होमअपराधसुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI को अपशब्द कहें
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI को अपशब्द कहें

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिकाकर्ता वकील ने अभद्र व्यवहार किया और जज के खिलाफ अपशब्द कहे। हंगामे के बाद जज ने कहा कि वकील परेशान है और हमें उसके साथ सिंपैथी है, लेकिन कोर्ट ने वकील के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

10 जुलाई 2026 को 09:59 am बजे
सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI को अपशब्द कहें

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- National

- Supreme Court Courtroom Video Controversy; Petitioner Vs Judge | KV Viswanathan

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI को अपशब्द कहे:जज को आदेश देने लगा, फाइल फेंकी; सिक्योरिटी ने कोर्ट रूम से बाहर निकाला

- कॉपी लिंक

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक याचिकाकर्ता वकील ने सुनवाई के दौरान अभद्र व्यवहार किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई चल रही थी। याचिका वकील ने ही लगाई थी।

सुनवाई की शुरुआत से ही वकील ने बेहद आक्रामक रुख अपना रखा था। कुछ ही देर में उसने कोर्ट में गाली देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, केस से जुड़े कागज हवा में उछालते हुए कहा… "दे देना उस @#$&% CJI को….।"

याचिकाकर्ता वकील के इस व्यवहार से कोर्ट रूम में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। लेकिन तुरंत ही सिक्योरिटी ने उसे कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया।

मामले की सुनवाई जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच कर रही थी। हालांकि कोर्ट ने वकील के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई न करने का फैसला किया, लेकिन उसकी याचिका खारिज कर दी।

कोर्ट रूम में हुए हंगामे की 2 तस्वीरें…

हंगामे के बाद जज बोले- हमें उसके साथ सिंपैथी है

सुनवाई शुरू होते ही याचिकाकर्ता ने कहा, "न्यायिक अधिकारी महोदय, मैं आपको आदेश देता हूं कि आप लखनऊ के ACP के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दें। इस पर जस्टिस केवी विश्वनाथन ने हैरानी जताते हुए पूछा, आप मुझे आदेश दे रहे हैं?

इसके जवाब में याचिकाकर्ता ने कहा, "मेरी तरफ से बस इतना ही। सब कुछ रिकॉर्ड पर है। इसके बाद उसने केस की फाइल हवा में फेंक दी और गाली-गलौज करने लगा। इसके तुरंत बाद सुरक्षा कर्मी सक्रिय हुए और उसे कोर्टरूम से बाहर ले गए।

हंगामे के बाद जस्टिस केवी विश्वनाथन ने कहा- "वह बहुत परेशान है, यह सब हताशा है। हमें उसके लिए केवल सहानुभूति है।"

कोर्ट ने नहीं लिया एक्शन

हंगामे के बावजूद, बेंच ने याचिकाकर्ता के खिलाफ अदालत की अवमानना या कोई दूसरी कार्रवाई न करने का फैसला किया। जस्टिस विश्वनाथन ने कहा, "हम उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। जहां तक मामले के गुण-दोष की बात है, हमने रिकॉर्ड देख लिए हैं और हमें विवादित आदेश में दखल देने का कोई ठोस आधार नहीं मिला। स्पेशल लीव पिटीशन खारिज की जाती है।"

-------------------------

ये खबर भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसलों में AI के फर्जी उदाहरण खतरनाक:ये मिथाइल आइसोसाइनेट जैसे, इससे न्याय व्यवस्था को नुकसान; NCLT का फैसला रद्द

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए नकली कानूनी उदाहरणों का इस्तेमाल खतरनाक है। कोर्ट ने इसकी गंभीरता समझाने के लिए कहा कि यह खतरा उतना ही बड़ा है, जितना भोपाल गैस त्रासदी में जहरीली (AI) गैस का रिसाव था। पढ़ें पूरी खबर…

- विजय बोले- करूर भगदड़ मेरे जीवन का सबसे बड़ा दर्द: पुलिस भीड़ संभालने में नाकाम रही, DMK ने 41 मौतों का जिम्मेदार मुझे ठहराया

- LIVEसुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून: हरिद्वार में नदी में फंसी कार, जेसीबी से निकाली; यूपी-बिहार में बारिश-बिजली से 13 मौतें

- भास्कर अपडेट्स: राम मंदिर दान चोरी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को करेगा सुनवाई

- LIVEराममंदिर चढ़ावा चोरी- दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों का इस्तीफा: चढ़ावे में ₹10-20 के नोट बढ़े, 500 के घटे; सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को सुनवाई

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
सुप्रीम कोर्ट अयोध्या राम मंदिर में दान राशि के दुरुपयोग और चोरी की जांच पर सुनवाई करेगा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट अयोध्या राम मंदिर में दान राशि के दुरुपयोग और चोरी की जांच पर सुनवाई करेगा

सुप्रीम कोर्ट में वादी ने गालियां दीं, कागज फेंके, सुनवाई में व्यवधान किया गया
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में वादी ने गालियां दीं, कागज फेंके, सुनवाई में व्यवधान किया गया

सुप्रीम कोर्ट में बवाल: शिकायतकर्ता ने न्यायाधीशों पर कागजात फेंके
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में बवाल: शिकायतकर्ता ने न्यायाधीशों पर कागजात फेंके

सुप्रीम कोर्ट में वादी को हटाया गया, केस के करदाते फेंके, गाली देने के आरोप
अपराध

सुप्रीम कोर्ट में वादी को हटाया गया, केस के करदाते फेंके, गाली देने के आरोप

SC से वादी को जबरन हटाने की घटना नेताओं, कार्यकर्ताओं को चौंकाती है
अपराध

SC से वादी को जबरन हटाने की घटना नेताओं, कार्यकर्ताओं को चौंकाती है

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता द्वारा बेंच पर कागजात फेंकने के बाद
अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता द्वारा बेंच पर कागजात फेंकने के बाद

निमाड़ रेंज की पहली महिला DIG सिमाला प्रसाद ने ली कमान, कानून व्यवस्था में लाएंगी सुधार
अपराध

निमाड़ रेंज की पहली महिला DIG सिमाला प्रसाद ने ली कमान, कानून व्यवस्था में लाएंगी सुधार

सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच के लिए याचिकाओं पर सुनवाई करेगा
अपराध

सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच के लिए याचिकाओं पर सुनवाई करेगा

ताज़ा ख़बरें