रांची में एनआईए के मामलों के लिए दो विशेष अदालतें स्थापित, झारखंड हाई कोर्ट में तीन जजों का शपथ समारोह
केंद्रीय सरकार की अधिसूचना के बाद रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त ने अपर न्यायायुक्त संजीव झा और अरविंद कुमार द्वितीय की दो विशेष अदालतों को पूरे राज्य में एनआईए के अनुसूचित अपराधों की सुनवाई हेतु नियुक्त किया। उसी दिन, मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेने का अवसर मिलेगा, जो सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सहमति से हुआ।

सौजन्य से:- Jagran
रांची में NIA के लिए दो नई विशेष अदालतें नामित, झारखंड हाई कोर्ट के तीन नए जज बुधवार को लेंगे शपथ
रांची में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जुड़े मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दो नई विशेष अदालतों का गठन ...और पढ़ें
HighLights
- रांची में एनआईए मामलों के लिए दो नई विशेष अदालतें गठित।
- अपर न्यायायुक्त संजीव झा और अरविंद कुमार द्वितीय नामित।
- झारखंड हाई कोर्ट के तीन नए जज बुधवार को शपथ ग्रहण करेंगे।
राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए रांची में दो नई विशेष अदालतों का गठन किया गया है। केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायायुक्त ने अपर न्यायायुक्त-17 संजीव झा और अपर न्यायायुक्त-20 अरविंद कुमार द्वितीय की अदालत को एनआइए के अनुसूचित अपराधों की सुनवाई के लिए विशेष अदालत नामित किया है।
दोनों अदालतों का क्षेत्राधिकार पूरे झारखंड राज्य में होगा। केंद्र सरकार ने 16 जुलाई को अधिसूचना जारी कर इन अदालतों को नामित किया था। झारखंड हाई कोर्ट और एनआइए के पत्र के आधार पर यह आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
हाई कोर्ट के नवनियुक्ति तीनों जज ने लिया बुधवार को लेंगे शपथ
झारखंड के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश 23 सितंबर को झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में शपथ लेंगे। हाई कोर्ट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर सुबह 10:15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक तीनों नवनियुक्त जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। समारोह को लेकर हाई कोर्ट प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
जिन तीन प्रधान जिला जजों को झारखंड हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया है, उनमें मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से तीनों की नियुक्ति से संबंधित अधिसूचना जारी की जा चुकी है। हाई कोर्ट को इनकी नियुक्ति से संबंधित वारंट भी प्राप्त हो चुका है।
सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने दी थी सहमति
तीनों प्रधान जिला जजों को हाई कोर्ट का जज बनाए जाने की सिफारिश पर सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने सहमति दी थी। इसके बाद केंद्र सरकार ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की।
नवनियुक्त जजों में मनोज प्रसाद वर्तमान में गढ़वा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अखिल कुमार साहिबगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश और राम शर्मा डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित थे।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
अर्बिट्रेशन काउंसिल ऑफ इंडिया क्यों नहीं बन पाई?

ED और NCB की संकीर्ण 'पुलिस अधिकारी' परिभाषा से बंधक कबूलनामों की रोक से बचाव: दिल्ली HC का अहम निर्णय

सुप्रीम कोर्ट: धार्मिक कारणों से वंदे मातरम् न गाने पर कोई दण्ड नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाना अपराध नहीं

अदालत में चल रहे मामले को नहीं बना सकते सूचना न देने का कारण, आयोग ने दिया स्पष्ट आदेश

ज़ोहरान ममदानी ने ट्रम्प के मीडिया बैन को अस्वीकार किया, प्रेस की स्वतंत्रता पर ज़ोर दिया

पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया से 27 लाख मतदारों को अयोग्य घोषित, अधिकांश को फिर से सूची में वापस किया गया

सुप्रीम कोर्ट ने वन्यजीव एसओएस के सह‑संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण को अंतरिम सुरक्षा बहाल की
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: धार्मिक कारण से वंदे मातरम न गाना दंडनीय नहीं, नई राष्ट्रीय गौरव अधिनियम पर केंद्र से जवाब मांगा
- सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को लाखिमपुर केस में सार्वजनिक अभियोजक बदलने का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: वन्दे मातरम् के सभी श्लोक न गाने वाले को दंड नहीं मिलना चाहिए
- सुप्रीम कोर्ट ने ईसीआई को दी चेतावनी: दिल्ली के वोटर नोटिस ‘मशीन जैसी’ और ‘तार्किक विसंगति’ पर स्पष्टता चाहिए
- गुजरात हाई कोर्ट ने कहा: ब्रोथल ग्राहक पर चलाने या महिलाओं के प्रॉस्टिट्यूशन का प्रबंध करने का अपराध नहीं
- केरल हाईकोर्ट ने रिपोर्टर टीवी के एमडी एंटो ऑगस्टीन को शराब के मामले में जमानत दी
- सुप्रीम कोर्ट ने 14 साल बाद आदेश दिया नई सिट जांच, सत्य की खोज में न हो कोई देरी
- पर्यावरण कानून के संशोधन से प्रक्रिया समय और खर्च में 50% तक कटौती की उम्मीद

