होमसुप्रीम कोर्टसुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी, सीवर और सेप्टिक टैंक हादसों पर चार सप्ताह में देना होगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी, सीवर और सेप्टिक टैंक हादसों पर चार सप्ताह में देना होगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली मौतों पर सख्ती दिखाई है और राज्य सरकार से चार सप्ताह में विस्तृत जवाब मांगा है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक 86 मौतें हुई हैं।

5 अगस्त 2026 को 12:16 pm बजे
सुप्रीम कोर्ट की उत्तर प्रदेश सरकार को चेतावनी, सीवर और सेप्टिक टैंक हादसों पर चार सप्ताह में देना होगा जवाब

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में सेप्टिक टैंक हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, योगी सरकार से चार सप्ताह में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली मौतों पर कड़ा रुख अपनाया है, खासकर उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 86 मौतों पर। ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। सीवर और सैप्टिक टैंक की सफाई के दौरान होने वाली मौतों के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश समेत 14 राज्यों के प्रति कड़ा रुख अपनाया है।

शीर्ष अदालत ने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 86 मौतों का उल्लेख करते हुए मुख्य सचिव को चार सप्ताह के भीतर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया कि निर्देशों का पालन नहीं होने पर अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है।

सामाजिक कार्यकर्ता चंदन लाल वाल्मीकि ने बताया कि न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने डा. बलराम सिंह बनाम भारत सरकार एवं अन्य मामले की सुनवाई के दौरान राज्यों द्वारा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सीवर और सैप्टिक टैंक सफाई के दौरान सबसे अधिक 86 मौतें दर्ज हुई हैं।

वाल्मीकि के अनुसार, वर्ष 2023 में शुरू की गई नमस्ते योजना का उद्देश्य सीवर सफाई का पूर्ण मशीनीकरण और सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, लेकिन प्रदेश में इसका प्रभावी क्रियान्वयन नहीं हो सका।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई पीड़ित परिवारों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार 30 लाख रुपये का मुआवजा भी नहीं मिला। अदालत ने सभी संबंधित राज्यों से मशीनीकरण, सुरक्षा मानकों और मुआवजा वितरण पर उठाए गए कदमों का विस्तृत ब्योरा मांगा है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
बिना इंश्योरेंस के वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, हाईवे कैमरे से कटेगा ऑटोमैटिक चालान
सुप्रीम कोर्ट

बिना इंश्योरेंस के वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश, हाईवे कैमरे से कटेगा ऑटोमैटिक चालान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा प्रस्ताव: पेट्रोल-डीजल देने से पहले इंश्योरेंस की जांच
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा प्रस्ताव: पेट्रोल-डीजल देने से पहले इंश्योरेंस की जांच

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को पर्यावरणीय मुआवजे के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश दिया
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को पर्यावरणीय मुआवजे के लिए दिशानिर्देश तैयार करने का निर्देश दिया

सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल पंपों पर पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव, बिना बीमा वाले वाहनों का ईंधन देने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने पेट्रोल पंपों पर पायलट प्रोजेक्ट का प्रस्ताव, बिना बीमा वाले वाहनों का ईंधन देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना बीमा गाड़ियों को पेट्रोल नहीं मिलेगा, सड़क पार्टी का नया नियम
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: बिना बीमा गाड़ियों को पेट्रोल नहीं मिलेगा, सड़क पार्टी का नया नियम

पर्यावरणीय मुआवजे पर स्पष्टता के लिए दिशानिर्देश
सुप्रीम कोर्ट

पर्यावरणीय मुआवजे पर स्पष्टता के लिए दिशानिर्देश

राजस्थान की नदियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश
सुप्रीम कोर्ट

राजस्थान की नदियों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा लंबे समय की चूक से इनकार मुमकिन
सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा लंबे समय की चूक से इनकार मुमकिन

ताज़ा ख़बरें