चंडीगढ़ जिला अदालत में 10 नए कोर्ट रूम के साथ नया कोर्ट काॅम्प्लेक्स का निर्माण
चंडीगढ़ जिला अदालत में वकीलों की पुरानी पार्किंग स्थल पर नया कोर्ट काॅम्प्लेक्स बनाया जाएगा, जिसमें 10 नए कोर्ट रूम और रिकॉर्ड रूम होंगे, इस निर्माण से लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी।

सौजन्य से:- Jagran
चंडीगढ़ जिला अदालत में बनेगा नया कोर्ट काॅम्प्लेक्स, 10 नए कोर्ट रूम भी होंगे तैयार; लंबित केस निपटाने में आएगी तेजी
चंडीगढ़ जिला अदालत में वकीलों की पुरानी पार्किंग की जगह नया कोर्ट कॉम्प्लेक्स बनेगा, जिसमें 10 नए कोर्ट रूम और रिकॉर्ड रूम होंगे। नई मल्टीलेवल पार्किं ...और पढ़ें
HighLights
- वकीलों की पुरानी पार्किंग वाली जगह होगी खाली।
- 10 नए कोर्ट रूम से लंबित मामले निपटेंगे।
- सीजेआई करेंगे नई पार्किंग का उद्घाटन।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत परिसर में जल्द ही नए कोर्ट काॅम्प्लेक्स का रास्ता साफ हो जाएगा। यहां वकीलों की मौजूदा पार्किंग पर नई बिल्डिंग बनाई जाएगी जहां 10 नए कोर्ट रूम भी बनाए जाने का प्रस्ताव है।
इसके अलावा यहां कई स्पेशल कोर्ट और रिकाॅर्ड रूम भी बनेगा। इसके साथ ही जिला अदालत में बढ़ते मामलों के निपटारे के लिए अतिरिक्त न्यायिक ढांचा उपलब्ध हो जाएगा। यह प्रोजेक्ट कई साल से लंबित पड़ा है।
वर्ष 2013 में जिला अदालत को सेक्टर-17 से सेक्टर-43 शिफ्ट कर दिया था। मौजूदा परिसर में नए कोर्ट कांप्लेक्स का भी प्रस्ताव था, लेकिन वहां वकीलों के लिए पार्किंग बना दी गई थी।
अब जिला अदालत और चंडीगढ़ ज्यूडिशियल अकादमी के बीच करीब साढ़े चार एकड़ क्षेत्र में 1500 वाहनों की क्षमता वाली नई मल्टीलेवल पार्किंग बनकर तैयार हो गई है। 18 जुलाई को भारत के चीफ जस्टिस आफ इंडिया (सीजेआई) जस्टिस सूर्यकांत इसका उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वकीलों की गाड़ियां नई पार्किंग में शिफ्ट हो जाएगी। ऐसे में कोर्ट परिसर में जहां वकील अपनी गाड़ियां खड़ी करते हैं, वह जगह खाली हो जाएगी। उसी जगह नया कोर्ट कांप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव है जिस पर जल्द ही प्रशासन काम शुरू कर सकता है।
अदालत में पेंडेंसी होगी खत्म
नए कोर्ट रूम बनने से जिला अदालत में वर्षों से महसूस की जा रही कोर्ट रूम की कमी काफी हद तक दूर होगी। इस समय चंडीगढ़ जिला अदालत में 30 कोर्ट हैं, फिर भी यहां कई मामले वर्षों से लंबित हैं। इस समय जिला अदालत में एक लाख से ज्यादा केस लंबित हैं जिनमें 75 हजार से ज्यादा क्रिमिनल और करीब 24 हजार सिविल केस हैं।
खबरें और भी
नए कोर्ट बनने से लंबित मामलों के निपटारे में भी तेजी आएगी। यहां कुछ स्पेशल कोर्ट भी बन सकते हैं। इसके अलावा नए कोर्ट कांप्लेक्स में रिकॉर्ड रूम भी बनेगा। अभी जिला अदालत का जो रिकॉर्ड रूम है वहां नई फाइलों की जगह नहीं बची है। इस कारण प्राइवेट जगह लेकर नया रिकॉर्ड वहां रखा जा रहा है। इसके लिए अदालत को हर महीने लाखों रुपये किराए के रूप में भी देने पड़ते हैं।
पार्किंग की समस्या होगी खत्म
करीब चार साल पहले यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट ने इस मल्टीलेवल पार्किंग के प्रोजेक्ट को शुरू किया था। जिला अदालत में रोजाना हजारों लोग आते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में वकील भी यहां काम करने के लिए आते हैं।
वकीलों के लिए जिला अदालत परिसर में पार्किंग बनी है, लेकिन उसकी क्षमता काफी कम है। इस कारण आम लोगों के साथ-साथ वकीलों को भी पार्किंग के लिए काफी परेशान होना पड़ता है। अदालत के बाहर और बस स्टैंड के पास भी गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिस कारण यहां अक्सर ट्रैफिक जाम भी रहता है।
पार्किंग कौन चलाएगा यह तय नहीं
इस पार्किंग को कौन चलाएगा, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है। यूटी प्रशासन के साथ-साथ जिला बार एसोसिएशन को भी अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, बार एसोसिएशन का कहना है कि इस पार्किंग पर पहला हक वकीलों का होगा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक चौहान का कहना है कि वकीलों ने 13 साल पार्किंग के लिए संघर्ष किया है। इसलिए यह पार्किंग वकीलों के लिए ही होगी।
यह सुविधाएं मिलेंगी
- 1500 के करीब गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी
- बेसमेंट समेत चार मंजिलों पर खड़ी हो सकेंगी गाड़ियां
- 80 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण
- 30 जुलाई 2022 को गृहमंत्री अमित शाह ने किया था शिलान्यास
- साढ़े चार एकड़ में बनी पार्किंग
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गुजरात उच्च न्यायालय के मध्यस्थता सप्ताह ने मांगी: पारदर्शिता, जवाबदेही और अंतिमता की नई कानूनी रूपरेखा

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी होर्डिंग विवाद में हाईकोर्ट को फैसला देने का निर्देश, सुनवाई से मना किया

सुप्रीम कोर्ट से वंतारा तक: न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी की नई भूमिका में सुरक्षा के सवाल

केन्द्र ने अनिल अंबानी की काले धन याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने का आग्रह किया

SC जज संदीप मेहता ने CJI को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान HC के जज पर शक्ति दुरुपयोग का आरोप

खुले नाले ने आगरा में मौतें, पर्यावरणविद अदालत की राह पकड़ने को तैयार

CJI सूर्यकांत को जस्टिस मेहता की चौथी चिट्ठी, राजस्थान HC जज पर फिर गंभीर आरोप

भैरूंदा से नेशनल लोक अदालत के प्रचार हेतु जागरूकता वाहन रवाना
ताज़ा ख़बरें
- राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी: निकिता गौड़ ने मध्यस्थों से अधिकतम मामलों के निस्तारण का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट के जज ने सीजीआई को चौथा पत्र लिखा, राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पर दुरुपयोग का आरोप
- मधेपुरा में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, 9500 मामलों के लिए 14 बेंचों के साथ
- सुप्रीम कोर्ट ने TMC के साइनबोर्ड हटाने के मामले में दखल से इनकार, हाई कोर्ट में सुनवाई जारी
- डॉक्टरों पर हमला करने वाले राजनेताओं की तुरन्त हिरासत की मांग, सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा बयान
- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिवक्ताओं से सहयोग का आह्वान
- सुप्रीम कोर्ट की नई मासिक व्याख्यान श्रृंखला: कानून, न्याय और शिक्षा का सतत मंच
- शेरघाटी में राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता मोहीम शुरू

