सुप्रीम कोर्ट के जज गया पहुंचेंगे, नए आपराधिक कानूनों पर चर्चा
सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश शनिवार को गया पहुंचेंगे और नए आपराधिक कानूनों पर राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसमें न्यायिक प्रक्रियाओं के बदलाव, नए प्रावधान और न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा होगी।

सौजन्य से:- जागरण
गया एयरपोर्ट शनिवार को पहुंचेंगे सुप्रीम कोर्ट के दो जज, नए आपराधिक कानूनों पर होगा मंथन; सीएम सम्राट पर नजर
सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश और सिक्किम हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश नए आपराधिक कानूनों पर राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए गया पहुंचेंगे। बोधग ...और पढ़ें
मुख्य बातें
- सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश गया पहुंचेंगे।
- नए आपराधिक कानूनों पर राज्यस्तरीय सम्मेलन बोधगया में।
- कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा होगी।
संवाद सूत्र, बोधगया(गयाजी)। नए आपराधिक कानूनों पर आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार को सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीश दिल्ली से इंडिगो की उड़ान के जरिए गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। उनके साथ सिक्किम हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश भी गया आएंगे। एयरपोर्ट पर आगमन के बाद सभी अतिथि सीधे बोधगया स्थित आईटीसी होटल के लिए रवाना होंगे।
नए आपराधिक कानूनों पर होगा मंथन
बोधगया में आयोजित इस राज्यस्तरीय सम्मेलन में देश में लागू नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा होगी।
न्यायिक प्रक्रियाओं में आए बदलाव, कानून व्यवस्था से जुड़े नए प्रावधान और न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने जैसे विषय सम्मेलन के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं।
देशभर के न्यायिक अधिकारी होंगे शामिल
सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के न्यायाधीशों के अलावा बिहार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी और विधि विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।
दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में नए कानूनों के व्यावहारिक पहलुओं और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के आने की भी संभावना
सूत्रों के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी विशेष हेलीकॉप्टर से गया पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी तरह अलर्ट मोड में रखी गई हैं।
सुरक्षा व्यवस्था रहेगी चाक-चौबंद
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों के आगमन को देखते हुए गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लेकर बोधगया तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए हुए हैं ताकि सम्मेलन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
न्यायिक व्यवस्था के लिए अहम सम्मेलन
यह सम्मेलन बिहार की न्यायिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए आपराधिक कानूनों के लागू होने के बाद न्यायिक अधिकारियों के बीच समन्वय और उनकी बेहतर समझ विकसित करने के उद्देश्य से इस राज्यस्तरीय आयोजन को काफी अहम माना जा रहा है।
न्याय 247 न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत
संबंधित ख़बरें
इसी विषय की और ख़बरें →
पैरोल खत्म होने के बाद सरेंडर करने में देरी: राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट परिसर में 'बाल सृजन' प्रदर्शनी का आयोजन, बाल देखरेख संस्थाओं के बच्चों की कलाकृतियों को मिला मंच

मुंबई में सभी पटाखों पर प्रतिबंध लग सकता है? बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- मौजूदा नियम नाकाम

मिर्गी होना अपने आप में मानसिक क्रूरता का आधार नहीं, तलाक के लिए विशिष्ट घटनाएं साबित करनी होंगी: गुवाहाटी हाईकोर्ट

नौकरशाही की सुस्ती: 10 साल से अधिक समय तक चार्जशीट दाखिल न करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी सरकार पर लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

चिट फंड की देनदारी के लिए जारी चेक बाउंस होने पर सामान्य वसूली मुकदमा दाखिल नहीं किया जा सकता: कर्नाटक हाईकोर्ट

परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को चुनौती, मद्रास हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

कृषि भवन की 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराने के खिलाफ याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट 23 नवंबर को करेगा सुनवाई
ताज़ा ख़बरें
- मृत आवेदक की जगह उत्तराधिकारी को रखने की रजिस्ट्रार की शक्ति के साथ कर्तव्य भी जुड़ा है, मृत व्यक्ति के नाम ट्रेडमार्क पंजीकरण प्रथम दृष्टया अवैध: बॉम्बे हाईकोर्ट
- कस्टडी से जुड़े आदेश की अनदेखी के लिए बच्चे के कल्याण को 'सुविधाजनक' बहाने के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता: कर्नाटक हाईकोर्ट
- विवाहित महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाला व्यक्ति उसे पेश कराने के लिए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल नहीं कर सकता: राजस्थान हाईकोर्ट
- सिर्फ प्रचार पाने की कोशिश: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने SC-ST आरक्षण से जुड़े संवैधानिक प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की
- अनुशासनात्मक जांच के बिना परिवीक्षाधीन पुलिस कांस्टेबल को बर्खास्त नहीं किया जा सकता, जब तक जांच से छूट के कारण दर्ज न हों: राजस्थान हाईकोर्ट
- रिटायरमेंट और पेंशन संबंधी लाभ स्वीकार करने के बाद कर्मचारी जन्मतिथि में बदलाव का दावा नहीं कर सकता: गुवाहाटी हाईकोर्ट
- पत्नी की अलग रहने की इच्छा हमेशा क्रूरता नहीं, पारिवारिक परिस्थितियों पर भी विचार जरूरी': झारखंड हाईकोर्ट
- घरेलू हिंसा कानून के तहत बहू का अधिकार सुरक्षित आवास पाने का है, ससुराल की संपत्ति में ही रहने की जिद का नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट

