होमअपराधकानून की जानकारी है सबसे बड़ा बचाव, जज ने छात्रों को दिये महत्वपूर्ण सुझाव
अपराध

कानून की जानकारी है सबसे बड़ा बचाव, जज ने छात्रों को दिये महत्वपूर्ण सुझाव

न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने छात्रों को साइबर अपराध के खतरों से सतर्क रहने, अच्छे स्थान पर स्कूल जाने, मूलभूत कर्तव्यों का पालन करने और बाल श्रम निषेध अधिनियम के बारे में जानकारी दी।

31 जुलाई 2026 को 02:16 pm बजे
कानून की जानकारी है सबसे बड़ा बचाव, जज ने छात्रों को दिये महत्वपूर्ण सुझाव

सौजन्य से:- Hindustan

कानून की जानकारी होना ही सबसे बड़ा बचाव: जज

शिशु मंदिर में विधिक सेवा के तहत छात्रों को न्यायिक मजिस्टेट ने कानून की जानकारी

मसूरी। संवाददाता न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज मनोज सिंह राणा ने आज के डिजिटल दौर में कानून की जानकारी होना ही सबसे बड़ा बचाव है। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मसूरी में तहसील, विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज मनोज सिंह राणा ने छात्र-छात्राओं को कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल दौर में कानून की जानकारी होना ही सबसे बड़ा बचाव है। साइबर अपराध और मानव तस्करी पर विशेष जोर न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी।

उन्होंने इंटरनेट व सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने के गुर सिखाए। इसके साथ ही उन्होंने मानव तस्करी जैसे संगठित अपराधों के भयावह दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।बताया कि किस प्रकार असामाजिक तत्व भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाते हैं और इससे कैसे बचा जा सकता है। बाल श्रम और नागरिक कर्ताव्यों का पालन करना बहुत जरूरी है। शिविर के दौरान बाल श्रम निषेध अधिनियम पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों का असली दोस्त पुस्तकें है अच्छा स्थान स्कूल है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हुए संविधान में दिए गए मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का आह्वान किया। अध्यक्ष शैलेन्द्र कर्णवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। परिचय प्रधानाचार्य डॉ मनोज रयाल द्वारा कराया गया।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: उम्र कैद की सजा संवैधानिक प्रावधानों का हनन नहीं
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला: उम्र कैद की सजा संवैधानिक प्रावधानों का हनन नहीं

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर कितना मजबूत है नया डेटा कानून?
अपराध

बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर कितना मजबूत है नया डेटा कानून?

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आजीवन कारावास को प्राकृतिक मृत्यु तक बरकरार रखने की वैधता बरकरार
अपराध

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आजीवन कारावास को प्राकृतिक मृत्यु तक बरकरार रखने की वैधता बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों के बहुविवाह प्रतिबंध वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों के बहुविवाह प्रतिबंध वाली याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक
अपराध

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक

उमर अब्दुल्ला, पायल का तलाक; सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से डिवोर्स को मंजूरी दी
अपराध

उमर अब्दुल्ला, पायल का तलाक; सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से डिवोर्स को मंजूरी दी

सेंथिल बालाजी को भ्रष्टाचार मामले में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत
अपराध

सेंथिल बालाजी को भ्रष्टाचार मामले में राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी हिंसा मामले में UAPA की व्याख्या पर सवाल उठाया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने हल्द्वानी हिंसा मामले में UAPA की व्याख्या पर सवाल उठाया

ताज़ा ख़बरें