होमकानूनAmroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, बैंक अधिकारयों व ईओ संग तय की वादों के निस्तारण की रणनीति
कानून

Amroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, बैंक अधिकारयों व ईओ संग तय की वादों के निस्तारण की रणनीति

Amroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, बैंक अधिकारयों व ईओ संग तय की वादों के निस्तारण की रणनीति Amroha News: जिले में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलतापूर्वक तैयारी की जा रही है। बैंक अधिका…

19 अगस्त 2026 को 01:55 pm बजे
Amroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, बैंक अधिकारयों व ईओ संग तय की वादों के निस्तारण की रणनीति

सौजन्य से:- Hindustan

Amroha News: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, बैंक अधिकारयों व ईओ संग तय की वादों के निस्तारण की रणनीति

Amroha News: जिले में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलतापूर्वक तैयारी की जा रही है। बैंक अधिकारियों और नगर पालिकाओं के ईओ के साथ बैठक में मामलों के निस्तारण की रणनीति बनाई गई। न्यायाधीश ज्योति चौधरी ने निस्तारण योग्य मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित करने और पक्षकारों को सुलह के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।

Amroha News: जिले में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को बैंक अधिकारियों और नगर पालिकाओं के ईओ के साथ बैठक कर अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण की रणनीति बनाई गई। नोडल अधिकारी एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय द्वितीय ज्योति चौधरी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिन अभिषेक कुमार व्यास ने अधिकारियों को लोक अदालत में निस्तारित होने योग्य मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित पक्षकारों से संपर्क कर उन्हें सुलह-समझौते के लिए प्रेरित करने की बात कही।

बैंक अधिकारियों से लंबित ऋण एवं वसूली संबंधी मामलों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया वहीं नगर पालिका से जुड़े प्रकरणों को चिन्हित कर लोगों तक लोक अदालत की जानकारी पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। न्यायिक अधिकारियों ने व्यापक प्रचार-प्रसार और आपसी समन्वय पर जोर दिया। कहा कि समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान होने से इसका फायदा दोनों पक्षों को मिलता है।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
माप संबंधी कानून में संशोधन: कई नए बिंदु, जो 3 मुख्य नीतिगत स्तंभों पर केंद्रित हैं।
कानून

माप संबंधी कानून में संशोधन: कई नए बिंदु, जो 3 मुख्य नीतिगत स्तंभों पर केंद्रित हैं।

Kangra News: एससी-एसटी विकास निधि कानून के लिए कल प्रदेशभर में होंगे प्रदर्शन
कानून

Kangra News: एससी-एसटी विकास निधि कानून के लिए कल प्रदेशभर में होंगे प्रदर्शन

12 सितंबर को लगेगी व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत - Hajipur (Vaishali) News
कानून

12 सितंबर को लगेगी व्यवहार न्यायालय हाजीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत - Hajipur (Vaishali) News

12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
कानून

12 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

लोक अदालत में निपटाए जाएंगे यातायात चालान व खनिज मामले
कानून

लोक अदालत में निपटाए जाएंगे यातायात चालान व खनिज मामले

लोक अदालत में वाद निपटाएं बैंकर्स
कानून

लोक अदालत में वाद निपटाएं बैंकर्स

दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय बच्चे के परिवार को 35.88 लाख रुपये का मुआवजा दिया
कानून

दिल्ली ट्रिब्यूनल ने दुर्घटना में मारे गए 13 वर्षीय बच्चे के परिवार को 35.88 लाख रुपये का मुआवजा दिया

22K views · 508 reactions | कांग्रेस ने वंदे मातरम् के शुरुआती दो अंतरे ही गाने का फ़ैसला किया, इससे जुड़े नियम क्या कहते हैं और क्या है सज़ा का प्रावधान?

वीडियोः नवीन नेगी और आमरा आमिर | BBC News हिन्दी
कानून

22K views · 508 reactions | कांग्रेस ने वंदे मातरम् के शुरुआती दो अंतरे ही गाने का फ़ैसला किया, इससे जुड़े नियम क्या कहते हैं और क्या है सज़ा का प्रावधान? वीडियोः नवीन नेगी और आमरा आमिर | BBC News हिन्दी

ताज़ा ख़बरें