हरियाणा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जल्द होंगे अदालती गवाही
हरियाणा में अब वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालतों में गवाही देंगे। इससे अदालती सुनवाई तेज होगी और सरकारी अधिकारियों का समय भी बचेगा

सौजन्य से:- Jagran
हरियाणा में अब अधिकारियों को नहीं जाना पड़ेगा अदालत, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी गवाही
हरियाणा में अब वरिष्ठ अधिकारी अदालतों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देंगे। करनाल में पायलट प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, जिससे समय बचेगा और सुनवाई त ...और पढ़ें
HighLights
- वरिष्ठ अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से देंगे अदालती गवाही
- करनाल में 'न्याय श्रुति' पायलट प्रोजेक्ट हुआ शुरू
- सरकारी अधिकारियों का समय बचेगा, अदालती सुनवाई होगी तेज
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में अब वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न मामलों में गवाही देने के लिए अदालतों में नहीं जाना पड़ेगा। अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपने बयान दर्ज करवाएंगे। करनाल जिले से पायलट प्रोजक्ट शुरू हो गया है, जिसके सफल रहने पर चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
नई व्यवस्था में 100 प्रतिशत गवाही वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी। करनाल में न्याय श्रुति नामक वीडियो कांफ्रेंसिंग प्लेटफार्म विकसित किया जा रहा है। संबंधित अधिकारी केवल ईमेल भेजकर जिला अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग से गवाही दे सकेंगे।
इसका एक प्रारूप तैयार करके हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जरनल को भी भेजा गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गवाही से अदालतों में सुनवाई की रफ्तार बढ़ेगी। सरकारी अधिकारियों का समय बचेगा और विभागीय कामकाज प्रभावित नहीं होगा।
प्रदेश में फिलहाल 70 प्रतिशत समन इलेक्ट्रानिक माध्यम से जारी हो रहे हैं, जिन्हें जल्द 100 प्रतिशत डिजिटल करने का लक्ष्य है। ई-साक्ष्य प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए साक्ष्यों की डिजिटल रिकॉर्डिंग, टाइम स्टैंपिंग (किसी डिजिटल घटना, दस्तावेज या लेनदेन के सटीक समय और तारीख को रिकार्ड करने की प्रक्रिया) और सुरक्षित स्टोरेज सुनिश्चित किया जाएगा।
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
Supreme Court ने Patna High Court के फैसले को Suo Motu उठाकर कड़ी लताड़ लगाई

सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी, सीजेआई सूर्यकांत के टिप्पणी पर प्रकाश

सुप्रीम कोर्ट ने चार हाई कोर्टों में 12 अतिरिक्त जजों को स्थायी पद पर नियुक्त करने की सिफारिश की

महाराष्ट्र के मजिस्ट्रेट ने रेलवे अधिकारी को बग‑ग्रस्त VIP सोफ़ा न बदलने पर अवमानना नोटिस जारी किया

दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी की सपोर्ट सेवाएँ तुरंत पुनर्स्थापित करने का निर्देश दिया

दिल्ली हाई कोर्ट की संख्या अब 50, सात नई नियुक्तियों का शपथ समारोह

किशोर न्याय कानून के दशक पर मंथन: प्रभावी कार्यान्वयन के लिए परामर्श कार्यक्रम

सात नए जजों की शपथ से दिल्ली हाई कोर्ट की कुल संख्या 50, खाली पद घटेंगे
ताज़ा ख़बरें
- दिल्ली उच्च न्यायालय ने इंटेरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस के लिए निर्देश, दोषी व्यक्ति पर अपमानजनक आरोपों के लिए
- केन्द्रीय सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट के सात नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की सूचना दी
- अल्लाहाबाद उच्च न्यायालय ने 2.5 वर्ष कैद रहे मुबारक अली को बAIL दिया
- सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट जज पदों के लिए 15 जजियों में 5 महिलाओं की सिफारिश की
- सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने बोधगया के महाबोधि व विष्णुपद मंदिरों में पूजा-अर्चना की
- गिरिडीह में राष्ट्रीय लोक अदालत ने 80,659 मामलों का निपटारा, 7.64 करोड़ रुपये राजस्व
- सुप्रीम कोर्ट‑दिल्ली हाईकोर्ट के जजों ने महाबोधि मंदिर में पूजा‑अर्चना की
- सुप्रीम कोर्ट जज और पत्नी ने सोनपुर में बाबा हरिहरनाथ की पूजा की

