होमकानूनअनूपगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर में प्राप्त हुई कानूनी सहायता की जानकारी
कानून

अनूपगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर में प्राप्त हुई कानूनी सहायता की जानकारी

अनूपगढ़ में ग्राम न्यायालय ने विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया, जिसमें लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता और लोक अदालतों के बारे में बताया गया। शिविर में छोटे-मोटे मामलों की सुनवाई भी की गई और लोक अदालतों के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

10 जुलाई 2026 को 01:59 pm बजे
अनूपगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर में प्राप्त हुई कानूनी सहायता की जानकारी

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Sriganganagar

- Anoopgarh

- Anupgarh Legal Camp: Rights, Free Aid & Lok Adalat Info

अनूपगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर, कानूनी सहायता की जानकारी दी:अधिकार और विशेष लोक अदालत के बारे में भी बताया

- कॉपी लिंक

अनूपगढ़ में ग्राम न्यायालय द्वारा शुक्रवार को गांव 27 ए में एक विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न्यायाधिकारी सुरेश कुमार बुरड़क (आरजेएस) ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, निशुल्क विधिक सहायता और लोक अदालतों के महत्व के बारे मे

शिविर के दौरान, उपस्थित लोगों के छोटे-मोटे मामलों की सुनवाई भी की गई। न्यायाधिकारी ने ग्रामीणों को न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य मामलों को आपसी समझौते से निपटाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद नागरिकों के लिए उपलब्ध निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर, 18 जुलाई को आयोजित होने वाली चेक अनादरण (चेक बाउंस) मामलों की विशेष लोक अदालत और 12 सितंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को यह भी बताया गया कि लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य मामलों का त्वरित और सरल समाधान संभव है।

शिविर में ग्राम न्यायालय के रीडर धीरज शर्मा, निजी सहायक कृष्ण चंद्र चूरा, लिपिक कपिल स्वामी, सरपंच मनवीर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार शर्मा, पुलिसकर्मी ठाकरराम और वाहन चालक भूपेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
कानून

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें