गयाजी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: चालान‑बैंकिंग सहित कई विवादों का त्वरित समाधान
12 सितंबर को गयाजी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान, बैंकिंग, आपराधिक कम्पाउंडेबल, श्रम, वन, वज़न‑माप, MACT, बीमा आदि कई प्रकार के विवादों को शीघ्र निपटारा किया जाएगा, जिससे जनता को कोर्ट‑कचहरी के चक्कर से राहत मिलेगी। जिला जज राकेश सिंह ने 25 अगस्त को पदभार ग्रहण कर विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय करके तैयारियां पूरी की हैं और बिल और बिजली मामलों के लिए विशेष काउंटर एवं सहूलियत की व्यवस्था की है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Bihar
- Gayaji
- Gaya National Lok Adalat | Legal Case Settlement & Court Relief Update
गयाजी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत,:चालान-बैंकिंग समेत अन्य मामलों का होगा निपटारा, कोर्ट-कचहरी के चक्कर से मिलेगी राहत
- कॉपी लिंक
गयाजी में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करके त्वरित न्याय दिलाना है। इस संबंध में जिला जज राकेश सिंह ने पीसी में जानकारी दी और पूरे प्रशासनिक खाके को साझा किया।
जिला जज राकेश सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को पदभार ग्रहण किया था। योगदान देने के दिन से ही सचिव के साथ विशेष बातचीत कर आगामी लोक अदालत की रणनीति पर काम शुरू कर दिया गया था।
हमारा प्रयास है कि लोक अदालत के लिए बेहतर से बेहतर तैयारी की जाए। इससे अधिक से अधिक मुकदमों का निपटारा संभव हो सकेगा।
इन मामलों का होगा निष्पादन
जिला जज ने बताया कि कि लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के कंपाउंडेबल मामलों का समाधान किया जाएगा। इसमें आपराधिक कम्पाउंडेबल मामले, लेबर लॉ, फॉरेस्ट, वेट एंड मेजरमेंट, चालान, एमएसीटी (दुर्घटना दावा), इंश्योरेंस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विवाद प्रमुख हैं।
इसके अलावा अन्य कई सुलह योग्य मामलों की भी सुनवाई होगी। इन मामलों के जल्द निपटारे से आम जनता को कोर्ट-कचहरी के चक्कर से राहत मिलेगी।
मुकदमों को चिह्नित किया जा रहा है
जिला जज ने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों और संबंधित विभागों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। बताया कि सेक्रेटरी साहब और अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ मिलकर विभिन्न काउंटरपार्ट्स को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इंश्योरेंस, बैंकिंग, फॉरेस्ट, लेबर और वेट एंड मेजरमेंट विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत कर मुकदमों को चिह्नित किया जा रहा है। प्री-सिटिंग के जरिए दोनों पक्षों की सहमति से मामलों की फाइलें तैयार की जा रही हैं। यदि पक्षकार राजी होते हैं, तो वे लोक अदालत से पहले भी कंपाउंडिंग फीस जमा कर मामला समाप्त करा सकते हैं।
बिजली और चालान के मामलों पर विशेष ध्यान गयाजी में बिजली मामलों के लिए विशेष न्यायालय और विशेष पीठासीन अधिकारी कार्यरत हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला जज ने स्पेशल जज (ADJ) और बिजली बोर्ड के DGM के साथ विशेष बैठक की। निर्देश दिए गए हैं कि बिजली से संबंधित मामलों में नोटिस जारी कर पक्षकारों को सूचित किया जाए। चालान और बिजली से जुड़े मुकदमों के लिए विशेष सहूलियत दी गई है। लोग लोक अदालत के दिन या उससे पहले अपनी शमन राशि जमा कर सकते हैं।
काउंटर और फीस जमा करने की व्यवस्था चालान के मामलों में सहूलियत के लिए DTO ऑफिस और जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में विशेष काउंटर खोलने की व्यवस्था की गई है। जिला जज राकेश सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं। लोक अदालत के दिन या उससे पहले संबंधित बेंच में उपस्थित होकर अपने वादों का स्थायी निपटारा कराएं।
- भास्कर एक्सक्लूसिव'SP ने कहा- मुझे मारेंगे, झूठे केस लगा देंगे': स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल 6 साल का बच्चा बोला- जबरदस्ती एंबुलेंस में बिठाया, माता-पिता से अलग रखा
- सरकारी नर्सिंग कॉलेज में कैसे फेल हुए 74% स्टूडेंट्स: छात्र बोले- हमसे कहा, कॉपी भरके आ जाओ, सेंटर मैनेज है, पास कर देंगे, ₹10,500 लिए
- LIVEखान सर-रौशन आनंद के हाथ में राखियों का वजन 5KG: इतनी राखी बांधी की हाथ नहीं उठ रहा; रौशन आनंद के सेंटर पर 84 तरह की डिश बनी
- भास्कर एक्सक्लूसिवनेपाल त्रासदी से कैसे बचा बिहार,गंडक बैराज पर क्या हुआ: 22 घंटे में 35 लाख क्यूसेक पानी आया, 2 घंटे देर होती तो 8 जिले बह जाते
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

