योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा में करेंगे विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा में तीन घंटे रहेंगे और लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे।

सौजन्य से:- जागरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगरा दौरा, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा; रविवार को रूट देखकर ही निकलें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को आगरा में तीन घंटे रहेंगे, जहां वे लोक निर्माण विभाग की योजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को शहर में तीन घंटे रहेंगे। कमिश्नरी सभागार में मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए डीएम मनीष बंसल ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
नगर निगम की टीम ने खेरिया मोड़ से फतेहाबाद रोड तक विशेष सफाई अभियान चलाया। आधा दर्जन जगहों पर रोड की मरम्मत की गई। 22 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हाथरस के बाद आगरा में समीक्षा बैठक करनी थी लेकिन लखनऊ के अलीगंज में 15 छात्र-छात्राओं की मौत के बाद कार्यक्रम को रद कर दिया गया था।
मुख्यमंत्री रविवार दोपहर एक बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस जाएंगे फिर कमिश्नरी सभागार पहुंचेंगे। कमिश्नरी सभागार में सबसे पहले लोक निर्माण विभाग आगरा मंडल की सभी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसमें गड्ढा मुक्त अभियान से लेकर नई सड़कों का निर्माण, पुलों का निर्माण शामिल है।
इसके बाद विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे कमिश्नरी से खेरिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए डीएम मनीष बंसल ने बैठक की। मुहर्रम पर अवकाश के बाद भी अधिकारियों ने संबंधित रूट की जांच की। नगर निगम की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। गड्ढों को भरा गया। कई जगहों पर चित्रकारी भी कराई गई।
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
ट्रेन के वॉशरूम में पानी नहीं होने पर परिवार ने बीच में छोड़ी यात्रा, रेलवे अधिकारियों पर सेवा में कमी; उपभोक्ता आयोग ने ₹16,000 मुआवजा देने का आदेश दिया

एडवांस भुगतान के बावजूद शादी के गहने नहीं देना सेवा में कमी: हिमाचल प्रदेश उपभोक्ता आयोग ने ज्वेलर को 7.10 लाख रुपये देने का आदेश दिया

बीमा सर्वेयर के दौरे की बात छिपाने पर ₹35 लाख मुआवजे की शिकायत खारिज: जम्मू-कश्मीर उपभोक्ता आयोग

भगवान कृष्ण पर टिप्पणी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज

दिल्ली कोर्ट का पुलिस को निर्देश: कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम को गिरफ्तार करने से पहले 7 दिन का नोटिस दें

पत्नी की लिंक्डइन प्रोफाइल 'पर्याप्त आय' का सबूत नहीं, इससे वह गुजारा-भत्ता पाने के अधिकार से वंचित नहीं हो जाती: बेंगलुरु कोर्ट

खराब मौसम के कारण फ्लाइट रद्द होने पर भी यात्रियों को समय पर सूचना देना जरूरी: उपभोक्ता आयोग ने ₹1.88 लाख मुआवजे का आदेश रखा बरकरार

खड़गे परिवार के ट्रस्ट को जमीन आवंटन मामले में कर्नाटक की विशेष अदालत ने कार्यवाही रोकी, 18 नवंबर को अगली सुनवाई
ताज़ा ख़बरें
- 'सजा नहीं मिली तो गौ माता विलुप्त हो जाएंगी': गुजरात कोर्ट ने गोहत्या मामले में 3 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई; मनुस्मृति और वेदों का हवाला दिया
- 'नागज़िला' फ़िल्म निर्माण के दौरान 3.92 करोड़ रुपये का गबन: कोर्ट ने 3 आरोपियों की अग्रिम ज़मानत याचिका की खारिज
- खाते में पर्याप्त पैसे होने के बावजूद बीमा प्रीमियम नहीं काटना सेवा में कमी: उपभोक्ता आयोग ने SBI को ₹2 लाख देने का आदेश दिया
- ऑनलाइन पेमेंट के बावजूद सामान नहीं देने पर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ₹22,734 का जुर्माना, उपभोक्ता आयोग ने दिया मुआवजे का आदेश
- पेशी के लिए लाया गया विचाराधीन कैदी पुलिस हिरासत से फरार, FIR दर्ज
- पुलिस जब मजिस्ट्रेट बन जाए: 'स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट' का अजीबोगरीब मामला
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: मुंबई कोर्ट ने आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा
- मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, दिल्ली की साकेत कोर्ट का आदेश

