सोनीपत में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से लंबित मामलों का निपटारा
सोनीपत, गोहाना, गन्नौर और खरखौदा के न्यायिक परिसरों में 12 सितंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी, दीवानी, मोटर वाहन दुर्घटना, वैवाहिक विवाद और ट्रैफ़िक चालान जैसे विभिन्न प्रकार के केसों को समझौते के आधार पर सुलझाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के अध्यक्ष, न्यायाधीश जगजीत सिंह के नेतृत्व में यह मंच पक्षकारों को समय और खर्च बचाने का अवसर प्रदान करेगा।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Sonipat
- Gohana
- National Lok Adalat In Sonipat | DLSA Pending Cases Settlement
सोनीपत में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत:आपसी सहमति से होगा लंबित मामलों का निपटारा; DLSA की अपील
- कॉपी लिंक
सोनीपत सहित उपमंडल गोहाना, गन्नौर एवं खरखौदा के न्यायिक परिसरों में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान न्यायालयों में लंबित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह के नेतृत्व में यह लोक अदालत आयोजित होगी। डीएलएसए सचिव ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति और रजामंदी के आधार पर मामलों का त्वरित और सरल समाधान उपलब्ध कराना है।
विभिन्न श्रेणियों के मामलों का निपटारा
राष्ट्रीय लोक अदालत में फौजदारी समाधेय मामले, चेक बाउंस से संबंधित धारा 138 के मामले, दीवानी मामले, मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित मामले, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद और ट्रैफिक चालान सहित विभिन्न श्रेणियों के मामलों का निपटारा किया जाएगा।
सहमति से विवाद का समाधान संभव
लोक अदालत में ऐसे मामलों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनमें दोनों पक्षों की आपसी सहमति से विवाद का समाधान संभव हो। संबंधित न्यायालयों द्वारा ऐसे मामलों का चयन किया जा रहा है, जिनका निपटारा समझौते के आधार पर किया जा सकता है।
पक्षकारों का बचेगा समय एवं संसाधन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनका कोई मामला न्यायालय में लंबित है और वे आपसी बातचीत एवं सहमति से विवाद का समाधान करना चाहते हैं, तो वे राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने मामले का निपटारा करवा सकते हैं। लोक अदालत विवादों के त्वरित समाधान का एक सरल एवं प्रभावी माध्यम है, जिससे पक्षकारों का समय एवं संसाधन बचता है।
हेल्पलाइन नंबरों से किया संपर्क
राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी अथवा किसी भी प्रकार की कानूनी सहायता के लिए नागरिक जिला ए.डी.आर. सेंटर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के हेल्पलाइन नंबर 0130-2220057 तथा नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

