होममुकदमेकैमूर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक जुर्माने पर 50 प्रति शत छूट, कई मामलों का त्वरित निपटारा
मुकदमे

कैमूर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक जुर्माने पर 50 प्रति शत छूट, कई मामलों का त्वरित निपटारा

भभुआ और मोहनियां के व्यवहार एवं अनुमंडलीय न्यायालयों में 12 सितंबर को आयोजित लोक अदालत में ट्रैफिक चालानों पर आधी रियायत दी जाएगी। साथ ही चेक बाउंस, बैंक ऋण, मोटर दुर्घटना, पारिवारिक एवं श्रम विवाद, बिजली‑पानी और राजस्व‑बिल जैसे विभिन्न सुलहनीय मामलों को आपसी समझौते के आधार पर शीघ्रता से सुलझाया जाएगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

1 सितंबर 2026 को 10:32 pm बजे
कैमूर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत: ट्रैफिक जुर्माने पर 50 प्रति शत छूट, कई मामलों का त्वरित निपटारा

सौजन्य से:- Prabhat Khabar

कैमूर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, ट्रैफिक चालान पर मिलेगी 50% की विशेष छूट

AI से बनाई गई तस्वीर

12 सितंबर को भभुआ और मोहनियां में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान पर 50% छूट और सुलहनीय वादों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। आज ही लाभ उठाएं।

Kaimur News : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनुराग के निर्देश पर आगामी 12 सितंबर, शनिवार को व्यवहार न्यायालय भभुआ एवं अनुमंडलीय न्यायालय मोहनियां में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. लोक अदालत में आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के सुलहनीय मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा.

आपके शहर में

ट्रैफिक चालान पर 50 प्रतिशत की मिलेगी छूट

राष्ट्रीय लोक अदालत में ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए विशेष सुविधा दी गयी है. ऐसे मामलों में आम नागरिकों को 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी. इसके अलावा सुलहनीय वादों का भी आपसी समझौते के आधार पर शीघ्र निष्पादन किया जाएगा. इससे लंबे समय से लंबित मामलों के समाधान में लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.

चेक बाउंस से लेकर बैंक ऋण तक मामलों का होगा निपटारा

लोक अदालत में मुकदमे से पूर्व के वाद, सुलहनीय आपराधिक वाद, एनआइ एक्ट की धारा 138 के तहत चेक बाउंस मामले, बैंक ऋण वसूली वाद तथा मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी. इसके साथ ही वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद और श्रम विवादों का भी सुलह के माध्यम से निपटारा किया जाएगा.

बिजली-पानी और राजस्व विवाद भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय लोक अदालत में भूमि अधिग्रहण, राजस्व मामले, टेलीफोन यानी बीएसएनएल बिल विवाद, विद्युत एवं पानी बिल से संबंधित विवादों का भी निपटारा किया जाएगा. इसके अलावा सेवा संबंधी मामलों, जिसमें वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ से जुड़े विवाद शामिल हैं, को भी लोक अदालत में रखा जाएगा. अन्य दीवानी वादों का भी नियमानुसार निष्पादन किया जाएगा.

भभुआ और मोहनियां न्यायालय में होगा आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन एक साथ व्यवहार न्यायालय भभुआ और अनुमंडलीय न्यायालय मोहनियां में किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आम लोगों से अपील की गयी है कि वे लोक अदालत का लाभ उठाते हुए सुलहनीय मामलों का त्वरित एवं आपसी सहमति से समाधान कराएं. इससे पक्षकारों को समय और खर्च दोनों की बचत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत
मुकदमे

सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी
मुकदमे

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
मुकदमे

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव
मुकदमे

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे
मुकदमे

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें
मुकदमे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
मुकदमे

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या

ताज़ा ख़बरें