होमकानूनमानव व्यवहार सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह
कानून

मानव व्यवहार सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बताया है। उन्होंने कहा कि इसमें सिग्नल तोड़ना, गलत साइड ड्राइविंग और लापरवाही जैसी मानवीय त्रुटियां शामिल हैं। जागरूकता और बेहतर रोड इंजीनियरिंग से इस समस्या को कम किया जा सकता है।

1 जुलाई 2026 को 12:23 am बजे
मानव व्यवहार सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह

सौजन्य से:- Jagran

नितिन गडकरी ने मानव व्यवहार को बताया सड़क हादसों की बड़ी वजह, बोले- लोगों में कानून का डर नहीं

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण मानव व्यवहार को बताया, जिसमें सिग्नल तोड़ना और गलत साइड ड्राइविंग शामिल है। उन्होंने जागर ...और पढ़ें

HighLights

- मानव व्यवहार सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण।

- सिग्नल तोड़ना, गलत साइड ड्राइविंग प्रमुख लापरवाही।

- जागरूकता और बेहतर रोड इंजीनियरिंग से कमी संभव।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि उसके पीछे बड़ा कारण मानव व्यवहार भी है।

उन्होंने कहा कि चार प्रमुख कारण है, पर यह अधिक है। लोग सिग्नल तोड़ते हैं, गलत साइड से ड्राइविंग करते हैं, हेलमेट नहीं पहनते और बच्चों के साथ लापरवाही से सड़क पार करते हैं। लोगों में कानून के प्रति डर व सम्मान नहीं है।

जागरूकता से कम होगी सड़क दुर्घटनाएं

उन्होंने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पिछले आठ-10 दिनों में उन्होंने खुद 10-20 ऐसी घटनाएं देखी हैं। यहां तक कि जब उनका काफिला पुलिस वाहनों के साथ डिवाइडेड रोड पर जा रहा होता है, तब भी स्कूटर और कार वाले गलत साइड से आ जाते हैं।

गनीमत है कि हादसे नहीं हुए। वह सड़क सुरक्षा पर उबर द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोगों की जागरूकता सड़क दुुर्घटनाओं को कम कर सकती है। इसके लिए पाठ्यक्रमों में यातायात की शिक्षा के साथ जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि एक बार वह खुद सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे। जब उनके चालक ने कार एक ट्रक में घुसा दी थी। तब वह बाल बाल बचे थे। उस दुर्घटना का कारण चालक को मोतियाबिंद होना था।

गलत इंजीनियरिंग प्रमुक कारण

उन्होंने आगे बताया कि दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में एक गलत रोड इंजीनियरिंग है। दूसरे, अंडरपास, उचित साइनेज और मार्किंग सिस्टम न होना जैसे मामले हैं। अब डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से शामिल किए जा रहे हैं।

खबरें और भी

कार्यक्रम में आने से पहले उन्होंने दिल्ली-देहरादून रोड का जायजा लिया, जिसमें साइनेज और मार्किंग की स्थिति की समीक्षा की गई। कानून को कठोर किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिहार को नितिन गडकरी की बड़ी सौगात, करोड़ों की नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं पर मुहर

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
कानून

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें