होमकानूनअवैध निर्माण पर LDA ने शिकायतकर्ता को ही थमाया नोटिस, जनता अदालत में मिली 38 शिकायतें - lucknow lda faces 38 complaints on illegal construction
कानून

अवैध निर्माण पर LDA ने शिकायतकर्ता को ही थमाया नोटिस, जनता अदालत में मिली 38 शिकायतें - lucknow lda faces 38 complaints on illegal construction

अवैध निर्माण पर LDA ने शिकायतकर्ता को ही थमाया नोटिस, जनता अदालत में मिली 38 शिकायतें एलडीए की जनता अदालत में अवैध निर्माण और धोखाधड़ी से जुड़ी 38 शिकायतें आईं, जिनमें शिकायतकर्ताओं को ही नोटिस थमाने और अधिकारियों की मिल…

21 अगस्त 2026 को 01:55 am बजे
अवैध निर्माण पर LDA ने शिकायतकर्ता को ही थमाया नोटिस, जनता अदालत में मिली 38 शिकायतें
 - lucknow lda faces 38 complaints on illegal construction

सौजन्य से:- Jagran

अवैध निर्माण पर LDA ने शिकायतकर्ता को ही थमाया नोटिस, जनता अदालत में मिली 38 शिकायतें

एलडीए की जनता अदालत में अवैध निर्माण और धोखाधड़ी से जुड़ी 38 शिकायतें आईं, जिनमें शिकायतकर्ताओं को ही नोटिस थमाने और अधिकारियों की मिलीभगत के आरोप लगे। गोमती नगर में सड़क पर कब्जे और बसंतकुंज में पीएम आवास के नाम पर ठगी जैसे कई मामले सामने आए।

HighLights

- एलडीए जनता अदालत में 38 शिकायतें, 9 का निस्तारण।

- अवैध निर्माण पर शिकायतकर्ता को ही एलडीए ने भेजा नोटिस।

- पीएम आवास के नाम पर ठगी, भूखंड कब्जे के मामले।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। एलडीए में अवैध निर्माण को शह देने वालों की भले ही विजिलेंस जांच चल रही हो लेकिन, एलडीए के अधिकारी शिकायतकर्ताओं को ही धमकाने में कसर नहीं छोड़ रहे। गोमती नगर 1/288 विनम्र खंड निवासी अनंत कुमार शर्मा ने जनता अदालत में बताया कि ले-आउट में उनके घर के सामने 7.5 मीटर होनी चाहिए थी, जबकि मौके पर सड़क केवल छह मीटर रह गई है।

शर्मा ने कहा कि उनके घर के सामने 1/306 से लेकर 1/320 तक सभी मकान डेढ़ मीटर एलडीए की जमीन पर कब्जा करके बने हैं। एक भवन इस समय बन रहा है, इसकी शिकायत करने पर अवर अभियंता विपिन विहारी ने शर्मा को ही सेट बैक न छोड़ने व बिना नक्शा निर्माण के तीन नोटिस भेजा है। गुरुवार को एलडीए की जनता अदालत में 38 शिकायतें हुई उनमें नौ का मौके पर निस्तारण किया गया।

जनता अदालत में एलडीए अधिकारी सोमकमल सीताराम को अभिलेख दिखाते हुए कहा, नगर निगम के अभियंता ने जांच में इसकी पुष्टि किया है, एलडीए ने नगर निगम की यह रिपोर्ट मानने से यह कहते हुए इनकार किया कि विनम्र खंड 2008 में ही नगर निगम को सौंपा जा चुका है, ऐसे में नगर निगम ही प्रवर्तन कार्रवाई करे।

वहीं नगर निगम का दावा है कि घरों के सामने बने रैंप को हटा सकते हैं लेकिन, घरों का अवैध निर्माण एलडीए की हटा सकता है। अनंत दो साल से एलडीए व नगर निगम की दौड़ लगा रहे हैं। ऐसे ही बिरहाना निवासी मुन्ना लाल राजपूत ने शिकायत किया कि घनश्याम यादव व हनुमंत यादव ने खुद को एलडीए का अधिकारी बताकर बसंतकुंज योजना में पीएम आवास दिलाने के लिए उनसे व उनकी पत्नी से 25-25 हजार रुपये लिया है।

दोनों ने एलडीए कार्यालय में ही मिलकर फॉर्म भी भरवाया लेकिन मकान नहीं मिला। अब एलडीए के अधिकारी कह रहे कि पुलिस को प्रार्थनापत्र दो इसमें एलडीए कुछ नहीं कर सकता है।

रजनीखंड के मेहरबान ने पत्नी सितारा देवी के नाम ईडब्ल्यूएस का मकान लिया था, पूरा धन देने के बाद भी अब तक कब्जा नहीं मिला। मेहरबान का आरोप था कि तीन प्लाटों को मिलाकर स्कूल बनाया जा रहा है, जनता अदालत में चौथी बार शिकायत करने पहुंचे मेहरबान को बताया गया कि वह भूखंड पर काबिज हैं। एलडीए ने उस व्यक्ति को गवाह बनाया है जो कब्जा करके निर्माण करा रहा है।

ट्रांसपोर्ट नगर के हरिश्चंद्र ने बताया, कई वर्ष पहले 450 वर्ग मीटर का प्लाट खरीदा था, चार साल पहले कुछ अतिरिक्त जमीन 30.26 लाख रुपये भुगतान करके खरीदा, फ्री होल्ड का 3.64 लाख रुपये जमा करा चुके हैं लेकिन छह माह से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है।

सिकंदरपुर इनायत अलीनगर के रमेश कुमार की जमीन सीतापुर रोड योजना में गई थी, इस पर उन्हें चबूतरा मिलना है। इसका आवंटन हो गया है लेकिन कब्जा पाने के लिए दौड़ रहे हैं। यहियागंज में जगदीशपुर धर्मशाला के निकट शशि कुमार अपना पैतृक घर बनवा रहे हैं लेकिन पड़ोसी की शिकायत पर एलडीए निर्माण नहीं होने दे रहा तीन साल से दौड़ लगा रहे हैं। इस बार भी उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।

बसंतकुंज योजना सेक्टर ए निवासी शुभम अग्निहोत्री, विजय बहादुर व तुषार निगम आदि जमीन का कब्जा पाने के लिए पहुंचे तीनों ने कहा, एलडीए मेट्रो स्टेशन के लिए जमीन दे रहा है लेकिन उनका प्रकरण निस्तारित नहीं हो रहा है। शुभम ने बैंक से 35 लाख, विजय ने 22 लाख व तुषार ने 21 लाख रुपये ऋण लिया था, अब बैंक उन्हें नोटिस भेज रहा है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
माप संबंधी कानून में संशोधन: कई नए बिंदु, जो 3 मुख्य नीतिगत स्तंभों पर केंद्रित हैं।
कानून

माप संबंधी कानून में संशोधन: कई नए बिंदु, जो 3 मुख्य नीतिगत स्तंभों पर केंद्रित हैं।

Kangra News: एससी-एसटी विकास निधि कानून के लिए कल प्रदेशभर में होंगे प्रदर्शन
कानून

Kangra News: एससी-एसटी विकास निधि कानून के लिए कल प्रदेशभर में होंगे प्रदर्शन

12 सितंबर को लगेगी व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत - Hajipur (Vaishali) News
कानून

12 सितंबर को लगेगी व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत - Hajipur (Vaishali) News

12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
कानून

12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

लोक अदालत में निपटाए जाएंगे यातायात चालान व खनिज मामले
कानून

लोक अदालत में निपटाए जाएंगे यातायात चालान व खनिज मामले

लोक अदालत में वाद निपटाएं बैंकर्स
कानून

लोक अदालत में वाद निपटाएं बैंकर्स

दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय बच्चे के परिवार को 35.88 लाख रुपये का मुआवजा दिया
कानून

दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय बच्चे के परिवार को 35.88 लाख रुपये का मुआवजा दिया

22K views · 508 reactions | कांग्रेस ने वंदे मातरम् के शुरुआती दो अंतरे ही गाने का फ़ैसला किया, इससे जुड़े नियम क्या कहते हैं और क्या है सज़ा का प्रावधान?

वीडियोः नवीन नेगी और आमरा आमिर | BBC News हिन्दी
कानून

22K views · 508 reactions | कांग्रेस ने वंदे मातरम् के शुरुआती दो अंतरे ही गाने का फ़ैसला किया, इससे जुड़े नियम क्या कहते हैं और क्या है सज़ा का प्रावधान? वीडियोः नवीन नेगी और आमरा आमिर | BBC News हिन्दी

ताज़ा ख़बरें