चार सौ से अधिक मामले हलिया में विशेष लोक अदालत में निपटाए गए
आकांक्षी विकासखंड हलिया में विशेष लोक अदालत के आयोजन के माध्यम से 377 मामले ग्राम न्यायालय लालगंज से और 70 मामले वन विभाग से निपटाए गए। यह आयोजन लोगों को त्वरित, सरल और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराने के लक्ष्य से किया गया है।

सौजन्य से:- Live Hindustan
विशेष लोक अदालत में चार सौ से अधिक मामले निपटाए गए
विशेष लोक अदालत में न्याय और योजनाओं की मिली जानकारी,7-हलिया ब्लाक मुख्यालय परिसर में विशेष लोक अदालत को संबोधित करती एसपी 7-हलिया ब्लाक मुख्यालय परिस
हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। आकांक्षी विकासखंड हलिया में शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में सशक्तीकरण शिविर एवं विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोद भराई, पौधरोपण, प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. मनु कालिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीएम पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एडीएम राहुल कुमार सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आनंद कुमार, सीडीओ विशाल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी आरूषि मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।विशेष
लोक अदालत में ग्राम न्यायालय लालगंज से जुड़े 377 तथा वन विभाग के 70 मामलों का पंजीकरण किया गया। न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को त्वरित, सरल और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्य अतिथि डा. मनु कालिया ने कहा कि न्याय जनता के द्वार अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके क्षेत्र में ही सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए किसानों को कम वर्षा की संभावना के मद्देनजर बाजरा, मक्का जैसी कम पानी वाली फसलों की खेती अपनाने की सलाह दी। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी विजय शंकर त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
Powered by Nyaya 247 News
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
गृहिणियों, शिक्षित बुजुर्गों को साइबर अपराध के मामले में मदद करने के लिए एक विशेष कोष की शुरुआत करने का आह्वान

ऑनलाइन गेमिंग बाजार: एक "ऑनलाइन सुपरमार्केट" में बदल गया

मोदी सरकार ने 23 पाक आतंकियों की लिस्ट जारी, जानें क्या कहती है चार्जशीट

MHA नोटिफिकेशन के बाद 23 पाकिस्तानी आतंकियों की हो सकती है गिरफ्तारी

18 जुलाई को विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस मामलों का होगा निपटारा

नेपाल में राष्ट्र सेवा प्रशिक्षण का नया कानून, प्रशिक्षित स्वयंसेवकों की कहां होगी तैनाती?

सुप्रीम कोर्ट ने डिफ़ॉल्ट बेल और चार्जशीट दाखिल पर कानून की पुष्टि की

ई-कॉमर्स के लिए नए कानून: पारदर्शी, सुरक्षा, और टिकाऊ ऑनलाइन व्यावसायिक वातावरण की उम्मीद
ताज़ा ख़बरें
- चेक बाउंस मामलों का निपटान के लिए विशेष अदालत की पहल
- भूमि संबंधी कानून का मसौदा राष्ट्रीय सभा के समक्ष
- कानून को समान पालन की सुनिश्चितता: उपमुख्यंमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने एलान किया
- आवास कानून में तत्काल संशोधन की आवश्यकता
- भारत में बुद्धिमान बुनियादी ढांचे के लिए एसएसएएम ने मेघा इंजीनियरिंग को एनालॉग के साथ संयुक्त उद्यम की सलाह दी
- कुरान के कानून का भारत में शासन क्या लाएगा?
- सहकारी समितियों में श्रम कानूनों का प्रसार करने के लिए सम्मेलन
- संकट में तत्काल राहत की अनुकंपा नियुक्ति का विशेष व्यवस्था, कानूनी अधिकार नहीं: SC

