होमकानूनमोदी सरकार ने 23 पाक आतंकियों की लिस्ट जारी, जानें क्या कहती है चार्जशीट
कानून

मोदी सरकार ने 23 पाक आतंकियों की लिस्ट जारी, जानें क्या कहती है चार्जशीट

भारतीय मंत्रालय ने 23 पाकिस्तानी आतंकियों की लिस्ट जारी की, जिन पर आतंकवादी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है। इन आतंकियों को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जोड़ा गया है। ये आतंकी पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में रहते हैं।

4 जुलाई 2026 को 07:24 am बजे
मोदी सरकार ने 23 पाक आतंकियों की लिस्ट जारी, जानें क्या कहती है चार्जशीट

सौजन्य से:- ETV Bharat

मोदी सरकार की एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक, 23 पाक आतंकियों की लिस्ट जारी, आप भी देखें

लिस्ट के मुताबिक ये आतंकी पाकिस्तान या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहे हैं.

Published : July 4, 2026 at 10:45 AM IST

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार ने आज शनिवार को आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करके 23 आतंकियों की एक लिस्ट जारी की है. मंत्रालय के अनुसार इन आतंकवादियों को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (UAPA) के तहत लिस्ट में डाला गया है.

यह भी पता चला है कि गृह मंत्रालय ने इन 23 आतंकियों को UAPA कानून की चौथी अनुसूची में शामिल किया गया है. 23 आतंकियों की लिस्ट में आतंकी जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित हैं. ये आतंकी पाकिस्तान या पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में रह रहे हैं.

Out of the 23 terrorists announced today, 17 are Pakistani nationals and six are Indian nationals. However, all of them at present operate terrorist activities from Pakistan and Pakistan-occupied Jammu and Kashmir.

— ANI (@ANI) July 4, 2026

बता दें, अनलॉफुल एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट (UAPA), 1967 (1967 का 37) केंद्र सरकार को यह अधिकार देता है कि अगर उसे लगता है कि कोई व्यक्ति आतंकवाद में शामिल है, तो वह उसका नाम आतंकवादी घोषित कर सकती है. लिस्ट में आतंकवादियों के नाम शामिल करने से नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) उनके फाइनेंस को ब्लॉक कर सकेगी, हथियारों की बिक्री पर रोक लगा सकेगी और उनकी संपत्तियों को जब्त कर सकेगी.

2019 में, अलग-अलग आतंकवादियों को लिस्ट में शामिल करने के लिए एंटी-टेरर कानून में बदलाव किया गया था. बदलाव से पहले, सिर्फ संगठनो को ही आतंकवादी संगठनों के तौर पर लिस्ट किया जा सकता था. आज शनिवार को, जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमलों में शामिल 23 पाकिस्तान-आधारित आतंकवादियों को लिस्ट में जोड़ा गया, जिससे कुल संख्या 80 हो गई.

केंद्र ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी मसूद इलियास कश्मीरी, मोहम्मद मुसादिक उर्फ डॉक्टर, मुफ्ती मुहम्मद असगर खान उर्फ अबू साद, हाफिज अब्दुल शकूर उर्फ कारी जर्रार, अब्दुल्ला जिहादी, गुलाम फरीद, मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की और वसीम नूर जट को भी लिस्ट में जोड़ा है.

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी फिरदौस अहमद भट, हारून रशीद गनई, बिलाल अहमद मीर, आबिद कयूम लोन नजीर अहमद गुज्जर, अब्दुल रऊफ उर्फ हाफिज अब्दुल रऊफ, अशफाक अहमद, हाफिज खालिद वलीद, मौलाना सैफुल्लाह खालिद, मोहम्मद याकूब, मौलाना यूसुफ तैयबी, ओवैस फारूज, कारी याकूब शेख, राणा इफ्तिखार, मोहम्मद शहीद फैसल (जो अल कायदा और ISIS से भी जुड़े हैं) को भी लिस्ट में जोड़ा गया है.

पढ़ें: कैसे बना आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद? जिसने कभी नरेंद्र मोदी को दी थी मारने की धमकी

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान
कानून

मानगो चौक में राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूकता रथ अभियान

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर
कानून

हरियाणा में 12 सितंबर को ट्रैफिक ई‑चालान निपटाने लोक अदालत, कार‑बाइक मालिकों के लिए अवसर

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश
कानून

महराजगंज में अवकाशकालीन सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए डीएम‑एसपी ने अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर
कानून

लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा बढ़ाने पर जोर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन
कानून

सत्य निकेतन हादसे के बाद अतिरिक्त मंजिलों को सील करने में सरकारी नियमों की अड़चन

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण
कानून

हमारी नदियों की ज़िन्दगी के लिए एक नया दृष्टिकोण

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ
कानून

नदियों की संकट स्थिति: जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और जनसंख्या दबाव से बढ़ रही चुनौतियाँ

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन
कानून

वाराणसी में पेंशनधारकों के लिए 15 दिसंबर को पेंशन अदालत का संचालन

ताज़ा ख़बरें