होमकानूनदेहरादून के लॉ कॉलेज में पेटेंट कानूनों पर बूट कैंप का उद्घाटन
कानून

देहरादून के लॉ कॉलेज में पेटेंट कानूनों पर बूट कैंप का उद्घाटन

उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में ‘लॉ कॉलेज से पेटेंट अटॉर्नी तक: जरूरी स्किल्स’ विषय पर एक माह से अधिक चलने वाला कॉर्पोरेट बूट कैंप शुरू हुआ। इसमें लॉ छात्रों को पेटेंट कानून और बौद्धिक संपदा अधिकारों की बुनियादी जानकारी दी गई, जबकि प्रमुख विधि फर्म आनंद एंड आनंद की साझेदार श्रद्धा सिंह चौहान ने करियर के अवसरों पर प्रकाश डाला। बूट कैंप का उद्देश्य छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर करियर और प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाना है।

29 अगस्त 2026 को 11:32 am बजे
देहरादून के लॉ कॉलेज में पेटेंट कानूनों पर बूट कैंप का उद्घाटन

सौजन्य से:- Hindustan

लॉ के छात्रों को दी पेटेंट कानूनों की जानकारी

देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में ‘लॉ कॉलेज से पेटेंट

देहरादून। प्रमुख संवाददाता उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में ‘लॉ कॉलेज से पेटेंट अटॉर्नी तकः जरूरी स्किल्स’ विषय पर एक माह से अधिक चलने वाले कॉर्पोरेट बूट कैंप का शुभारंभ हुआ। जिसमें लॉ छात्रों को पेटेंट कानूनों की जानकारी दी गई।पहले दिन देश की प्रमुख विधि फर्म आनंद एंड आनंद की साझेदार श्रद्धा सिंह चौहान मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने विद्यार्थियों को बौद्धिक संपदा अधिकार, नवाचार की सुरक्षा और पेटेंट अटॉर्नी के रूप में करियर बनाने की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उचित प्रशिक्षण और बौद्धिक संपदा अधिकार के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थी अतिरिक्त प्रयासों से पेटेंट अटॉर्नी के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं।विश्वविद्यालय

के उपकुलपति राजेश बहुगुणा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में विधि विद्यार्थियों का कॉर्पोरेट क्षेत्र की ओर रुझान बढ़ा है। बूट कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार कर उनके रोजगार और प्लेसमेंट के अवसर बढ़ाना है।इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या पूनम रावत, कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर निदेशक इकबाल सिंह साहनी, विभागाध्यक्ष राधेश्याम झा, वरिष्ठ प्रबंधक विभुम अग्रवाल, फैकल्टी प्रभारी पुणिमा त्यागी, प्लेसमेंट एग्जीक्यूटिव प्रतिक्षा रावत और मानसी डबराल मौजूद रहे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
कानून

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें