होमकानूनबलरामपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को
कानून

बलरामपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को

बलरामपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य लंबित वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करना है।

13 अगस्त 2026 को 12:56 pm बजे
बलरामपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर को

सौजन्य से:- Hindustan

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत

बलरामपुर में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य लंबित वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आम जन को इस लोक अदालत के लाभों की जानकारी देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा है।

बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिले में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक लंबित वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने की तैयारी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोक अदालत के लाभों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराने की पहल की है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सिविल जज यशपाल वर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत प्रस्तावित है। इसमें बड़ी संख्या में वादों का निस्तारण कराने की तैयारी की जा रही है। आमजन को इसके उद्देश्य और लाभों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।

इसके लिए विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। लोक अदालत में लंबित मामलों के पक्षकारों को आपसी सहमति व सुलह-समझौते के माध्यम से विवाद समाप्त कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए संबंधित पक्षकारों को समय से जानकारी देने और उन्हें लोक अदालत में अपने मामलों के निस्तारण के लिए प्रेरित करने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि व्यापक प्रचार-प्रसार से अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी मिलेगी और लंबित मामलों के निस्तारण में लाभ उठाया जा सकेगा। प्राधिकरण का यह लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र वादों को लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराकर पक्षकारों को त्वरित और सुलभ न्याय का लाभ दिलाना है।

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by Nyaya 247 News

संबंधित ख़बरें

इसी विषय की और ख़बरें →

ताज़ा ख़बरें