सुप्रीम कोर्ट ने कहा: धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाना अपराध नहीं
सुप्रीम कोर्ट ने टीएम कृष्णा की याचिका में कहा कि धर्म के आधार पर वंदे मातरम न गाने वाले को दंडित नहीं किया जा सकता और केंद्र सरकार से इस विषय में उत्तर मांगा। कोर्ट ने 1986 के बिझो इमानुएल फैसले के सिद्धांतों को लागू करते हुए कहा कि केवल राष्ट्रीय गीत न गाने से दण्ड नहीं हो सकता, जबकि मौजूदा कानून में जानबूझकर वंदे मातरम को रोकना दंडनीय अपराध बनाया गया है।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- National
- Supreme Court On Vande Mataram | No Criminal Action For Religious Reasons
सुप्रीम कोर्ट बोला-धार्मिक वजह से वंदेमातरम न गाना अपराध नहीं:याचिकाकर्ता बोला- इसमें हिंदू देवताओं का जिक्र; कानून पर केंद्र से जवाब मांगा
- कॉपी लिंक
वंदे मातरम गीत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा, ‘धार्मिक कारणों से राष्ट्रगीत न गाने वाले व्यक्ति को आपराधिक कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहिए।’ कोर्ट ने केंद्र सरकार से इस मामले में जवाब मांगा।
कोर्ट ने यह जांचने पर सहमति दी कि वंदे मातरम न गाने को दंडनीय अपराध बनाया जा सकता है या नहीं। कोर्ट ने यह तय करने से इनकार किया कि राष्ट्रगीत केवल दो अंतरों तक सीमित रहेगा या छह अंतरों तक होगा। कानून में वंदे मातरम के गायन को रोकने या गायन में जानबूझकर बाधा डालने को दंडनीय बनाया गया है।
यह सुनवाई गायक टीएम कृष्णा की ओर से वंदे मातरम से जुड़े प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका पर हुई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि अंतिम चार पैरा हिंदू देवताओं के प्रति भक्ति का आह्वान करते हैं। इन पैराग्राफ को गाना अनिवार्य बनाना देश के धर्मनिरपेक्षता का उल्लंघन है।
वंदे मातरम को इस कानून के दायरे में लाने वाला संशोधन 29 जुलाई को राज्यसभा और 30 जुलाई को लोकसभा ने बिल पास किया था। इसके बाद 47 दिन पहले 6 अगस्त को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने पर यह कानून बना।
बिजो इमैनुअल केस: 3 छात्रों ने राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया
कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि वंदे मातरम से जुड़े कानून की व्याख्या करते समय 1986 के ‘बिजो इमैनुअल’ फैसले में तय सिद्धांतों को लागू किया जाएगा।
दरअसल, 1986 के बिजो इमैनुअल बनाम केरल सरकार मामले में तीन छात्रों ने धार्मिक विश्वास के कारण राष्ट्रगान नहीं गाया था। हालांकि वे राष्ट्रगान के दौरान सम्मानपूर्वक खड़े रहते थे।
सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्रवाई को रद्द करते हुए कहा था कि केवल राष्ट्रगान न गाने के आधार पर उन्हें दंडित नहीं किया जा सकता।
‘नक्सली’ शब्द पर सॉलिसिटर जनरल और मुरलीधर में बहस
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और कृष्णा के वकील सीनियर एडवोकेट डॉ एस मुरलीधर के बीच तीखी बहस भी हुई। संविधान के तहत निर्णय लेने की प्रक्रिया पर मुरलीधर की दलील के जवाब में मेहता ने ‘नक्सली’ शब्द का इस्तेमाल किया।
- मुरलीधर: अभी आपने जिस शब्द का इस्तेमाल किया है, उसे वापस लें। यह कार्यवाही लाइव चल रही है। मैं इसका कड़ा विरोध करता हूं।
- मेहता: मैंने कहा कि यही संवैधानिक तरीका है, न कि वह तरीका जो नक्सली चाहता है। और मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है।
- मुरलीधर: “किसी बात पर विचार करना नक्सली होना नहीं है।
इसके बाद जस्टिस जॉयमाल्य बागची ने हस्तक्षेप किया। उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति पर आतंकवादी होने का आरोप हो, तब भी संविधान के तहत उसके अधिकार बने रहते हैं।
2026 वंदे मातरम के अपमान पर कानून बना
24 जनवरी 1950 को संविधान सभा ने 'वंदे मातरम' को राष्ट्रीय गीत घोषित किया था। लंबे समय तक इसके अपमान पर कोई अलग कानून नहीं था, लेकिन 2026 के मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम' बनाया।
इस कानून के तहत 'वंदे मातरम' के गायन को जानबूझकर रोकने, इसमें बाधा डालने या इसका सार्वजनिक अपमान करने को दंडनीय अपराध माना गया है। ऐसा करने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों की सजा का प्रावधान है।
इस बार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पहली बार लाल किले की प्राचीर से 'वंदे मातरम' के पूरे 6 छंद गाए गए।
केंद्र का आदेश- पहले वंदे मातरम, फिर जन गण मन होगा
गृह मंत्रालय ने 9 जुलाई को सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रालयों को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के गायन और बजाने को लेकर नए निर्देश जारी किए थे। इसमें दोनों के सही बोल, उच्चारण और तय प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया था।
निर्देशों के मुताबिक, अगर किसी कार्यक्रम में वंदे मातरम और जन गण मन दोनों गाए या बजाए जाते हैं, तो पहले वंदे मातरम और उसके बाद राष्ट्रगान होगा। अगर किसी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का अपना राज्य गीत भी है, तो पहले राज्य गीत फिर वंदे मातरम और अंत में जन गण मन रहेगा।
----------------
ये खबर भी पढ़ें
कर्नाटक विधानसभा में BJP विधायकों ने पूरा वंदे मातरम गाया, 2 पैरा के बाद रोक दिया गया था
कर्नाटक विधानसभा के 3 दिन के स्पेशल सेशन के पहले दिन सोमवार को वंदे मातरम को लेकर विवाद हो गया। विधानसभा में वंदे मातरम की रिकॉर्डिंग सिर्फ दो पैराग्राफ के बाद रोक दी गई।
इसके बाद भाजपा विधायकों ने विरोध किया और बाकी के 4 पैरा खुद गाए। विधान परिषद में भी भाजपा सदस्यों ने पूरा गीत गाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कर्नाटक सरकार ने सूखे की स्थिति और पश्चिमी घाट से जुड़ी कस्तूरीरंगन रिपोर्ट पर चर्चा के लिए तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया है। पूरी खबर पढ़ें
- बंगाल में मछुआरों ने हाथी के डूबते बच्चे को बचाया,VIDEO: नाव पर आते ही बचाने वाले से लिपटा, हथिनी मां ने बच्चे को दुलारा
- तेलंगाना के अस्पताल में आग, 3 नवजात की मौत: 27 बच्चे एडमिट थे, AC फटने की आशंका; इस साल ऐसी 6 घटनाओं में 25 मौतें
- भास्कर अपडेट्स: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की 12 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव, 29 सितंबर को जारी होगा नोटिफिकेशन
- दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप, एक आरोपी गिरफ्तार: एनकाउंटर के दौरान फायरिंग, पुलिसकर्मी के बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी; सितंबर में तीसरा रेप केस
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
अर्बिट्रेशन काउंसिल ऑफ इंडिया क्यों नहीं बन पाई?

ED और NCB की संकीर्ण 'पुलिस अधिकारी' परिभाषा से बंधक कबूलनामों की रोक से बचाव: दिल्ली HC का अहम निर्णय

सुप्रीम कोर्ट: धार्मिक कारणों से वंदे मातरम् न गाने पर कोई दण्ड नहीं

अदालत में चल रहे मामले को नहीं बना सकते सूचना न देने का कारण, आयोग ने दिया स्पष्ट आदेश

ज़ोहरान ममदानी ने ट्रम्प के मीडिया बैन को अस्वीकार किया, प्रेस की स्वतंत्रता पर ज़ोर दिया

पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया से 27 लाख मतदारों को अयोग्य घोषित, अधिकांश को फिर से सूची में वापस किया गया

सुप्रीम कोर्ट ने वन्यजीव एसओएस के सह‑संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण को अंतरिम सुरक्षा बहाल की

सुप्रीम कोर्ट ने कहा: धार्मिक कारण से वंदे मातरम न गाना दंडनीय नहीं, नई राष्ट्रीय गौरव अधिनियम पर केंद्र से जवाब मांगा
ताज़ा ख़बरें
- सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार को लाखिमपुर केस में सार्वजनिक अभियोजक बदलने का आदेश दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा: वन्दे मातरम् के सभी श्लोक न गाने वाले को दंड नहीं मिलना चाहिए
- सुप्रीम कोर्ट ने ईसीआई को दी चेतावनी: दिल्ली के वोटर नोटिस ‘मशीन जैसी’ और ‘तार्किक विसंगति’ पर स्पष्टता चाहिए
- गुजरात हाई कोर्ट ने कहा: ब्रोथल ग्राहक पर चलाने या महिलाओं के प्रॉस्टिट्यूशन का प्रबंध करने का अपराध नहीं
- रांची में एनआईए के मामलों के लिए दो विशेष अदालतें स्थापित, झारखंड हाई कोर्ट में तीन जजों का शपथ समारोह
- केरल हाईकोर्ट ने रिपोर्टर टीवी के एमडी एंटो ऑगस्टीन को शराब के मामले में जमानत दी
- सुप्रीम कोर्ट ने 14 साल बाद आदेश दिया नई सिट जांच, सत्य की खोज में न हो कोई देरी
- पर्यावरण कानून के संशोधन से प्रक्रिया समय और खर्च में 50% तक कटौती की उम्मीद

