होमकानून135 वर्ष पुराने कानून की जगह बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026 को संसद ने मंजूरी दी
कानून

135 वर्ष पुराने कानून की जगह बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026 को संसद ने मंजूरी दी

संसद ने बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल-2026 को मंजूरी दे दी है, जो 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा। यह विधेयक डिजिटल बैंकिंग के अनुरूप वित्तीय साक्ष्यों के कानूनी ढांचे को बदलवाएगा। अब फिजिकल रूप में नहीं, बल्कि इलेक्ट्रानिक रूप में बैंकिंग रिकार्ड पेश किए जा सकेंगे।

10 अगस्त 2026 को 10:56 pm बजे
135 वर्ष पुराने कानून की जगह बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026 को संसद ने मंजूरी दी

सौजन्य से:- Jagran

'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल' पर संसद की मुहर, 135 वर्ष पुराने कानून की लेगा जगह

संसद ने बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल-2026 को मंजूरी दे दी है, जो 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा। यह विधेयक डिजिटल बैंकिंग के अनुरूप वित्तीय साक्ष्यों क ...और पढ़ें

HighLights

- संसद ने बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल-2026 को मंजूरी दी।

- यह 135 साल पुराने ब्रिटिश कालीन कानून की जगह लेगा।

- डिजिटल बैंकिंग के लिए नया कानूनी ढांचा प्रदान करेगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल-2026 पर सोमवार को संसद की मुहर लग गई। राज्यसभा ने इसे ध्वनिमत से पास कर दिया। लोकसभा इसे पांच अगस्त को ही पारित कर चुकी है।

इस कानून का मकसद ब्रिटिश कालीन 1891 के 135 वर्ष पुराने बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट को बदलना और वित्तीय सुबूतों से जुड़े कानूनी ढांचे को वर्तमान डिजिटल बैंकिंग के तौर-तरीकों के अनुरूप बनाना है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि पिछले कुछ दशकों में देश में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, पेमेंट एग्रीगेटर, फिनटेक कंपनियों और देशभर में कार्यरत अन्य सेवा प्रदाताओं के आने से बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर में काफी बदलाव आया है।

ये संस्थाएं आम लोगों की बैंकिंग और फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसलिए जरूरी है कि जब भी और जहां भी जरूरत हो, उन्हें एक समान सुबूतों से जुड़ा ढांचा प्रदान किया जाए।

वित्त मंत्री ने बताया कि विधेयक की धारा-चार केंद्र सरकार को यह अधिकार देती है कि वह अधिसूचना के जरिये इस अधिनियम को अन्य विनियमित वित्तीय संस्थाओं पर भी लागू कर सके, ताकि पूरे फाइनेंशियल सेक्टर में सुबूतों से जुड़ा एक जैसा ढांचा उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि विधेयक बैंकिंग रिकार्ड को जरूरत के हिसाब से फिजिकल या इलेक्ट्रानिक रूप में पेश करने की इजाजत देता है।

यह विधेयक कानूनी कार्यवाही में बैंकिंग रिकार्ड के इस्तेमाल के लिए एक स्पष्ट, सुरक्षित और पारदर्शी कानूनी ढांचा प्रदान कर लोगों का भरोसा मजबूत करता है, साथ ही ग्राहकों की निजता व गोपनीयता की पूरी सुरक्षा भी करता है।

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →
जनविरोधी कानूनों का प्रदर्शन, किसानों ने जारी किया संघर्ष
कानून

जनविरोधी कानूनों का प्रदर्शन, किसानों ने जारी किया संघर्ष

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर
कानून

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने पर जोर

कुशीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी, अधिकारियों को दिए निर्देश
कानून

कुशीनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी पूरी, अधिकारियों को दिए निर्देश

व्यापक एक्शन: उत्तराखंड में 304 नाली जमीन को सरकारी मालिकाना में किया गया है
कानून

व्यापक एक्शन: उत्तराखंड में 304 नाली जमीन को सरकारी मालिकाना में किया गया है

श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन: आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा, जंतर-मंतर पर 14 सितंबर की तैयारी
कानून

श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन: आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा, जंतर-मंतर पर 14 सितंबर की तैयारी

सैनी की अपील - गलत रास्ता नहीं चुनें, सरकार कानून व्यवस्था पर काम कर रही
कानून

सैनी की अपील - गलत रास्ता नहीं चुनें, सरकार कानून व्यवस्था पर काम कर रही

डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती
कानून

डिजिटल तकनीक के माध्यम से कानून को लोगों तक पहुँचाने की चुनौती

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?
कानून

बृजभूषण शरण सिंह मामले में अदालत ने क्यों माना आरोप झूठे?

ताज़ा ख़बरें