होमकानूनन्याय की नई दिशा: पौड़ी में स्थायी लोक अदालत का उद्घाटन
कानून

न्याय की नई दिशा: पौड़ी में स्थायी लोक अदालत का उद्घाटन

पौड़ी में स्थायी लोक अदालत के नए कार्यालय का उद्घाटन हुआ, इससे आम लोगों को त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद है। स्थायी लोक अदालत सार्वजनिक सेवाओं से जुड़े विवादों का समाधान करेगी। जिला जज धर्म सिंह ने कहा कि यह मंच लोगों को सरल और सुलभ न्याय उपलब्ध कराएगा।

16 अगस्त 2026 को 11:54 am बजे
न्याय की नई दिशा: पौड़ी में स्थायी लोक अदालत का उद्घाटन

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Uttarakhand

- Pauri garhwal pauri

- Pauri Permanent Lok Adalat Inauguration | Justice Dharm Singh | News

पौड़ी में स्थायी लोक अदालत के नए कार्यालय का उद्घाटन:लोगों को मिलेगा त्वरित न्याय, सार्वजनिक सेवाओं के विवाद सुलझेंगे

- कॉपी लिंक

जनपद मुख्यालय पौड़ी के बीजीआर परिसर में स्थायी लोक अदालत के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के अध्यक्ष धर्म सिंह ने कार्यालय का शुभारंभ किया। इस दौरान स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली और आमजन को मिल

जिला जज धर्म सिंह ने कहा कि स्थायी लोक अदालत का उद्देश्य आमजन को सरल, सुलभ और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि यह मंच सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि लोगों को विवादों के निपटारे के लिए लंबी और जटिल न्यायिक प्रक्रिया से न गुजरना पड़े। स्थायी लोक अदालत के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को कम कठिनाइयों के साथ न्याय उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों का होगा समाधान

स्थायी लोक अदालत सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से संबंधित विवादों के सरल और शीघ्र समाधान का माध्यम बनेगी। इससे आम नागरिकों को न्याय पाने में आने वाली कठिनाइयां कम होने और जरूरतमंद वर्ग को सुलभ न्याय मिलने की उम्मीद है।

ये अधिकारी रहे मौजूद

उद्घाटन के अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शहज़ाद ए. वाहिद, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नाज़िश कलीम और सिविल जज अमित भट्ट मौजूद रहे।

इसके अलावा चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल कमल प्रसाद बमराणा, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल महेश बलूनी, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, स्थायी लोक अदालत के सदस्य और अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
माप संबंधी कानून में संशोधन: कई नए बिंदु, जो 3 मुख्य नीतिगत स्तंभों पर केंद्रित हैं।
कानून

माप संबंधी कानून में संशोधन: कई नए बिंदु, जो 3 मुख्य नीतिगत स्तंभों पर केंद्रित हैं।

Kangra News: एससी-एसटी विकास निधि कानून के लिए कल प्रदेशभर में होंगे प्रदर्शन
कानून

Kangra News: एससी-एसटी विकास निधि कानून के लिए कल प्रदेशभर में होंगे प्रदर्शन

12 सितंबर को लगेगी व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत - Hajipur (Vaishali) News
कानून

12 सितंबर को लगेगी व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत - Hajipur (Vaishali) News

12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
कानून

12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

लोक अदालत में निपटाए जाएंगे यातायात चालान व खनिज मामले
कानून

लोक अदालत में निपटाए जाएंगे यातायात चालान व खनिज मामले

लोक अदालत में वाद निपटाएं बैंकर्स
कानून

लोक अदालत में वाद निपटाएं बैंकर्स

दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय बच्चे के परिवार को 35.88 लाख रुपये का मुआवजा दिया
कानून

दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय बच्चे के परिवार को 35.88 लाख रुपये का मुआवजा दिया

22K views · 508 reactions | कांग्रेस ने वंदे मातरम् के शुरुआती दो अंतरे ही गाने का फ़ैसला किया, इससे जुड़े नियम क्या कहते हैं और क्या है सज़ा का प्रावधान?

वीडियोः नवीन नेगी और आमरा आमिर | BBC News हिन्दी
कानून

22K views · 508 reactions | कांग्रेस ने वंदे मातरम् के शुरुआती दो अंतरे ही गाने का फ़ैसला किया, इससे जुड़े नियम क्या कहते हैं और क्या है सज़ा का प्रावधान? वीडियोः नवीन नेगी और आमरा आमिर | BBC News हिन्दी

ताज़ा ख़बरें