हाथरस में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह‑समझौते से लंबित मामलों का समाधान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक, धारा‑138, भूमि अधिग्रहण, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक, उपभोक्ता, कर‑आधारित और कई अन्य प्रकार के सुलह‑योग्य वादों का निपटारा होगा। न्यायाधीश विनय कुमार ने सभी विभागों को सक्रिय भागीदारी हेतु कहा और नागरिकों से अपील की कि वे इस मंच का प्रयोग करके लंबित मामलों को शीघ्र सुलझाएँ।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hathras
- Hathras National Lok Adalat 2026 | Legal Disputes Settlement Updates
हाथरस में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मामलों का होगा निस्तारण
- कॉपी लिंक
हाथरस के दीवानी न्यायालय में शनिवार, 12 सितंबर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। जनपद न्यायाधीश विनय कुमार ने बताया कि लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते के आधार पर लंबित मुकदमों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को सक्रिय रूप से भाग लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी के अनुसार, लोक अदालत में बैंक संबंधी मामले, धारा 138 पराक्रम्य लिखित अधिनियम के मामले और वसूली वादों का निस्तारण किया जाएगा। इनमें लंबित और प्री-लिटिगेशन मामले भी शामिल हैं। इसके अलावा सुलह योग्य आपराधिक वाद, सिविल वाद, भूमि अधिग्रहण, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, स्टाम्प, उपभोक्ता फोरम, राजस्व और चकबंदी वाद भी निपटाए जाएंगे।
लोक अदालत में श्रम मामले, नगर पालिका टैक्स वसूली, विद्युत अधिनियम के तहत सुलह योग्य वाद, उत्तराधिकार, आयुध अधिनियम, बीमा, सेवा और वेतन संबंधी वाद तथा सेवानिवृत्ति परिलाभ से जुड़े प्रकरण भी शामिल होंगे। किरायेदारी और वन अधिनियम के तहत आने वाले मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा।
इसके अलावा पुलिस अधिनियम, मोटर यान अधिनियम, बाट और माप अधिनियम, उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिनियम, आबकारी अधिनियम और गैंबलिंग एक्ट के तहत चालान का भी निपटारा किया जाएगा।
नगर पालिका के चालान, मेड़बंदी, दाखिल-खारिज, प्री-लिटिगेशन, मनरेगा, शिक्षा का अधिकार, जलकर और गृहकर, आपदा राहत, कराधान तथा राशन कार्ड, जाति और आय प्रमाण पत्र से संबंधित प्रकरण भी लोक अदालत में निस्तारित किए जाएंगे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुलह-समझौते के जरिए मामलों के जल्द निस्तारण के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

