होमकानूनगाड़ी की चाबी जब्त करने का ऐसा है असली नियम, पुलिस देगी कितनी सजा?
कानून

गाड़ी की चाबी जब्त करने का ऐसा है असली नियम, पुलिस देगी कितनी सजा?

ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान गाड़ी की चाबी जब्त करने का अधिकार नहीं है, लेकिन जबरन चाबी छीनना पूरी तरह गैर-कानूनी है. अगर पुलिसकर्मी ऐसा करता है तो आपको शांत रहकर घटना का वीडियो रिकॉर्ड करना चाहिए और नजदीकी पुलिस स्टेशन से शिकायत करनी चाहिए.

13 जुलाई 2026 को 01:13 am बजे
गाड़ी की चाबी जब्त करने का ऐसा है असली नियम, पुलिस देगी कितनी सजा?

सौजन्य से:- ABP News

क्या Traffic Police आपकी कार की चाबी जब्त कर सकती है? जानिए कानून क्या कहता है

Can Constable Take Your Car Keys: क्या ट्रैफिक पुलिस चेकिंग के दौरान आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए मोटर व्हीकल एक्ट का असली कानून, कांस्टेबल के अधिकार और अपने लीगल राइट्स एकदम आसान भाषा में.

Can Constable Take Your Car Keys: भारत की सड़कों पर गाड़ी चलाते समय हमारा सामना कभी न कभी तो ट्रैफिक पुलिस से हो ही जाता है. जिसके चलते लोग अक्सर ऐसा रास्ता अपनाते हैं जहां उनका सामना ट्रैफिक पुलिस वालों से न हो सके. क्योंकि, कई बार ऐसा देखा जाता है कि, चालान काटने के चक्कर में पुलिस वाले आपकी तरफ झपटा मारकर गाड़ी की चाभी निकाल लेते हैं. जिसके बाद मामला थोड़ा गंभीर हो जाता है.

लेकिन रोड पर चलने वाले सभी लोगों के दिमाग में यह सवाल जरूर आता है क्या ऐसे ट्रैफिक पुलिस हमारे गाड़ी से चाभी निकाल सकता है. तो चलिए आज बेहद ही आसान शब्दों में जानतें हैं कि, ऐसा कोई नियम है या पुलिस मनमानी करती है.

चाबी निकालने का कोई भी अधिकार नहीं

बता दें कि, भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के किसी भी क्लॉज या धारा में ट्रैफिक पुलिस के किसी भी अधिकारी या कांस्टेबल को गाड़ी की चाबी निकालने या उसे जब्त करने का अधिकार नहीं दिया गया है. पुलिस का काम नियमों का उल्लंघन होने पर आपका चालान काटना, दस्तावेज चेक करना या ज्यादा गंभीर मामला होने पर गाड़ी को सीज करना है.

लेकिन बीच सड़क पर जबरन चाबी छीनना पूरी तरह गैर-कानूनी है. अगर कोई अधिकारी ऐसा करता है तो उसके ऊपर कार्यवाही की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: 2 लाख की डाउन पेमेंट पर Mahindra Scorpio N खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब

जबरदस्ती चाभी निकालने पर करें यह काम

आपको बता दें कि, अगर कोई पुलिसकर्मी आपके साथ ऐसा करता है तो सबसे पहले शांत रहें और बहस या हाथापाई करने से बचें. तुरंत अपने मोबाइल से उस घटना का एक वीडियो रिकॉर्ड कर लें. इसके तुरंत बाद उस पुलिसकर्मी का नाम और उसकी नेम प्लेट पर दिख रहा बैच नंबर नोट करें.

आप इस वीडियो और सबूत के साथ नजदीकी पुलिस स्टेशन या ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं. नियमों का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर तुरंत सख्त विभागीय कार्रवाई की जाती है.

यह भी पढ़ें: Hybrid कार की बैटरी खराब हो जाए तो कितना आएगा खर्च? खरीदने से पहले जान लें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
भदोही पुलिस में बड़ा बदलाव: 23 अधिकारियों को नए पदों पर तैनाती
कानून

भदोही पुलिस में बड़ा बदलाव: 23 अधिकारियों को नए पदों पर तैनाती

दिल्ली में ट्रैफिक चालानों का निस्तारण: विशेष लोक अदालत में 2 लाख चालानों का समाधान
कानून

दिल्ली में ट्रैफिक चालानों का निस्तारण: विशेष लोक अदालत में 2 लाख चालानों का समाधान

हिंदू कानून: मनुस्मृति से जोड़ना गलत, जानें क्या है मिताक्षरा और दयाभागा
कानून

हिंदू कानून: मनुस्मृति से जोड़ना गलत, जानें क्या है मिताक्षरा और दयाभागा

दिल्ली में ट्रैफिक चालानों का निपटारा आज, जानें क्या हैं नियम
कानून

दिल्ली में ट्रैफिक चालानों का निपटारा आज, जानें क्या हैं नियम

हिंदू कानून: मनुस्मृति से जुड़ी गलतफहमी दूर, जानें क्या है मिताक्षरा व दायभाग विचारधारा
कानून

हिंदू कानून: मनुस्मृति से जुड़ी गलतफहमी दूर, जानें क्या है मिताक्षरा व दायभाग विचारधारा

तुषार मेहता का नया बयान: हिंदू कानून की जड़ें 'स्मृतियों' में, मनुस्मृति को लेकर कई भ्रांतियां;
कानून

तुषार मेहता का नया बयान: हिंदू कानून की जड़ें 'स्मृतियों' में, मनुस्मृति को लेकर कई भ्रांतियां;

चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष अदालत 18 जुलाई को
कानून

चेक बाउंस मामलों के लिए विशेष अदालत 18 जुलाई को

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में जल संकट को लेकर सरकार पर तीखा हमला
कानून

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में जल संकट को लेकर सरकार पर तीखा हमला

ताज़ा ख़बरें