुर्माना सजा

15 वर्षीय छात्रा पर साइकिल से स्कूल लौटते समय पीछा कर दुष्कर्म करने वाले देवराज महतो को रांची की पोक्सो अदालत ने 29 जून 2024 की घटना के आधार पर 20 वर्ष की कैद और 50,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। नाबालिग की मां ने 30 जून 2024 को सिल्ली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

9 अक्टूबर 2026 को 04:05 pm बजे
रांची पोक्सो अदालत ने देवराज महतो को 20 साल कैद व 50,000 रुपये जुर्माना सजा

सौजन्य से:- Jagran

सिल्ली में छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, रांची की अदालत ने सुनाया फैसला

देवराज महतो को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में रांची की पोक्सो अदालत ने 20 साल कारावास की सजा सुनाई है।

HighLights

- देवराज महतो को नाबालिग से दुष्कर्म मामले में 20 साल कारावास।

- रांची की पोक्सो अदालत ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

- यह घटना 29 जून 2024 को सिल्ली थाना क्षेत्र में हुई थी।

राज्य ब्यूरो, रांची। पोक्सो के विशेष न्यायाधीश बीके श्रीवास्तव की अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपित देवराज महतो को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी हो। मामले को लेकर नाबालिग की मां ने 30 जून 2024 को सिल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राथमिकी के अनुसार घटना 29 जून 2024 की है। 15 वर्षीय नाबालिग दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वह साइकिल से स्कूल गई थी। दोपहर करीब एक बजे स्कूल से घर लौटने के दौरान आरोपित उसका पीछा करने लगा।

आरोप के अनुसार, फुलटांड़ गांव और कुम्हार टीका गांव के बीच चट्टान रोड के पास आरोपित ने नाबालिग की साइकिल रोक ली।

इसके बाद वह उसे सड़क किनारे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नाबालिग वहां से भाग निकली। वहां एक रिश्तेदार ने उसे अस्त-व्यस्त हालत में देखा।

घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मां उसे लेकर सिल्ली थाना पहुंची और आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।

सुनवाई के दौरान अदालत ने उपलब्ध साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर देवराज महतो को सजा सुनाई है।

यह भी पढ़ें- सहायक आचार्य नियुक्ति में आरक्षण की अनदेखी, पारा शिक्षकों ने झारखंड हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग पर कोई रोक नहीं, क्लिप दुरुपयोग पर चेतावनी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग पर कोई रोक नहीं, क्लिप दुरुपयोग पर चेतावनी

दिल्ली पुलिस पर दवाब: लॉकडाउन जैसी प्रतिबंधों के बीच शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा करें
अपराध

दिल्ली पुलिस पर दवाब: लॉकडाउन जैसी प्रतिबंधों के बीच शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार की रक्षा करें

नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार के बाद अमेरिका ने आईसीसी पर प्रतिबंध लगाए
अपराध

नवी पिल्लै को नोबेल शांति पुरस्कार के बाद अमेरिका ने आईसीसी पर प्रतिबंध लगाए

मोहाली में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर विरोध प्रदर्शन व कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी टिका́टिप्पणी की
अपराध

मोहाली में कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर विरोध प्रदर्शन व कानून व्यवस्था को लेकर कड़ी टिका́टिप्पणी की

सितंबर 2026 के हाई कोर्ट फैसलों में IVF आयु सीमा, जूनियर वकीलों के वेतन, तलाक‑ए‑हसन और कई अन्य मुद्दे शामिल
अपराध

सितंबर 2026 के हाई कोर्ट फैसलों में IVF आयु सीमा, जूनियर वकीलों के वेतन, तलाक‑ए‑हसन और कई अन्य मुद्दे शामिल

सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर तेज हमला
अपराध

सचिन पायलट ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर तेज हमला

AIIMS प्रशासन पर कोर्ट के कड़े सवाल, फर्जी नौकरी स्कीम की जाँच में CCTV डेटा सुरक्षित
अपराध

AIIMS प्रशासन पर कोर्ट के कड़े सवाल, फर्जी नौकरी स्कीम की जाँच में CCTV डेटा सुरक्षित

पंजाब के भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने खुद को अलग किया, गाैरव यादव को रेगुलर डीजीपी नियुक्त
अपराध

पंजाब के भ्रष्टाचार मामले में सुप्रीम कोर्ट जस्टिस ने खुद को अलग किया, गाैरव यादव को रेगुलर डीजीपी नियुक्त

ताज़ा ख़बरें