मोगा में विशेष लोक अदालत: समझौते से 116 मामले निपटे, 5.67 करोड़ का अवार्ड पारित
मोगा जिले में आयोजित विशेष लोक अदालत में 116 मामलों का समझौते से निपटारा हुआ और 5.67 करोड़ रुपये के अवार्ड पारित किए गए। यह लोक अदालत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दिशा-निर्देशों में आयोजित हुई।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Moga
- Moga Special Lok Adalat | 116 Cases Resolved, 5.67 Crore Awards Passed
मोगा में आज विशेष लोक अदालत:116 मामलों का समझौते से निपटारा, 5.67 करोड़ रुपए के अवार्ड पारित हुए
- कॉपी लिंक
मोगा जिले के साथ-साथ उपमंडल बाघापुराना और निहाल सिंह वाला में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए एक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 116 लंबित मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया, जिसके परिणामस्व
यह विशेष लोक अदालत पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और पंजाब राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्रा के दिशा-निर्देशों में आयोजित हुई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, मोगा की चेयरपर्सन नीलम अरोड़ा ने इसका नेतृत्व किया।
5 बेंच गठित हुए थे
सीजेएम एवं जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के सचिव सिमरन सिंह ने बताया कि इस विशेष लोक अदालत के लिए कुल 5 बेंच गठित किए गए थे। इनमें से 3 बेंच मोगा में, जबकि 1-1 बेंच बाघापुराना और निहाल सिंह वाला में स्थापित किए गए। इन विभिन्न बेंचों में कुल 718 मामले सुनवाई के लिए रखे गए थे।
सिमरन सिंह के अनुसार, सुनवाई के लिए रखे गए 718 मामलों में से 116 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। संबंधित पक्षों के पक्ष में कुल 5,67,25,680 रुपये के अवार्ड पारित किए गए।
सिमरन सिंह ने लोक अदालतों को आम लोगों को त्वरित, सरल और कम खर्चीला न्याय उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि इन अदालतों में समझौते के जरिए विवाद समाप्त होने से आपसी भाईचारा बढ़ता है और समय तथा धन दोनों की बचत होती है। लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध किसी भी प्रकार की अपील का प्रावधान नहीं है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगली राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर 2026 को और नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के मामलों के लिए अगली विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन लोक अदालतों का लाभ उठाएं।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुपौल में 12 सितंबर को लोक अदालत, 16,600 ट्रैफ़िक‑परिवहन मामलों का त्वरित निपटारा, 90‑दिन पुराने चालानों पर 50% तक राहत

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शरिया कोर्ट के आदेश को कानूनी मान्यता नहीं दी

हरी झंडी दिखाकर शुरू, 12 सितंबर को हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

लखनऊ की पुलिस‑कानूनी सेवा मिलकर लोक अदालत का प्रचार करेंगे गांव-गांव

सर्वर त्रुटि 500: अस्थायी व्यवधान

सुप्रीम कोर्ट ने स्कूल एवं कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाई: बिना आरटीई, एनसीटीई, यूजीसी योग्यता के नहीं होंगे

सर्वर त्रुटि 500 – पुनः प्रयास करें

500 सर्वर त्रुटि: अस्थायी समस्या
ताज़ा ख़बरें
- सर्वर त्रुटि 500: बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – कृपया बाद में पुनः प्रयास करें
- सर्वर पर 500 त्रुटि: पृष्ठ लोड नहीं हो पाया
- 500 सर्वर त्रुटि – पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500: पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या, कृपया पुनः प्रयास करें
- सर्वर त्रुटि 500 – अस्थायी समस्या
- राष्ट्रीय लोक अदालत: महराजगंज में मामलों के तेज निपटारे की पहल

