नेपाल में राष्ट्र सेवा प्रशिक्षण का नया कानून, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की कहां होगी तैनाती?
नेपाल सरकार ने राष्ट्रीय सेवा दल से जुड़ा नया कानून लाने की तैयारी की है, जिसका उद्देश्य देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा के लिए आवश्यकता पड़ने पर तैनात किया जाएगा।

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a48414b80474634960b9047","slug":"nepal-national-service-training-bill-new-law-preparations-underway-know-where-deployed-trained-volunteers-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल में राष्ट्र सेवा प्रशिक्षण के लिए नए कानून की तैयारी, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की कहां होगी तैनाती?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल में राष्ट्र सेवा प्रशिक्षण के लिए नए कानून की तैयारी, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की कहां होगी तैनाती?
Sat, 04 Jul 2026 04:40 AM IST
Devesh Tripathi
अतुल मिश्र, काठमांडो।
अतुल मिश्र, काठमांडो।
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sat, 04 Jul 2026 04:40 AM IST
सार
नेपाल सरकार राष्ट्रीय सेवा से जुड़ा नया कानून लाने की तैयारी कर रही है, जिसके तहत विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों को विशेष प्रशिक्षण देकर आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्र सेवा में स्वयंसेवक के रूप में तैनात किया जा सकेगा। प्रस्तावित व्यवस्था का उद्देश्य देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल सरकार राष्ट्रीय सेवा दल से जुड़ा नया कानून लाने की तैयारी में है। इसके तहत किसी भी नेपाली नागरिक को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षित लोगों को राष्ट्र सेवा के लिए स्वयंसेवक के रूप में तैनात किया जा सकेगा। रक्षा मंत्री का कार्यभार भी संभाल रहे प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (बालेन) ने यह विधेयक संघीय संसद सचिवालय में पंजीकृत कराया है।
इस विधेयक के उद्देश्य स्पष्ट करते हुए कहा गया है कि विद्यार्थियों में देशभक्ति, जनसेवा और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित की जाएगी। उन्हें नैतिक, अनुशासित और जिम्मेदार नागरिक बनाने पर भी जोर दिया जाएगा। विधेयक में कहा गया है कि राष्ट्रीय आवश्यकता के अनुसार किसी भी नेपाली नागरिक को प्रशिक्षण देकर राष्ट्र सेवा के लिए तैयार किया जा सकेगा। इसमें नेतृत्व क्षमता बढ़ाने और विकास व निर्माण कार्यों के लिए स्वयंसेवकों का समूह तैयार करने का भी प्रावधान है।
सेवा दल के प्रमुख संरक्षक होंगे प्रधानमंत्री
प्रस्ताव के अनुसार प्रधानमंत्री सेवा दल के प्रमुख संरक्षक और रक्षा मंत्री संरक्षक होंगे। नेपाल सरकार, प्रधान सेनापति की सिफारिश पर अवकाश प्राप्त उपरथियों में से एक को दो वर्ष के लिए कार्यकारी महानिदेशक नियुक्त करेगी। विधेयक में कहा गया है कि विशेष परिस्थितियों, युद्ध या आंतरिक संघर्ष के समय किसी भी नेपाली नागरिक को प्रशिक्षण दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों और अन्य नागरिकों को मंत्रिपरिषद के तय नियमों के अनुसार राष्ट्र सेवा में लगाया जा सकेगा। कक्षा 8 से 10 तक के विद्यार्थियों को जूनियर और कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों को सीनियर डिवीजन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवश्यक प्रशिक्षक नेपाली सेना उपलब्ध कराएगी।

Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट ने डिफ़ॉल्ट बेल और चार्जशीट दाखिल पर कानून की पुष्टि की

ई-कॉमर्स के लिए नए कानून: पारदर्शी, सुरक्षा, और टिकाऊ ऑनलाइन व्यावसायिक वातावरण की उम्मीद

चेक बाउंस मामलों का निपटान के लिए विशेष अदालत की पहल

भूमि संबंधी कानून का मसौदा राष्ट्रीय सभा के समक्ष

कानून को समान पालन की सुनिश्चितता: उपमुख्यंमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने एलान किया

आवास कानून में तत्काल संशोधन की आवश्यकता

भारत में बुद्धिमान बुनियादी ढांचे के लिए एसएसएएम ने मेघा इंजीनियरिंग को एनालॉग के साथ संयुक्त उद्यम की सलाह दी

कुरान के कानून का भारत में शासन क्या लाएगा?
ताज़ा ख़बरें
- सहकारी समितियों में श्रम कानूनों का प्रसार करने के लिए सम्मेलन
- कर प्रशासन कानून के नए प्रावधानों को समझाने के लिए व्यापक प्रशासन
- जेल में लोक अदालत में तीन मामलों का निपटारा, बंदियों को मिली राहत
- हत्या का वारसा छोड़कर जाने के बाद भी शासकों के परिवारों ने मिलकर मिलकर किया काम, यह रही कहानी!
- जानें कैसे न्याय मंत्रालय भारतीय विकास की गति को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है
- विशेष लोक अदालत समाधान समारोह में प्रचार के लिए हरी झंडी दिखाई गई
- विशेष न्यायपालिका ग्रंथागार में लंबित मामलों का होगा निपटान
- न्याय को आमजन की दहलीज तक लाने के लिए कामां में बैठक, लोक अदालत की तैयारी की गई