होमअपराधअमरोहा में दुष्कर्म व ब्लैकमेल पर आरोपी को 25 साल कैद एवं 25 हजार रुपये का जुर्माना
अपराध

अमरोहा में दुष्कर्म व ब्लैकमेल पर आरोपी को 25 साल कैद एवं 25 हजार रुपये का जुर्माना

नौगावां सादात के गाँव की 16‑वर्षीय छात्रा पर शाहनवाज ने जंगल में दुष्कर्म किया, अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पीड़िता के विरोध पर उसे 25‑वर्षीय कैद तथा 25 हजार रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनवाई।

19 सितंबर 2026 को 03:04 am बजे
अमरोहा में दुष्कर्म व ब्लैकमेल पर आरोपी को 25 साल कैद एवं 25 हजार रुपये का जुर्माना

सौजन्य से:- Jagran

अमरोहा में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को अदालत ने सुनाई 25 साल की सजा, लगाया जुर्माना

अमरोहा में दुष्कर्म और उसकी अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को अदालत ने 25 साल कैद की सजा सुनाई है।

HighLights

- अमरोहा में दुष्कर्म और अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले को सजा

- आरोपी को 25 साल की सजा

- अदालत ने लगाया 25 हजार का जुर्माना

जागरण संवाददाता, अमरोहा। अदालत ने कक्षा आठ की छात्रा से दुष्कर्म और उसकी अश्लील वीडियो प्रसारित करने वाले शाहनवाज को 25 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

नौगावां सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की 16 वर्षीय बेटी कक्षा आठ में पढ़ती थी। उसकी पहचान थाना क्षेत्र के सिरसा जट गांव निवासी शाहनवाज से हुई थी। जान-पहचान होने के बाद शाहनवाज ने एक जनवरी 2022 को छात्रा को गिफ्ट देने के बहाने जंगल में बुलाया था।

वहां गन्ने के खेत में ले जाकर शाहनवाज ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और शादी का झांसा दिया। इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना ली थी। करीब 10 दिन बाद शाहनवाज ने छात्रा को दोबारा खेत में बुलाया। उसके नहीं आने पर अश्लील वीडियो प्रसारित करने की धमकी दी।

छात्रा के पहुंचने पर शाहनवाज ने उसे उसकी वीडियो दिखाई। छात्रा ने वीडियो डिलीट करने को कहा, लेकिन शाहनवाज ने वीडियो के नाम पर उसे ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया। इसके बाद शाहनवाज वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा।

अदालत ने लगाया 25 हजार का जुर्माना

छात्रा शादी के लिए दबाव बनाती तो वीडियो प्रसारित करने की धमकी देता था। 2025 में छात्रा ने शादी दबाव बनाया तको शाहनवाज ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। छात्रा के फुफेरे भाई ने वीडियो देखी तो स्वजन को जानकारी दी।

हालांकि दोनों पक्षों के बीच तीन दिन तक पंचायत भी चली, लेकिन शाहनवाज और उसके स्वजन ने शादी से इनकार कर दिया। लिहाजा पीडिता के पिता ने प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। अब मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट प्रथम अदालत में चल रही थी।

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक नवीन कुमार त्यागी ने बताया कि गुरुवार को अदालत ने शाहनवाज को दोषी करार देते हुए 25 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट से बरी हुए निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरिंदर कोली की अचानक मौत, पुलिस ने बताया मामले की स्थिति
अपराध

सुप्रीम कोर्ट से बरी हुए निठारी हत्याकांड के आरोपी सुरिंदर कोली की अचानक मौत, पुलिस ने बताया मामले की स्थिति

सुप्रीम कोर्ट ने POCSO में ‘गिल्ट की वैधानिक धारणा’ को सीमित कर अभियोजन की कहानी को स्वीकृति नहीं दी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने POCSO में ‘गिल्ट की वैधानिक धारणा’ को सीमित कर अभियोजन की कहानी को स्वीकृति नहीं दी

निठारी केस के बरी हुए सुरिंदर कोली की मृत्यु, पुलिस ने दिया बयान
अपराध

निठारी केस के बरी हुए सुरिंदर कोली की मृत्यु, पुलिस ने दिया बयान

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के 8 राहत शिविरों में 640 मौतों पर सरकार को की फटकार, 25 नई मौतों की रिपोर्ट माँगी
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर के 8 राहत शिविरों में 640 मौतों पर सरकार को की फटकार, 25 नई मौतों की रिपोर्ट माँगी

सीबीआई की तेज़ जाँच पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सवाल, रेलवे अधिकारी को बरी किया
अपराध

सीबीआई की तेज़ जाँच पर सुप्रीम कोर्ट ने किया सवाल, रेलवे अधिकारी को बरी किया

देवंजारा त्रिपल मर्डर केस में 11 आरोपियों को उम्रकैद, जुर्माना भी तय
अपराध

देवंजारा त्रिपल मर्डर केस में 11 आरोपियों को उम्रकैद, जुर्माना भी तय

सुप्रीम कोर्ट से बरी निठारी हत्या के आरोपी सुरिंदर कोली की मौत, पुलिस ने बताया विवरण
अपराध

सुप्रीम कोर्ट से बरी निठारी हत्या के आरोपी सुरिंदर कोली की मौत, पुलिस ने बताया विवरण

बिहार पुलिस ने सभी थानों में बाल सहायता डेस्क की शुरुआत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2 अक्टूबर से लागू
अपराध

बिहार पुलिस ने सभी थानों में बाल सहायता डेस्क की शुरुआत, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2 अक्टूबर से लागू

ताज़ा ख़बरें