होममुकदमेकप्तानगंज में 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से हल होंगे कई विवाद
मुकदमे

कप्तानगंज में 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से हल होंगे कई विवाद

शनिवार को कप्तानगंज तहसील में हुए समाधान दिवस में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अधिकार मित्र जयप्रकाश प्रजापति और धर्मेंद्र ने लोक अदालत की जानकारी दी। यह लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को रविंद्र नगर धूस और कसया के दीवानी न्यायालयों में आयोजित होगी, जहाँ आपसी समझौते के आधार पर लंबित एवं प्रारम्भिक मुकदमों का निपटारा किया जाएगा। साथ ही, जरूरतमंद नागरिकों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

5 सितंबर 2026 को 12:31 pm बजे
कप्तानगंज में 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से हल होंगे कई विवाद

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttar pradesh

- Kushinagar

- Kaptanganj

- National Lok Adalat In Kaptanganj | Legal Settlement Drive Kushinagar

कप्तानगंज में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी:समझौते से होगा मामलों का निस्तारण, अधिकार मित्रों ने किया प्रचार

- कॉपी लिंक

कप्तानगंज तहसील में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया। यह लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को लगेगी। इसमें आपसी समझौते से मामलों का समाधान किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के निर्देश पर अधिकार मित्र जयप्रकाश प्रजापति और धर्मेंद्र ने समाधान दिवस में आए लोगों को लोक अदालत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे आपसी सुलह-समझौते से विवादों को जल्दी और आसानी से निपटाया जा सकता है।

अधिकार मित्रों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026 को दीवानी न्यायालय, रविंद्र नगर धूस और कसया न्यायालय में होगा। इसमें कई तरह के लंबित और मुकदमे से पहले के मामलों को पक्षकारों की आपसी सहमति और समझौते के आधार पर निपटाया जा सकता है।

उन्होंने यह भी बताया कि लोक अदालत विवादों को सुलझाने का एक आसान और असरदार तरीका है। इससे समझौता होने लायक मामलों का जल्दी समाधान हो जाता है। लोगों को फालतू की भागदौड़ और लंबी कानूनी प्रक्रिया से छुटकारा मिलता है। साथ ही समय और पैसे की बचत होती है और आपसी रिश्ते भी अच्छे रहते हैं।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्रों ने लोगों को मुफ्त कानूनी मदद के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए मुफ्त कानूनी सहायता ले सकते हैं। इस दौरान लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जागरूक किया गया।

अधिकार मित्रों ने समाधान दिवस में आए नागरिकों से अपील की कि उनके जो भी विवाद समझौते लायक हैं, उन्हें फालतू में लटकाने के बजाय अगली राष्ट्रीय लोक अदालत में पेश करें। उन्होंने लोगों से 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाने की अपील की।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत
मुकदमे

सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी
मुकदमे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव
मुकदमे

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
मुकदमे

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या

ताज़ा ख़बरें