धार्मिक स्थलों पर प्रदर्शन पर प्रतिबंध: अमेरिका में नया सुरक्षा बिल प्रस्तावित
संयुक्त राज्य के सांसदों ने 'राइट टू वर्शिप एक्ट' नामक बिल पेश किया है, जिसके तहत मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे के चारों ओर 100 फीट तक का नो‑प्रोटेस्ट ज़ोन बनाकर पूजा करने वालों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। इस पहल को 30 से अधिक संगठनों, जिसमें हिंदू, सिख और यहूदी समूह शामिल हैं, ने समर्थन दिया है, और इसका उद्देश्य किसी एक धर्म को विशेष रूप से लाभ पहुंचाना नहीं, बल्कि सभी धर्मावलंबियों को बिना डर के पूजा करने का अधिकार सुनिश्चित करना है।

सौजन्य से:- AajTak
Sign In
Advertisement
X
अमेरिका में मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे जैसे धार्मिक स्थलों पर जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए नया कानून लाने की तैयारी हो रही है. अमेरिकी सांसद एक ऐसे बिल को जल्द पास कराने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें पूजा स्थल के आसपास 100 फीट तक का नो-प्रोटेस्ट जोन बनाने की बात कही गई है. यानी पूजा के समय इस इलाके में प्रदर्शन या लोगों को रोकने जैसी गतिविधियों पर रोक लग सकती है.
बुधवार को 30 से ज्यादा संगठन इस बिल के समर्थन में कैपिटल हिल पहुंचे. इनमें हिंदू, सिख और यहूदी संगठनों के लोग भी शामिल थे. इस बिल को डेमोक्रेट सांसद टॉम सुोजी और रिपब्लिकन सांसद ब्रैड नॉट ने हाउस में पेश किया है. बिल का नाम राइट टू वर्शिप एक्ट है. इसे अगस्त में दोनों पार्टियों के समर्थन से पेश किया गया था.
यह भी पढ़ें: चांद के आसपास जंग की तैयारी में अमेरिका, स्पेस फोर्स में लगाई ताकत... चिढ़ा चीन
इस बिल में कहा गया है कि किसी व्यक्ति को जानबूझकर पूजा करने जाने से रोकना या पूजा में रुकावट डालना गैरकानूनी होगा. सांसद टॉम सुोजी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को चर्च, मस्जिद, मंदिर या गुरुद्वारे में पूजा करने के लिए डरने या किसी खास तरह की हिम्मत दिखाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए.
Advertisement
रिपब्लिकन सांसद ब्रैड नॉट ने कहा कि अमेरिका में पूजा करने का अधिकार खतरे में है. उन्होंने इसे संविधान के फर्स्ट अमेंडमेंट से जुड़े अधिकारों का मामला बताया. अमेरिकी संविधान का फर्स्ट अमेंडमेंट धर्म मानने, अपनी बात कहने, प्रेस, शांतिपूर्ण प्रदर्शन और सरकार के सामने अपनी बात रखने की आजादी देता है.
हिंदू संगठनों ने भी किया समर्थन
इस बिल को कई हिंदू, सिख और यहूदी संगठनों का समर्थन मिला है. इनमें हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन, UNITED SIKHS, अमेरिकन ज्यूइश कमेटी, BAPS स्वामीनारायण संस्था और कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका शामिल हैं.
हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुहाग शुक्ला ने कहा कि हाल के वर्षों में अमेरिका के कुछ हिंदू मंदिरों में श्रद्धालुओं को परेशान करने और पूजा में रुकावट डालने की घटनाएं सामने आई हैं. उनके मुताबिक, नया कानून ऐसी हरकतों से लोगों को बचाने में मदद करेगा.
यह भी पढ़ें: अमेरिका ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास का वीजा रोका, UN महासभा में नहीं हो सकेंगे शामिल
BAPS स्वामीनारायण संस्था ने बताया कि हाल के वर्षों में उसके चार मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है. संगठन का कहना है कि किसी परिवार को मंदिर या किसी दूसरे धार्मिक स्थल में जाते समय अपनी सुरक्षा को लेकर डर नहीं होना चाहिए.
Advertisement
बिल का समर्थन करने वाले संगठनों का कहना है कि इसका मकसद किसी एक धर्म की सुरक्षा करना नहीं है. इसके जरिए हर धर्म के लोगों को बिना डर और बिना किसी रुकावट के पूजा करने का अधिकार सुरक्षित करने की कोशिश की जा रही है.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने धारा 147A को हटाने वाले पीएचए हाईकोर्ट के फैसले को स्थगित किया

सुप्रीम कोर्ट ने बांग्लादेश निर्वासन पर केंद्र को चार हफ्ते में जवाब देने का नोटिस जारी

चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम‑चिह्न फ्रीज़ किया, ममता बनर्जी समेत दोनों गुटों को वैकल्पिक पहचान देनी होगी

ईसीआई ने दो प्रतिद्वंद्वी फेक्शन को 'ऑल इंडिया त्रिनामूल कांग्रेस' नाम व 'फ्लावर्स एंड ग्रास' चिन्ह उपयोग पर प्रतिबंधित किया

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने नई गवर्नर नियुक्ति हेतु पिल खारिज

व्यावसायिक सुरक्षा‑स्वास्थ्य कानून के संशोधन के मसौदे को सरकारी मंजूरी

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु को हर जिले में नवोदय विद्यालय के लिए जमीन तय करने का आदेश, हिंदी अनिवार्य करने पर जोर

सांस्कृतिक उद्योग विकास विधेयक को राष्ट्रीय सभा के द्वितीय सत्र में मंजूरी के लिए प्रस्तुत
ताज़ा ख़बरें
- दूसरे सत्र में 16वीं राष्ट्रीय सभा के कार्यसूची में 50 विधेयक‑प्रस्तावों पर विचार
- सुप्रीम कोर्ट ने बदली 8 साल पुराना तलाक समझौता: बच्ची को मिली माँ की पूर्ण कस्टडी, सौतेले पिता का नाम और उनका धर्म
- सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में प्रोबेशन वेतन 100% के आदेश को चुनौती, कहती है नियम बनाने का अधिकार हमारा
- दूसरे सत्र में नया कदम: सांस्कृतिक उद्योग विकास कानून की समीक्षा
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र से पूछा: सोशल मीडिया के लत पैदा करने वाले फीचर्स पर नियम बनाना है क्या?
- दिल्ली हाई कोर्ट ने Vimal Elaichi के खिलाफ शाहरुख खान, अजै देवग्न और टाइगर शroff पर FDA के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी
- उपचुनाव से पहले रीतब्रत गुट पर दलबदल अधिनियम के तहत नोटिस, विधायक पद रद्दीकरण की संभावना
- UPI लेन‑देन पर शुल्क का प्रस्ताव, सरकार की नीति में उलटफेर पर सवाल

